By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महायुति में सब सुखी! अमित शाह ने किया बड़ा वादा, एकनाथ शिंदे ने तो भेज भी दी डिमांड…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

महायुति में सब सुखी! अमित शाह ने किया बड़ा वादा, एकनाथ शिंदे ने तो भेज भी दी डिमांड…

Last updated: 2024/09/10 at 11:00 AM
Share
5 Min Read
महायुति में सब सुखी! अमित शाह ने किया बड़ा वादा, एकनाथ शिंदे ने तो भेज भी दी डिमांड…
SHARE

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में मतभेद सार्वजनिक रूप से सामने आने लगे हैं।

Contents
भाजपा चाहे 150, शिंदे ने 107 का भेजा प्रस्तावमुंबई और ठाणे पर शिंदे का फोकसमहायुति की क्या है चिंता

ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे के दौरान इस संकट को दूर करने की कोशिश की। उन्होंने शिवसेना, एनसीपी और महाराष्ट्र भाजपा के दिग्गज नेताओं संग बैठक की।

सूत्रों का कहना है कि शाह ने दिल्ली रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर एकनाथ शिंदे और अजीत पवार को अच्छी सीटें देने का आश्वासन दिया है।

साथ ही महायुति को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को भी कहा। इस बीच एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना ने भाजपा आलाकमान के सामने 107 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली रवाना होने से पहले सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, एनसीपी अध्यक्ष अजीत पवार, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और प्रफुल्ल पटेल के साथ बैठक की।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री शाह ने सभी नेताओं से अपने बयानों पर सावधान रहने और सार्वजनिक कार्यक्रमों में मतभेदों से बचने का आग्रह किया।

अमित शाह ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले महायुति को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को भी कहा। महाराष्ट्र एनसीपी अध्यक्ष सुनील तटकरे ने शाह संग हुई पार्टी नेताओं की बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि हमें आश्वस्त किया गया है कि महायुति के सभी घटकों को सम्मानजनक सीटें मिलेंगी।

भाजपा चाहे 150, शिंदे ने 107 का भेजा प्रस्ताव

भाजपा के चुनाव प्रबंधकों ने कहा कि पार्टी महायुति गठबंधन के तहत महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों में से 150 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उसका लक्ष्य 125 सीटें जीतना है। पार्टी नेताओं का कहना है कि “प्रारंभिक आकलन यह है कि पार्टी 50 सीटों पर मजबूत स्थिति में है। इसका मतलब है कि उसे शेष 75 सीटों पर अपनी कोशिशें दोगुनी करनी होंगी।”

अमित शाह ने भी पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों को संदेश दिया कि वे पूरी ताकत से जुट जाएं और जीत के लिए काम करें।

दोनों सहयोगियों के बारे में पार्टी नेताओं ने कहा कि शिवसेना को 75 से 80 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि एनसीपी को 55-60 सीटें मिलेंगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना ने 107 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उसने भाजपा आलाकमान को एक प्रस्ताव भी भेजा है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और अजित पवार की एनसीपी के बीच महायुति गठबंधन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में चुनाव लड़ सकती है।

मुंबई और ठाणे पर शिंदे का फोकस

सूत्रों का कहना है कि शिंदे खास तौर पर मुंबई, ठाणे और मुंबई महानगर क्षेत्र में अधिकतम सीटें चाहते हैं। ये सीटें पारंपरिक रूप से शिवसेना का गढ़ मानी जाती हैं। शिंदे गुट खास तौर पर उन सीटों पर फोकस है, जहां उद्धव ठाकरे की पार्टी के उम्मीदवारों के उतरने की संभावना है।

महायुति की क्या है चिंता

महायुति गठबंधन की सबसे बड़ी चिंता यह है कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में उसका प्रदर्शन खास नहीं रहा। भाजपा ने 28 सीटों में से सिर्फ नौ पर जीत दर्ज की।

शिवसेना ने 15 में से 7 और एनसीपी ने तीन में से सिर्फ 1 सीट जीती। यानि कुल 48 सीटों में से महायुति के पास 17 सीटें आईं। वहीं, दूसरी ओर महा विकास अघाड़ी गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में 30 सीटों पर फतह हासिल की।

2019 के विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो भाजपा ने तब 164 सीटों में से 105 सीटें जीती थीं। इस वक्त शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना के पास 40 विधायक हैं।

जबकि अजित पवार की एनसीपी के पास 42 विधायक। 2019 में संयुक्त शिवसेना ने 56 सीटें जीती थीं, जबकि संयुक्त एनसीपी को 54 सीटों पर जीत मिली थी।

The post महायुति में सब सुखी! अमित शाह ने किया बड़ा वादा, एकनाथ शिंदे ने तो भेज भी दी डिमांड… appeared first on .

You Might Also Like

स्कूलों के बाहर चिप्स-कोल्ड ड्रिंक पर लग सकता है बैन, सरकार ला रही नया नियम

इस बार सर्दी में सताएगी गर्मी! अल-नीनो बिगाड़ सकता है मौसम का गणित

अलकनंदा बेसिन में 131 ग्लेशियल झीलें, बद्रीनाथ पर मंडरा रहा खतरा

भारत पर सुपर अल-नीनो का खतरा! जानलेवा गर्मी से 15,800 अतिरिक्त मौतों का अनुमान

एनएमडीसी द्वारा सरकारी विद्यालयों के विद्याथियों के लिए हिंदी निबंध लेखन एवं हिंदी वाक् प्रतियोगिताओं का आयोजन

September 10, 2024 September 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पाक सेना के साथ झड़प में 2 तालिबान कमांडरों समेत 8 की मौत, अफगान नागरिक भी घायल… पाक सेना के साथ झड़प में 2 तालिबान कमांडरों समेत 8 की मौत, अफगान नागरिक भी घायल…
Next Article पश्चिमी देशों ने हथियार तो दिए लेकिन बांध दिए यूक्रेन के हाथ, क्या है पूरा मामला… पश्चिमी देशों ने हथियार तो दिए लेकिन बांध दिए यूक्रेन के हाथ, क्या है पूरा मामला…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

IRDAI के प्रस्ताव से बीमा शेयरों में भूचाल, 36% तक टूटे स्टॉक्स
IRDAI के प्रस्ताव से बीमा शेयरों में भूचाल, 36% तक टूटे स्टॉक्स
व्यापार
Asian Games: भारत को मिला दूसरा गोल्ड, शूटिंग में कमाल
Asian Games: भारत को मिला दूसरा गोल्ड, शूटिंग में कमाल
खेल
अमेरिका का MQ-20 ड्रोन फाइटर जेट तैयार, बिना पायलट करेगा ऑटोनॉमस मिशन
अमेरिका का MQ-20 ड्रोन फाइटर जेट तैयार, बिना पायलट करेगा ऑटोनॉमस मिशन
विदेश
स्कूलों के बाहर चिप्स-कोल्ड ड्रिंक पर लग सकता है बैन, सरकार ला रही नया नियम
स्कूलों के बाहर चिप्स-कोल्ड ड्रिंक पर लग सकता है बैन, सरकार ला रही नया नियम
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?