By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इजरायल से बदले की बात कर रहा था हिजबुल्लाह चीफ और ऊपर मंडराने लगे फाइटर जेट, जमकर बरसाए बम…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

इजरायल से बदले की बात कर रहा था हिजबुल्लाह चीफ और ऊपर मंडराने लगे फाइटर जेट, जमकर बरसाए बम…

Last updated: 2024/09/20 at 12:11 PM
Share
3 Min Read
इजरायल से बदले की बात कर रहा था हिजबुल्लाह चीफ और ऊपर मंडराने लगे फाइटर जेट, जमकर बरसाए बम…
SHARE

इजरायल की ओर से लेबनान में सक्रिय हिजबुल्लाह पर पेजर और वॉकी-टॉकी विस्फोट के जरिए हमले किए जाने के बाद तनाव बढ़ गया है।

हालात ऐसे हैं कि गाजा में जंग के बीच अब लेबनान का मोर्चा भी इजरायल के लिए पूरी तरह खुल चुका है। अब तक लेबनान में सक्रिय हिजबुल्लाह की ओर से उस पर छिटपुट हमले ही हो रहे थे।

लेकिन अब चीजें बदल गई हैं। हिजबुल्लाह ने इन हमलों का बदला लेने की बात कही है तो वहीं इजरायल भी लगातार हमलावर है और सीधी जंग छिड़ गई है। इजरायल की सेना ने बताया है कि हिजबुल्लाह के 100 रॉकेट लॉन्चर्स को तबाह कर दिया गया है।

इन लॉन्चर्स के जरिए करीब 1000 रॉकेट हिजबुल्लाह दाग सकता था। इजरायली हमलों में हिजबुल्लाह से जुड़ी कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा हथियार डिपो भी नष्ट किए गए हैं। हिजबुल्लाह के ऊपर इजरायल के ये हमले तब हुए हैं, जब आतंकी संगठन के मुखिया हसन नसरुल्लाह ने बदला लेने की धमकी दी थी।

नसरुल्लाह ने पेजर और वॉकी-टॉकी वाले हमलों के बाद पहली बार सार्वजनिक भाषण देते हुए कहा था कि हम इसका बदला लेंगे और इजरायल को अंजाम भुगतना होगा। डिवाइसेज के फटने से 37 लोगों की मौत हुई है, जबकि 3000 लोग घायल हुए हैं।

वहीं इजरायल पीछे हटने को तैयार नहीं है। इजरायली रक्षा मंत्री योआव गैलंट का कहना है कि हम यु्द्ध के नए चरण में प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हमारा फोकस गाजा पर ही था, लेकिन अब उत्तरी सीमा यानी लेबनान पर भी अटैक करेंगे।

वहीं हिजबुल्लाह चीफ का कहना है कि हम वहां भी हमले करेंगे, जहां इजरायल को अटैक की उम्मीद है। इसके अलावा उन जगहों को भी निशाना बनाएंगे, जिनके बारे में उसे अंदाजा भी नहीं होगा। लेकिन मजेदार बात यह थी कि जिस समय हिजबुल्लाह का चीफ भाषण दे रहा था, उस दौरान भी इजरायली फाइटर जेट बेरूत के आसमान पर उड़ते देखे गए।

हिजबुल्लाह को भी हमास की तरह ही ईरान का समर्थन हासिल है। गाजा में हमास के साथ तो इजरायल का बीते एक साल से संघर्ष चल रहा है।

इस जंग में अब तक 1200 इजरायली मारे जा चुके हैं, जबकि 36 हजार के करीबी फिलिस्तीनियों की भी अब तक मौत हो चुकी है।

अब यह संघर्ष कई देशों तक फैलने की आशंका है। इसकी वजह यह है कि इजरायल ने ईरान तक में घुसकर हमले किए हैं और हमास के कमांडर तक को मार डाला। यही नहीं हिजबुल्लाह के भी एक नेता को बेरूत में मार गिराया था।

The post इजरायल से बदले की बात कर रहा था हिजबुल्लाह चीफ और ऊपर मंडराने लगे फाइटर जेट, जमकर बरसाए बम… appeared first on .

You Might Also Like

Elon Musk Net Worth: 1 साल में थाइलैंड की GDP से ज्यादा बढ़ी मस्क की दौलत, नेटवर्थ पहुंची $1.05 ट्रिलियन

श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे गिरफ्तार, 10 मिलियन रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

फ्रांस के छात्र आंदोलन पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- ‘इस्लाम सत्ता हथियाना चाहता है’

फ्रांस में छात्रों का गुस्सा भड़का, 5 हजार से ज्यादा गिरफ्तार; स्कूल बंद, हिंसा से हड़कंप

Nigeria Aircraft Crash: नाइजीरिया में बड़ा विमान हादसा, 32 यात्रियों और क्रू की मौत

September 20, 2024 September 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नरसंहार का अंजाम भुगतना होगा, पेजर ब्लास्ट को लेकर इजरायल पर बरसा हिजबुल्ला चीफ हसन नसरुल्ला… नरसंहार का अंजाम भुगतना होगा, पेजर ब्लास्ट को लेकर इजरायल पर बरसा हिजबुल्ला चीफ हसन नसरुल्ला…
Next Article दिल्ली के त्रिलोकपुरी में अचानक बीच सड़क पर बना 15 फीट गहरा गड्ढा दिल्ली के त्रिलोकपुरी में अचानक बीच सड़क पर बना 15 फीट गहरा गड्ढा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मेसी की भावुक विदाई, 85 हजार फैंस के सामने दागा 126वां गोल; अर्जेंटीना ने बेनिन को 3-0 से हराया
मेसी की भावुक विदाई, 85 हजार फैंस के सामने दागा 126वां गोल; अर्जेंटीना ने बेनिन को 3-0 से हराया
खेल
नाना पाटेकर के निधन से सदमे में फिल्म इंडस्ट्री, मौत से पहले कही बातें सुनकर भावुक हुए फैंस
नाना पाटेकर के निधन से सदमे में फिल्म इंडस्ट्री, मौत से पहले कही बातें सुनकर भावुक हुए फैंस
मनोरंजन
देश के कोने-कोने तक पहुंची 5G कनेक्टिविटी, पीएम मोदी बोले- पहले डिजिटल डिवाइड थी बड़ी चुनौती
देश के कोने-कोने तक पहुंची 5G कनेक्टिविटी, पीएम मोदी बोले- पहले डिजिटल डिवाइड थी बड़ी चुनौती
देश
IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स में बड़ा बदलाव, रिकी पोंटिंग के 2 करीबी कोचिंग स्टाफ से बाहर
IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स में बड़ा बदलाव, रिकी पोंटिंग के 2 करीबी कोचिंग स्टाफ से बाहर
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?