By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एक करोड़ घरों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल, अयोध्या से लौटते ही पीएम मोदी का बड़ा ऐलान; कम होगा बिजली बिल…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

एक करोड़ घरों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल, अयोध्या से लौटते ही पीएम मोदी का बड़ा ऐलान; कम होगा बिजली बिल…

Last updated: 2024/01/23 at 9:10 AM
Share
3 Min Read
एक करोड़ घरों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल, अयोध्या से लौटते ही पीएम मोदी का बड़ा ऐलान; कम होगा बिजली बिल…
SHARE

प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ आरंभ करेगी जिसके तहत एक करोड़ घरों की छतों (रूफटॉप) पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे।

मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौटने के बाद यह घोषणा की।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं।

अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घरों की छतों पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो।” 

उन्होंने कहा, ”अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लक्ष्य के साथ ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ प्रारंभ करेगी।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा। प्रधानमंत्री ने अयोध्या से लौटने के बाद इस संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता की। 

उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का उद्देश्य सौर पैनल के माध्यम से निम्न और मध्यम आय वाले व्यक्तियों को बिजली प्रदान करना है।

साथ ही इसका लक्ष्य अधिशेष बिजली उत्पादन से अतिरिक्त आय का स्रोत भी उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि बड़ी संख्या में सोलर पैनल लगाने के मद्देनजर आवासीय इलाकों के उपभोक्ताओं के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय अभियान शुरू किया जाना चाहिए। 

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, पीएम ने अलौकिक क्षण बताया
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में सोमवार को अयोध्या के मंदिर में रामलला की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मोदी ने इस क्षण को नए युग के आगमन का प्रतीक करार दिया। 

लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही आयोजित इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाखों लोगों ने अपने घरों और पड़ोस के मंदिरों में टेलीविजन पर देखा।

दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गई। जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म करने और समान नागरिक संहिता लागू करने के साथ-साथ, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण दशकों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एजेंडे में रहा है।

‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के दौरान सेना के हेलीकॉप्टरों ने नवनिर्मित जन्मभूमि मंदिर पर फूलों की वर्षा की। साथ ही राम नगरी के कुछ हिस्सों में लोगों ने गायन और नृत्य के साथ जश्न मनाया।

मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “आज, हमारे राम आ गए हैं। युगों के लंबे इंतजार के बाद हमारे राम आ गए हैं। हमारे रामलला अब तंबू में नहीं रहेंगे। हमारे रामलला एक भव्य मंदिर में रहेंगे।” 

You Might Also Like

धारावी का बदलेगा चेहरा! अडानी ग्रुप ने शुरू किया 10,432 घरों का निर्माण, निवासियों को मिलेगा नया आशियाना

पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर निशाना, CEC को कैबिनेट पद और दूसरे को पद्म विभूषण मिलने का उठाया मुद्दा

भारत ने भी अमेरिका को नहीं दिखाए अपने फाइटर जेट के सीक्रेट, Su-30MKI के रडार की ऐसे की सुरक्षा

ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश? साड़ी में छिपाकर लाए चाकू

NHAI का नया नियम लागू, 500 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए ठेकेदारों की बढ़ी मुश्किलें

January 23, 2024 January 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : राज्यपाल ने श्री राम मंदिर में दर्शन कर लिया आर्शीवाद… रायपुर : राज्यपाल ने श्री राम मंदिर में दर्शन कर लिया आर्शीवाद…
Next Article रायपुर : प्रभु श्री रामलला मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर राजभवन में भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित… रायपुर : प्रभु श्री रामलला मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर राजभवन में भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रूस में 9 महीने में 3,500 भालुओं की मौत, साइबेरिया में सबसे ज्यादा मामले; जानें क्या है वजह
रूस में 9 महीने में 3,500 भालुओं की मौत, साइबेरिया में सबसे ज्यादा मामले; जानें क्या है वजह
विदेश
धारावी का बदलेगा चेहरा! अडानी ग्रुप ने शुरू किया 10,432 घरों का निर्माण, निवासियों को मिलेगा नया आशियाना
धारावी का बदलेगा चेहरा! अडानी ग्रुप ने शुरू किया 10,432 घरों का निर्माण, निवासियों को मिलेगा नया आशियाना
देश
WTC पॉइंट्स टेबल: ऑस्ट्रेलिया नंबर-1, भारत बांग्लादेश से पीछे
WTC पॉइंट्स टेबल: ऑस्ट्रेलिया नंबर-1, भारत बांग्लादेश से पीछे
खेल
37 की उम्र में विराट कोहली का नया डेब्यू, पहला पोस्ट वायरल
37 की उम्र में विराट कोहली का नया डेब्यू, पहला पोस्ट वायरल
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?