By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-रायगढ़ के मारूति शो रूम में लाखों की चोरी, लॉकर को उठाकर ले भागे चोर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Express News Today > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-रायगढ़ के मारूति शो रूम में लाखों की चोरी, लॉकर को उठाकर ले भागे चोर
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-रायगढ़ के मारूति शो रूम में लाखों की चोरी, लॉकर को उठाकर ले भागे चोर

Last updated: 2024/09/15 at 1:15 PM
Share
4 Min Read
SHARE

रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने बीती रात मारूति शो रूम को निशान बनाते हुए पीछे के रास्ते से फेसिंग वायर को काटकर प्रवेश करते हुए 7 लाख से भी अधिक की नगदी रकम को साफ किया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम डॉग स्क्वायड, एवं सायबर सेल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर की दूरी में भगवानपुर गांव के पास स्थित मारूति शो रूम में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने शो रूम के पीछे दीवाल में लगे कटिले फेसिंग वायर को काटकर पहले वर्कशॉप में घुसे जहां चोरों ने वर्कशॉप से 95 हजार नगदी रकम को लेकर उपर शो रूम में पहुंचे जहां लॉकर को उठाकर पीछे की तरफ ले गए जहां लॉकर को तोड़कर उसमें रखे नगदी रकम को भी लेकर फरार हो गए।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
बताया जा रहा है कि भगवानपुर गांव के पास स्थित मारूति सुजुकी शो रूम में अज्ञात चोरों की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें चोरी की घटना को अंजाम देते हुए चार चोर कैमरे में कैद हुए है। पुलिस अज्ञात चोरों को पकड़ने के लिये अलग-अलग टीम बनाकर जांच में जुटी हुई है। बीती रात सुजुकी शो रूम में 7 लाख से भी अधिक की नगदी रकम चोरी चले जाने के बाद कोतरा रोड पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचकर डाॅग स्वायड की मदद से चोरों की पतासाजी में जुटी हुई है।

40 मिनट के अंदर कर ली चोरी
मारूति सुजुकी के सेल्स मैनेजर सचिन ने बताया कि हमारे यहां बीती रात चोरी हुई है, चोरों ने पहले वर्कशाॅप में चोरी की फिर उसके बाद शो रूम में घुसकर लगभग 7 लाख 64 हजार रूपये की नगदी रकम की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। शो रूम के सामने दो गार्ड तैनात थे। इस दरम्यान चोरों ने 40 मिनट के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मारूति सुजुकी के सेल्स मैनेजर सचिन ने बताया कि पहले भी यहां चोर घुसे थे जिसके बाद शो रूम के चारो तरफ कांटेदार फेसिंग किया गया था। लेकिन इस बार चोरों ने यहां रेकी करके अंदर घुसे हैं। शो रूम में चोरी की रिपोर्ट उन्होंने आज सुबह कोतरा रोड थाने में लिखाई है।

सभी स्टाफ से की जा रही पूछताछ
इस संबंध में कोतरा रोड थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने बताया कि हमे सूचना मिली थी कि रात में यहां चोरी हुई है। जिसके बाद हम यहां सायबर टीम, डाॅग स्क्वायड, एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। यहां सभी स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। उनके द्वारा लगभग 6 से 7 लाख की चोरी होना बताया जा रहा है। यहां इतना पैसा कहां से आया कैसे आया और चोर यहां केसे आये उसके सीसीटीवी फुटेज भी हम देख रहे हैं। पूरे मामले में जांच की जा रही है। कोतरा रोड थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने यह भी बताया कि टाटा शो रूम के अलावा एक सीमेंट दुकान में भी चोरों के जाने की बात बताई गई है। आरोपियों के द्वारा इस रास्ते का उपयोग किया गया है इसके भी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सभी सभी एंगलों ने इस मामले की जांच में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज में अभी तक 4 आरोपी दिखे हैं।

You Might Also Like

रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने उनके बीच पहुँचे मुख्यमंत्री साय: अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

September 15, 2024 September 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article स्वच्छता शपथ के साथ एसईसीएल-कोरबा क्षेत्र में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान 2024 का हुआ शुभारंभ स्वच्छता शपथ के साथ एसईसीएल-कोरबा क्षेत्र में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान 2024 का हुआ शुभारंभ
Next Article छत्तीसगढ़-कबीरधाम में व्यापारी ने रेटिंग और टास्क में सात लाख रुपये गवांए, पुलिस से अब लगाई साइबर ठगी की गुहार छत्तीसगढ़-कबीरधाम में व्यापारी ने रेटिंग और टास्क में सात लाख रुपये गवांए, पुलिस से अब लगाई साइबर ठगी की गुहार
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
छत्तीसगढ़ राज्य
सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम
सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -
कार्यालय -
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?