By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एम्स में अपनी विकलांगता जांच कराने को तैयार हूं, पूजा खेडकर ने दिल्ली HC से कहा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

एम्स में अपनी विकलांगता जांच कराने को तैयार हूं, पूजा खेडकर ने दिल्ली HC से कहा…

Last updated: 2024/09/06 at 11:06 AM
Share
4 Min Read
एम्स में अपनी विकलांगता जांच कराने को तैयार हूं, पूजा खेडकर ने दिल्ली HC से कहा…
SHARE

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की पूर्व प्रोबेशनर अधिकारी पूजा खेडकर ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अपनी मेडिकल जांच कराने को तैयार हैं।

खेडकर की यह दलील दिल्ली पुलिस के इस आरोप के जवाब में आई है कि उनका एक विकलांगता प्रमाण पत्र ‘जाली’ हो सकता है। अदालत आपराधिक मामले में खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका पर विचार कर रही थी।

पूजा खेडकर के खिलाफ धोखाधड़ी करने और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तथा दिव्यांगता कोटा का लाभ गलत तरीके से लेने का आरोप है।

खेडकर की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील ने कहा, ‘‘मैं (खेडकर) अपनी मेडिकल जांच कराने को तैयार हूं। पहले उन्होंने कहा कि मैंने अपना नाम बदल लिया है। अब वे कह रहे हैं कि (मेरी) दिव्यांगता संदिग्ध है। मैं एम्स जाने को तैयार हूं।’’

जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने मामले की अगली सुनवाई 26 सितंबर को तय की है।

उन्होंने इस बात को रिकॉर्ड में दर्ज किया कि पुलिस ने आगे की जांच के लिए 10 दिन और मांगे हैं। इस बीच हाईकोर्ट द्वारा खेडकर को गिरफ्तारी से दी गई अंतरिम सुरक्षा जारी रहेगी।

दिल्ली पुलिस के वकील ने दलील दी कि खेडकर ने सिविल सेवा परीक्षा देते समय “तथ्यों को छुपाया” अन्यथा वह परीक्षा देने के पात्र नहीं थीं।

खेडकर के वकील ने दावा किया कि पुलिस ने मामले में दायर अपनी स्टेटस रिपोर्ट में उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए दबाव नहीं डाला है और वैसे भी इसकी आवश्यकता नहीं थी क्योंकि अधिकारियों के पास सभी रिकॉर्ड उपलब्ध हैं।

पुलिस ने कहा कि ‘साजिश’ और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों का पता लगाने के लिए खेडकर की हिरासत आवश्यक थी।

खेडकर ने आरक्षण का लाभ पाने के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की 2022 की परीक्षा के लिए अपने आवेदन में कथित तौर पर गलत जानकारी दी।

यूपीएससी ने 31 जुलाई को उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी और उन्हें भविष्य की परीक्षाओं में शामिल होने से वंचित कर दिया। खेडकर ने सभी आरोपों से इनकार किया है। हालांकि, यूपीएससी और दिल्ली पुलिस दोनों ने अग्रिम जमानत के लिए खेडकर की याचिका खारिज करने की मांग की है।

दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि उन्हें कोई भी राहत देने से ‘गहरी साजिश’ की जांच में बाधा उत्पन्न होगी और इस मामले का जनता के भरोसे के साथ-साथ सिविल सेवा परीक्षा की शुचिता पर भी व्यापक प्रभाव पड़ेगा।

इसके बाद पुलिस ने दावा किया कि खेडकर ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 और सिविल सेवा परीक्षा-2023 के लिए दो अलग-अलग दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए।

पुलिस का कहना है कि सत्यापन के बाद यह पाया गया है कि बाद वाले प्रमाण पत्र के ‘जाली होने’ की संभावना अधिक है।

दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

एक स्थानीय सत्र अदालत ने एक अगस्त को खेडकर को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि उनके खिलाफ गंभीर आरोप हैं, जिनकी गहन जांच की आवश्यकता है।

The post एम्स में अपनी विकलांगता जांच कराने को तैयार हूं, पूजा खेडकर ने दिल्ली HC से कहा… appeared first on .

You Might Also Like

स्कूलों के बाहर चिप्स-कोल्ड ड्रिंक पर लग सकता है बैन, सरकार ला रही नया नियम

इस बार सर्दी में सताएगी गर्मी! अल-नीनो बिगाड़ सकता है मौसम का गणित

अलकनंदा बेसिन में 131 ग्लेशियल झीलें, बद्रीनाथ पर मंडरा रहा खतरा

भारत पर सुपर अल-नीनो का खतरा! जानलेवा गर्मी से 15,800 अतिरिक्त मौतों का अनुमान

एनएमडीसी द्वारा सरकारी विद्यालयों के विद्याथियों के लिए हिंदी निबंध लेखन एवं हिंदी वाक् प्रतियोगिताओं का आयोजन

September 6, 2024 September 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अक्टूबर में शुरू होगा निशातपुरा रेलवे स्टेशन अक्टूबर में शुरू होगा निशातपुरा रेलवे स्टेशन
Next Article जिस स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष में गई थीं सुनीता विलियम्स, उसकी हटा दी सीट; वजह जान रह जाएंगे हैरान!… जिस स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष में गई थीं सुनीता विलियम्स, उसकी हटा दी सीट; वजह जान रह जाएंगे हैरान!…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने विवादित हार पर कहा- एक राउंड और खिला देते
Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने विवादित हार पर कहा- एक राउंड और खिला देते
खेल
Asian Games 2026: भारत को 2 मिनट में मिले 2 मेडल, शूटिंग में गोल्ड-सिल्वर
Asian Games 2026: भारत को 2 मिनट में मिले 2 मेडल, शूटिंग में गोल्ड-सिल्वर
खेल
Asian Games 2026: नेपाल को 48-24 से हराकर महिला कबड्डी टीम फाइनल में
Asian Games 2026: नेपाल को 48-24 से हराकर महिला कबड्डी टीम फाइनल में
खेल
IRDAI के प्रस्ताव से बीमा शेयरों में भूचाल, 36% तक टूटे स्टॉक्स
IRDAI के प्रस्ताव से बीमा शेयरों में भूचाल, 36% तक टूटे स्टॉक्स
व्यापार
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?