By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहले टी-20 मैच में 28 रन से हराया, ट्रेविस हेड का तूफानी अर्धशतक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहले टी-20 मैच में 28 रन से हराया, ट्रेविस हेड का तूफानी अर्धशतक

Last updated: 2024/09/12 at 12:15 PM
Share
3 Min Read
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहले टी-20 मैच में 28 रन से हराया, ट्रेविस हेड का तूफानी अर्धशतक
SHARE

 ट्रेविस हेड अपने करियर के सर्वकालिक प्रचंड फॉर्म से गुजर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का यह विस्फोटक ओपनर हर मैच में नए रिकॉर्ड बना रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की T-20 सीरीज के पहले मैच में उनके बल्ले से सिर्फ 19 गेंद में अर्धशतक निकला। इस दौरान सैम करन के एक ओवर में उन्होंने 30 रन कूट दिए। द रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कंगारू टीम ने धमाकेदार अंदाज में मेजबान अंग्रेजों को 28 रन से पटक दिया। ट्रेविस हेड और मैथ्यू शॉर्ट के बीच सिर्फ छह ओवर में 89 रन की ओपनिंग स्टैंड के बूते ऑस्ट्रेलिया ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 19.2 ओवर में सिर्फ 151 रन पर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 28 रन से मैच अपने नाम किया।

एक ओवर में 30 रन बने
टॉस जीतकर इंग्लैंड का पहले गेंदबाजी करने का फैसला गलत साबित हो रहा था क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने चार ओवर में 41 रन बना लिए थे। मैथ्यू शॉर्ट 12 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरे छोर पर खड़े ट्रेविस हेड का बल्ला अब तक शांत ही था क्योंकि उन्होंने 12 गेंद में सिर्फ 15 रन ही बनाए थे। शायद ये तूफान से पहले की शांत थी। कप्तान फिल साल्ट ने पांचवें ओवर में पहली बार सैम करन को गेंद थमाई। शॉर्ट एंड स्लो फेंकी गई पहली बॉल मिड ऑन की ओर पुल करते हुए हेड ने चौका बटोरा। ओवर की अच्छी शुरुआत के बाद हेड ने अगली गेंद पर भी चौका मारा क्योंकि गेंद बेहद खराब थी। अब हेड को अपनी शुरुआत मिल चुकी थी। तीसरी गेंद पर हेड ने डीप स्क्वैयर लेग पर एक विशाल छक्का मारते हुए ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 रन पहुंचाया। चौथी और पांचवीं गेंद पर भी परिणाम नहीं बदला क्योंकि हेड ने लगातार तीसरा छक्का मार दिया। आखिरी गेंद सैम करन ने फुल फेंकी, जिस पर हेड ने चौका जड़ते हुए ओवर से कुल 30 रन निकाल लिए।

19 गेंदों में अर्धशतक और 23 गेंदों में 59 रन की पारी
अपनी 23 गेंद में 59 रन की पारी के दौरान ट्रेविस हेड ने सिर्फ 19 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। आठ चौके और चार छक्के जड़कर हेड ने सनसनी मचा दी। ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2016 में टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले हेड मैच में पांच अर्शशतक जमाए हैं। करन को 30 रन ठोकते हुए वह ऑस्ट्रेलिया के लिए T-20 इंटरनेशनल मैच के एक ओवर में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने रिकी पोंटिंग, डैन क्रिश्चियन, मिचेल मार्श की बराबरी कर ली है। इन प्लेयर्स ने भी T-20 के एक ओवर में 30 रन बनाए थे।

You Might Also Like

एशियन गेम्स में सुचिका तारियाल का ऐतिहासिक ब्रॉन्ज, सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

एशियन गेम्स 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया, ग्रुप-F में टॉप पर पहुंचा

इंडिया-A में लौटे साई सुदर्शन, ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ नजरें रहेंगी प्रदर्शन पर

एशियन गेम्स 2026: भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराया, क्वार्टर फाइनल में एंट्री

आर्यवीर सहवाग ने ठोके 47 रन, फिफ्टी से चूके; भारत ने बनाए 341 रन

September 12, 2024 September 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहले टी-20 मैच में 28 रन से हराया, ट्रेविस हेड का तूफानी अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहले टी-20 मैच में 28 रन से हराया, ट्रेविस हेड का तूफानी अर्धशतक
Next Article रिंकू सिंह को UP T-20 लीग से मिली खुशखबरी, मेरठ मारवरिक्स फाइनल में रिंकू सिंह को UP T-20 लीग से मिली खुशखबरी, मेरठ मारवरिक्स फाइनल में
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..
Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..
राज्य
Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….
Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….
राज्य
सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार
महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?