By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: टेक्सास में भीषण सड़क हादसा, SUV में आग लगने से अंदर फंसे 4 भारतीयों की जलकर मौत; DNA टेस्ट से होगी शिनाख्त
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

टेक्सास में भीषण सड़क हादसा, SUV में आग लगने से अंदर फंसे 4 भारतीयों की जलकर मौत; DNA टेस्ट से होगी शिनाख्त

Last updated: 2024/09/04 at 11:31 AM
Share
4 Min Read
टेक्सास में भीषण सड़क हादसा, SUV में आग लगने से अंदर फंसे 4 भारतीयों की जलकर मौत; DNA टेस्ट से होगी शिनाख्त
SHARE

अमेरिका के टेक्सास में भीषण हादसा हो गया।

Contents
चारों भारतीय कहां से थे?हादसा कैसे हुआ

जिसमें एक महिला समेत चार भारतीयों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि सभी लोग कारपूलिंग ऐप के ज़रिए जुड़े थे और हादसे में पांच वाहन शामिल थे।

जब यह हादसा हुआ, तब वे अर्कांसस के बेंटनविले जा रहे थे। हादसा ट्रक के एसयूवी को टक्कर लगने से बताया जा रहा है। सभी सवार एसयूवी में सवार थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शवों की शिनाख्त करना बहुत मुश्किल है और डीएनए टेस्ट के जरिए ही उनकी पहचान हो सकती है।

बीते शुक्रवार को हुए हादसे में मारे गए लोगों की पहचान आर्यन रघुनाथ ओरमपति, फारूक शेख, लोकेश पलाचारला और दर्शिनी वासुदेवन के रूप में हुई है।

ओरमपति और उनके दोस्त शेख डलास में अपने चचेरे भाई से मिलने के बाद लौट रहे थे। लोकेश अपनी पत्नी से मिलने के लिए बेंटनविले जा रहे थे और यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास से मास्टरी की पढ़ाई कर रहीं दर्शिनी वासुदेवन बेंटनविले में अपने चाचा से मिलने जा रही थीं।

वे सभी एक कारपूलिंग ऐप के ज़रिए जुड़े थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इससे उनकी पहचान में मदद मिलेगी।

चारों भारतीय कहां से थे?

आर्यन के पिता सुभाष चंद्र रेड्डी हैदराबाद स्थित मैक्स एग्री जेनेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्म के मालिक हैं। आर्यन ने कोयंबटूर के अमृता विश्व विद्यापीठम से इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की है।

आर्यन के एक रिश्तेदार ने बताया, “उसके माता-पिता मई में टेक्सास विश्वविद्यालय में उसके दीक्षांत समारोह के लिए अमेरिका में थे। दीक्षांत समारोह के बाद उन्होंने उसे भारत लौटने के लिए कहा था लेकिन उसने कहा कि वह दो और साल अमेरिका में काम करना चाहता है। किस्मत को शायद यही मंजूर था।”

आर्यन का दोस्त शेख भी हैदराबाद से था और बेंटनविले में रहता था। तमिलनाडु की दर्शिनी टेक्सास के फ्रिस्को में रहती थी। वहीं, फारूक शेख के पिता मस्तान वली ने बताया कि वे तीन साल पहले अमेरिका गए थे। “वह अपनी एमएस की डिग्री पूरी करने के लिए अमेरिका गया था।”

हादसा कैसे हुआ

रिपोर्ट के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने उस एसयूवी को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें पांचों सवार थे। कार में आग लग गई और सभी लोग जलकर मर गए।

अधिकारी अब शवों की पहचान के लिए डीएनए फिंगरप्रिंटिंग और दांतों और हड्डियों के अवशेषों पर निर्भरता जताई है। एक स्थानीय अधिकारी ने कहा, “शवों की पहचान के लिए नमूनों का मिलान माता-पिता से किया जाएगा।”

उधर, अमेरिका में लंबी छुट्टी के कारण पहचान प्रक्रिया में देरी हो रही है, जिससे पीड़ित परिवारों की मुश्किल में हैं। दर्शिनी वासुदेवन के माता-पिता ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद की अपील की है।

The post टेक्सास में भीषण सड़क हादसा, SUV में आग लगने से अंदर फंसे 4 भारतीयों की जलकर मौत; DNA टेस्ट से होगी शिनाख्त appeared first on .

You Might Also Like

पुतिन का बयान- यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशना PM मोदी का मकसद

मिडिल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैनाती, तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर और 10 हजार सैनिक भेजे

AI गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड पर चीन का बड़ा एक्शन, चैटबॉट नहीं कर सकेंगे इमोशनल बातें

फ्लाईदुबई कांड के 4 जांबाजों को सम्मान की सिफारिश, कैप्टन स्मित मच्छार की की थी मदद

फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर चाकूबाजी, नेतन्याहू बोले- ‘9/11 जैसी आपदा टली’

September 4, 2024 September 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नेपाल में नकली भारतीय करेंसी मामले में 08 लोग गिरफ्तार नेपाल में नकली भारतीय करेंसी मामले में 08 लोग गिरफ्तार
Next Article स्टील से बनती छत्रपति शिवाजी की मूर्ति तो किसी भी हाल में नहीं गिरती: नितिन गडकरी… स्टील से बनती छत्रपति शिवाजी की मूर्ति तो किसी भी हाल में नहीं गिरती: नितिन गडकरी…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पुतिन का बयान- यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशना PM मोदी का मकसद
पुतिन का बयान- यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशना PM मोदी का मकसद
विदेश
‘डाट काली में मन्नत मांगकर आई हूं, तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार’ : बांसुरी स्वराज
‘डाट काली में मन्नत मांगकर आई हूं, तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार’ : बांसुरी स्वराज
राज्य
रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर सीएम ने शहीदों को किया नमन, सात शहीदों के प्रतिमा स्थल का किया शिलान्यास
रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर सीएम ने शहीदों को किया नमन, सात शहीदों के प्रतिमा स्थल का किया शिलान्यास
राज्य
शहीद स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके सपनों का उत्तराखंड बनाना सरकार की प्राथमिकता
शहीद स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके सपनों का उत्तराखंड बनाना सरकार की प्राथमिकता
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?