By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बेंजामिन नेतन्याहू खोज रहे अपना नया सेनापति, बीच युद्ध में रक्षा मंत्री से छीन सकते हैं पद; क्या वजह…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

बेंजामिन नेतन्याहू खोज रहे अपना नया सेनापति, बीच युद्ध में रक्षा मंत्री से छीन सकते हैं पद; क्या वजह…

Last updated: 2024/09/17 at 11:04 AM
Share
4 Min Read
बेंजामिन नेतन्याहू खोज रहे अपना नया सेनापति, बीच युद्ध में रक्षा मंत्री से छीन सकते हैं पद; क्या वजह…
SHARE

हमास, हिजबुल्लाह और अब यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ भीषण लड़ाई लड़ रहे इजरायल के भीतर ही हालात ठीक नहीं है।

Contents
नेतन्याहू और गैलेंट के बीच कहां ठनीकहां आ रही अड़चन

बंधकों की रिहाई के लिए भारी विरोध के बीच पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ऐलान किया है कि वे रक्षा मंत्री योआव गैलेंट को पद से बर्खास्त करने की तैयारी कर रहे हैं।

गैलेंट और नेतन्याहू के बीच रिश्ते कुछ महीनों से ठीक नहीं चल रहे हैं। नेतन्याहू के युद्ध के बीच अचानक लिए इस फैसले ने हर किसी को चौंका दिया है।

हालांकि सरकार के कई मंत्री लंबे समय से गैलेंट को हटाने की मांग कर रहे हैं। गैलेंट ने कई मौकों पर नेतन्याहू के फैसलों की आलोचना की है। सरकारी मीडिया ने पीएम ब्यूरो के एक अधिकारी के हवाले से इसकी पुष्टि की है।

नेतन्याहू और गैलेंट के बीच कहां ठनी

गैलेंट और नेतन्याहू के बीच संबंध मार्च 2023 से तनावपूर्ण संबंध हैं। तब नेतन्याहू ने घोषणा की थी कि वे सरकार के न्यायिक सुधार की आलोचना करने पर गैलेंट को बर्खास्त कर देंगे।

हालांकि दो सप्ताह बाद जनता के भारी दबाव के चलते उन्होंने अपना फैसला बदल दिया था। तब से नेतन्याहू और गैलेंट के बीच संबंधों में खटास आ गई थी।

नेतन्याहू के मंत्रिमंडल के सदस्य कई महीनों से गैलेंट को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। गैलेंट सरकार द्वारा समर्थित अति-रूढ़िवादी सैन्य भर्ती विधेयक के विरोध, बंधक सौदे और गाजा में फिलाडेल्फिया गलियारे पर नियंत्रण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नेतन्याहू से सार्वजनिक रूप से असहमति जता चुके हैं।

कौन होगा नेतन्याहू का नया सेनापति

इजरायली रक्षा मंत्री पद के लिए योआव गैलेंट के स्थान पर न्यू होप के अध्यक्ष गिदोन सा’आर को जगह दी जा सकती है।

हालांकि इजरायली चैनल 12 की रिपोर्ट के अनुसार, अगर गिदोन को रक्षा मंत्री का पद नहीं मिलता है, वह विदेश मंत्री बनाए जा सकते हैं।

वहीं, गैलेंट की जगह मौजूदा विदेश मंत्री इजराइल कैट्स को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। चैनल 12 ने यह भी दावा किया है कि न्यू होप के एमके ज़ीव एल्किन और शेरेन हास्केल को भी मंत्री पद की पेशकश की जा सकती है।

टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, कई महीनों से अफवाहें चल रही हैं कि नेतन्याहू गैलेंट को हटाने वाले हैं।

पीएम ब्यूरो ने रक्षा मंत्री गैलेंट को जल्द बर्खास्त करने की पुष्टि की जरूर है लेकिन, प्रधानमंत्री कार्यालय ने अभी इस बात से इनकार कर दिया कि वे नए रक्षा मंत्री पद के लिए गिदोन के साथ बातचीत कर रहे हैं। गिलोद के प्रवक्ता ने भी दावा किया है कि इस मुद्दे पर नेतन्याहू के साथ कोई नई चर्चा नहीं हुई है। 

कहां आ रही अड़चन

अगस्त में चैनल 12 ने रिपोर्ट दी थी कि गिदोन को रक्षा मंत्रालय का कार्यभार सौंपने के बारे में चर्चा इसलिए विफल हो गई थी, क्योंकि प्रधानमंत्री नेतन्याहू की पत्नी और सलाहकारों ने आशंका जताई थी कि गिदोन रक्षा मंत्री जैसे पद के लिए सरकार के भरोसेमंद नहीं हो सकते।

गिदोन ने भी जुलाई में कहा था कि वे नेतन्याहू के साथ गठबंधन में वापसी पर विचार नहीं कर रहे हैं। हालांकि ताजा बयान में गिदोन ने यह संकेत जरूर दिया कि अगर उन्हें रक्षा मंत्री पद दिया जाता है तो वह विचार करने को तैयार हैं।

The post बेंजामिन नेतन्याहू खोज रहे अपना नया सेनापति, बीच युद्ध में रक्षा मंत्री से छीन सकते हैं पद; क्या वजह… appeared first on .

You Might Also Like

Cockroach Drone: इजरायल की रोबोटिक कीड़ों की रिसर्च, कॉकरोच ड्रोन पर हो रहा काम

तुर्की में फिर आया बड़ा भूकंप, 5.8 तीव्रता से हिली धरती; कई इलाकों में झटके

ट्रंप को कोर्ट का झटका! वाइट हाउस के चैनल बैन पर जज ने लगाई रोक

रूसी तेल पर भारत को ‘सजा’ से पहले US को चेतावनी, जेपी मॉर्गन CEO का बयान

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति बोले- एक झटके में खत्म नहीं होगा उत्तर कोरिया का न्यूक्लियर मुद्दा

September 17, 2024 September 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article NASA ने ऐसी क्या चेतावनी दी, सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा- इस बार धोखा मत देना; ले लिए मजे… NASA ने ऐसी क्या चेतावनी दी, सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा- इस बार धोखा मत देना; ले लिए मजे…
Next Article अब्राहम समझौते के चार साल पूरे……क्या आगे भी रहेगा कायम अब्राहम समझौते के चार साल पूरे……क्या आगे भी रहेगा कायम
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अलकनंदा बेसिन में 131 ग्लेशियल झीलें, बद्रीनाथ पर मंडरा रहा खतरा
अलकनंदा बेसिन में 131 ग्लेशियल झीलें, बद्रीनाथ पर मंडरा रहा खतरा
देश
भारत पर सुपर अल-नीनो का खतरा! जानलेवा गर्मी से 15,800 अतिरिक्त मौतों का अनुमान
भारत पर सुपर अल-नीनो का खतरा! जानलेवा गर्मी से 15,800 अतिरिक्त मौतों का अनुमान
देश
छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..
छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..
कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?