By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: डोंगरगढ़-महासमुंद रेलवे स्टेशन का नियंत्रण रायपुर रेल मंडल को सौंपे जाने की सिफारिश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Express News Today > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > डोंगरगढ़-महासमुंद रेलवे स्टेशन का नियंत्रण रायपुर रेल मंडल को सौंपे जाने की सिफारिश
छत्तीसगढ़राज्य

डोंगरगढ़-महासमुंद रेलवे स्टेशन का नियंत्रण रायपुर रेल मंडल को सौंपे जाने की सिफारिश

Last updated: 2024/09/11 at 7:30 PM
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर

डोंगरगढ़ और महासुंद रेलवे स्टेशन को रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत समाहित किए जाने की मांग रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक में सांसदों ने वकालत की है। वर्तमान समय में डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन का नियंत्रण नागपुर मंडल और महासमुंद रेलवे स्टेशन का नियंत्रण सम्बलपुर रेल मंडल द्वारा किया जा रहा है। जबकि यह दोनों ही रेलवे स्टेशन रायपुर रेलवे मंडल के ज्यादा नजदीक है। इसके साथ ही रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक में लगातार ट्रेनों के निरस्त किए जाने से यात्रियों को हो रही परेशानियों का मुद्दा भी उठाया गया। रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति में मुद्दों पर हुई चर्चा की जानकारी व सिफारिशों को रेलवे अधिकारियों ने रेलवे बोर्ड को भेजे जाने की बात कहीं और कहा कि ट्रेनों को रद्द किए जाने की पहले जैसी स्थिति नहीं है। लगभग सभी ट्रेनें शुरू कर दी गई है।

राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने डोंगरगढ़ रेलवे का नियंत्रण अभी भी नागपुर रेल मंडल के अधीन होने पर आपत्ति की। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए प्रशासनिक नियंत्रण में बदलाव की जरूरत है।

राज्यसभा सदस्य ने डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन का नियंत्रण रायपुर रेल मंडल को देने का सुझाव दिया है। बाकी सांसदों ने भी इसका समर्थन किया। बैठक में रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने महासमुंद रेलवे स्टेशन को भी रायपुर रेल मंडल के अधीन करने का प्रस्ताव दिया है। यह रेलवे स्टेशन अभी संबलपुर रेलमंडल के अधीन आता है। बैठक में छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों में छत्तीसगढ़ व्यंजन उपलब्ध कराने का भी सुझाव दिया, जिस पर रेलवे अफसरों ने मान लिया। यह भी कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों में छत्तीसगढ़ी व्यंजन के लिए अलग से स्टॉल लगाए जाए।

बैठक में सांसदों ने यह भी जानना चाहा कि रेलवे पथ के निर्माण में कितने पेड़ कटे हैं और कितने पेड़ लगाए गए हैं। इसकी जानकारी जल्द उपलब्ध कराने की बात कही गई। सांसदों ने रेल यात्रियों की सुरक्षा, सफाई, और पौष्टिक भोजन का सुझाव दिया है। सांसदों ने रेल लाईन के कामों में तेजी लाने का सुझाव दिया है। बैठक में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन, भोजराज नाग, महेश कश्यप, रेलवे महाप्रबंधक सुश्री नीरू सहित रायपुर मंडल के सभी अफसर मौजूद थे।

You Might Also Like

रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने उनके बीच पहुँचे मुख्यमंत्री साय: अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

September 11, 2024 September 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली एक दर्जन ट्रेने प्रभावित
Next Article डोंगरगढ़-महासमुंद रेलवे स्टेशन का नियंत्रण रायपुर रेल मंडल को सौंपे जाने की सिफारिश
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
छत्तीसगढ़ राज्य
सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम
सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -
कार्यालय -
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?