By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महाराष्ट्र में महिलाओं से लेकर युवाओं के लिए योजनाओं की शुरुआत, पीएम मित्र पार्क की नींव भी रखी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

महाराष्ट्र में महिलाओं से लेकर युवाओं के लिए योजनाओं की शुरुआत, पीएम मित्र पार्क की नींव भी रखी

Last updated: 2024/09/20 at 2:17 PM
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई ।   प्रधानमंत्री ने वर्धा में आयोजित एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार की आचार्य चाणक्य कौशल विकास केंद्र योजना की शुरुआत की। पीएम मोदी ने महिलाओं के नेतृत्व वाले ‘स्टार्टअप’ को समर्थन देने के लिए महाराष्ट्र सरकार की पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर महिला स्टार्टअप योजना की शुरुआत की। उन्होंने अमरावती में 1,000 एकड़ के ‘पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल’ (पीएम मित्र) पार्क की भी आधारशिला रखी। इस दौरान पीएम मोदी ने वर्धा में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय 'पीएम विश्वकर्मा' योजना का एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर स्मारक डाक टिकट भी जारी किया। इससे पहले पीएम मोदी ने राष्ट्रीय पीएम विश्वकर्मा कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी का दौरा किया तथा योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और ऋण वितरित किए। प्रधानमंत्री ने 18 ट्रेडों के तहत 18 लाभार्थियों को योजना के तहत ऋण वितरित किए।

अमरावती में 'पीएम मित्रा पार्क' की नींव रखी गई

विज्ञप्ति में कहा गया, पीएम मित्रा पार्क भारत कौ वैश्विक वस्त्र निर्माण और निर्यात का केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह विश्वस्तरीय औद्योगिक ढांचा तैयार करने में मदद करेगा, जो बड़े पैमाने पर निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को आकर्षित करेगा और इस क्षेत्र में नवाचार (इनोवेशन) व रोजगार सृजन को बढ़ावा देगा। 

कॉलेजों में बनाए जाएंगे कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र

'आचार्य चाणक्य कौशल विकास केंद्र' योजना के तहत राज्य के प्रसिद्ध कॉलेजों में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां 15 से 45 वर्ष की आयु के व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और विभिन्न रोजगार के अवसरों तक पहुंच हासिल कर सकें। हर वर्ष करीब डेढ़ लाख युवाओं को इस योजना के तहत निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

महिला नेतृत्व वाले स्टार्ट अप को मिलेगी मदद

'पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर महिला स्टार्टअप' योजना के तहत महाराष्ट्र में महिला नेतृत्व वाले स्टार्ट अप को शुरुआती मदद दी जाएगी। इस योजना के तहत 25 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी और प्रावधान का कुल 25 फीसदी हिस्सा पिछड़ी जातियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। यह योजना महिला नेतृत्व वाले स्टार्ट अप को आत्मनिर्भर और स्वतंत्र बनाने में मदद करेगी। 

You Might Also Like

कुर्मी समुदाय पर शुभेंदु सरकार के बड़े ऐलान, पुराने केस होंगे वापस; ₹50 करोड़ के फंड का भी वादा

प्राइवेट अस्पतालों में मेडिकल उपकरणों की मनमानी कीमत पर सरकार सख्त, शुरू हुई नई पहल

दुनियाभर में बढ़ा भूजल संकट, 2025 में 34% निगरानी केंद्रों पर सामान्य से नीचे पहुंचा जलस्तर

नेपाल बाढ़ से सबक, वैज्ञानिक की बड़ी सलाह- कुछ मिनट पहले मिले अलर्ट तो बच सकती हैं जानें

तेजस में उड़ान के बाद जापान के एयर चीफ बोले- यह मेरे लिए सम्मान की बात, भारत का आभार

September 20, 2024 September 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री का जीरो टॉलरेंस, पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक को किया निलंबित
Next Article शिवदीप लांडे का बड़ा बयान, ‘मैं किसी पार्टी से जुड़ने नहीं जा रहा हूं’ शिवदीप लांडे का बड़ा बयान, ‘मैं किसी पार्टी से जुड़ने नहीं जा रहा हूं’
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एशियन गेम्स 2026: गोल्ड के लिए भारत-श्रीलंका आमने-सामने, जानें कब और कहां होगा मैच
एशियन गेम्स 2026: गोल्ड के लिए भारत-श्रीलंका आमने-सामने, जानें कब और कहां होगा मैच
खेल
एशियन गेम्स में भारत की गोलों की बरसात, इंडोनेशिया को 17-1 से रौंदा
एशियन गेम्स में भारत की गोलों की बरसात, इंडोनेशिया को 17-1 से रौंदा
खेल
मोहम्मद शमी की जयंत चौधरी से मुलाकात, राजनीति में एंट्री या भाई को चुनाव लड़ाने की तैयारी? अमरोहा पर नजर
मोहम्मद शमी की जयंत चौधरी से मुलाकात, राजनीति में एंट्री या भाई को चुनाव लड़ाने की तैयारी? अमरोहा पर नजर
खेल
एशियन गेम्स 2026 में सुचीका तरियाल ने रचा इतिहास, MMA में भारत को मिला पहला पदक
एशियन गेम्स 2026 में सुचीका तरियाल ने रचा इतिहास, MMA में भारत को मिला पहला पदक
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?