By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का बर्थडे सरप्राइज, प्रियदर्शन के साथ हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मनोरंजन

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का बर्थडे सरप्राइज, प्रियदर्शन के साथ हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’

Last updated: 2024/09/09 at 1:43 PM
Share
4 Min Read
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का बर्थडे सरप्राइज, प्रियदर्शन के साथ हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’
SHARE

साल में चार से पांच फिल्में करने वाले, बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर अक्षय कुमार आज 9 सितंबर को अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट रहे हैं। भारतीय सिनेमा जगत में खिलाड़ी कुमार के नाम से फेमस अक्षय कुमार ने अब एक नया पोस्ट साझा किया है और अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। सामने आई खबर उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है। वैसे आपको याद हो तो मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन और सुपरस्टार अक्षय कुमार को पिछले साल साथ देखा गया और उनकी फोटो लीक हो गई, जिसकी काफी चर्चा थी। सभी इंतजार कर रहे थे के ये जोड़ी फिर से एक साथ आए। आखिरकार उनका इंतजार अब खत्म हो गया है। 14 साल बाद ये दोनों एक हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' पर साथ काम कर रहे हैं, जो एकता आर कपूर और बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के बैनर तले प्रोड्यूस और फारा शेख और वेदांत बाली द्वारा को-प्रोड्यूस किया जा रहा है।

अक्षय कुमार ने इस अंदाज में किया फिल्म का ऐलान
अक्षय कुमार ने गणेश चतुर्थी पर एक मोशन पोस्टर जारी कर सभी को चौंका दिया था, जिससे इस बात का हिंट मिला कि उनके बर्थडे के खास मौके पर एक बड़ी अनाउंसमेंट की प्लानिंग की गई है। एक्टर ने आखिरकार इस खबर से अब पर्दा उठा दिया है, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प मोशन पोस्टर शेयर किया है। इस मोशन पोस्ट में वो एक डरावने भूत बंगले के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। एक ओर पूरा गोल चांद दिख रहा है वहीं, दूसरी ओर उनके कंधे पर एक काली बिल्ली बैठी है और वो हाथ में दूध की कटोरी लिए दिख रहे हैं। अक्षय की फिल्म का ये पोस्ट काफी क्रेजी है और फिल्म के ऐलान उनका ये तरीका भी काफी मजेदार है।

अक्षय ने लिखा खास पोस्ट
अक्षय कुमार ने मोशन पोस्टर साझा करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मेरे जन्मदिन पर हर साल आपके प्यार के लिए धन्यवाद! इस साल का जश्न ‘भूत बांग्ला’ के पहले लुक के साथ मना रहा हूं! मैं 14 साल बाद फिर से प्रियदर्शन के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। यह स्वप्निल सहयोग लंबे समय से आ रहा था… इस अविश्वसनीय यात्रा को आप सभी के साथ साझा करने का इंतजार नहीं कर सकता। जादू के लिए बने रहें!' अक्षय कुमार के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस उत्साहित हैं। फैंस इस जोड़ी को फिर से साथ देख खुशी जाहिर कर रहे हैं। 

सफल रही है अक्षय और प्रियदर्श की जोड़ी
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार ने अब तक की सबसे पसंदीदा फिल्में साथ में बनाई हैं। उन्होंने दर्शकों को 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भागम भाग', 'भूल भुलैया' और 'दे दना दन' जैसी टाइमलेस क्लासिक फिल्में दी हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। एक दौर ऐसा आया था जब यह जोड़ी सनसनी बन गई थी। इनकी हर फिल्म सुपरहिट साबित होती थी। इनकी फिल्मों के डायलॉग्स रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गए। ऐसे में वे अब फिर से साथ आ रहे हैं, और यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि इस बार यह जोड़ी स्क्रीन पर क्या लेकर आने वाली है।

You Might Also Like

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 16 घंटे में 954 किमी भागे आरोपी

सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या’ का टीजर रिलीज, मेडिकल सिस्टम के खिलाफ गरजते दिखे एक्टर

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का लॉस एंजेलिस में होगा वर्ल्ड प्रीमियर, दिवाली थीम पर सजेगा खास आयोजन

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद फिर चर्चा में सलमान खान, लॉरेंस गैंग ने दी थी दूरी बनाने की धमकी

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप, AICWA ने CM देवेंद्र फडणवीस से की 5 बड़ी मांगें

September 9, 2024 September 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article युवा उग्र हुए एएसआई पर हमले से रांची में हड़कंप युवा उग्र हुए एएसआई पर हमले से रांची में हड़कंप
Next Article गोविंदा की कॉमेडी का जादू, 2003 में अचानक क्यों किया कॉमेडी से किनारा? गोविंदा की कॉमेडी का जादू, 2003 में अचानक क्यों किया कॉमेडी से किनारा?
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेलाकुई मेडिकल यूनिवर्सिटी में 20.55 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण
सेलाकुई मेडिकल यूनिवर्सिटी में 20.55 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण
राज्य
मां दुर्गा के दरबार में भावुक हुए TMC सांसद कल्याण बनर्जी
मां दुर्गा के दरबार में भावुक हुए TMC सांसद कल्याण बनर्जी
देश
उत्तराखंड में 24 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की तैयारी
उत्तराखंड में 24 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की तैयारी
राज्य
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली राज्यपाल पद की शपथ, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा प्राथमिकता।
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली राज्यपाल पद की शपथ, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा प्राथमिकता।
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?