By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: क्यों खास है ब्रुनेई की ऐतिहासिक सैफुद्दीन मस्जिद, जिसका PM मोदी ने किया दौरा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

क्यों खास है ब्रुनेई की ऐतिहासिक सैफुद्दीन मस्जिद, जिसका PM मोदी ने किया दौरा…

Last updated: 2024/09/04 at 10:57 AM
Share
4 Min Read
क्यों खास है ब्रुनेई की ऐतिहासिक सैफुद्दीन मस्जिद, जिसका PM मोदी ने किया दौरा…
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के दौरे पर हैं।

Contents
मस्जिद की खासियत क्या?कृत्रिम लैगून के बीच बना है मस्जिद

अपनी यात्रा के पहले दिन मंगलवार को उन्होंने ब्रुनेई के बंदर सेरी बेगवान में स्थित ऐतिहासिक उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद का दौरा किया है।

वहां पहुंचने पर उनका स्वागत ब्रुनेई के धार्मिक मामलों के मंत्री पेहिन दातो उस्ताज हाजी अवांग बदरुद्दीन ने किया। उनके साथ ब्रुनेई के स्वास्थ्य मंत्री हाजी मोहम्मद इशाम भी थे। वहां भारतीय समुदाय के लोग भी मौजूद थे जिन्होंने पीएम मोदी का स्वागत किया।

मस्जिद की खासियत क्या?

यह ऐतिहासिक मस्जिद ब्रुनेई के 28वें सुल्तान उमर अली सैफुद्दीन तृतीय के नाम पर बनी है। उमर अली सैफुद्दीन तृतीय मौजूदा सुल्तान के पिता थे, जिन्होंने इस मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू करवाया था और यह 1958 में बनकर तैयार हुआ था।

यह मस्जिद ब्रुनेई में इस्लामी आस्था का प्रतीक केंद्र है। यह आधुनिक इस्लामी वास्तुकला का भी एक उत्तम नमूना है। ये मस्जिद मुगल वास्तुकला और मलय शैलियों का मिश्रण है और इसका डिजाइन वास्तुकार और मूर्तिकार रुडोल्फो नोली ने तैयार किया था।

कृत्रिम लैगून के बीच बना है मस्जिद

मस्जिद की सबसे अलग और बड़ी विशेषता इसका मुख्य गुंबद है, जो शुद्ध सोने से ढका हुआ है। मस्जिद 52 मीटर ऊंची है और इसे बंदर सेरी बेगवान में लगभग कहीं से भी देखा जा सकता है।

ब्रुनेई नदी के तट पर कम्पोंग आयर में एक कृत्रिम लैगून में इसका निर्माण किया गया है। इस मस्जिद में संगमरमर की मीनारें और सुनहरे गुंबद हैं। एक आंगन है और यह बड़ी संख्या में पेड़ों और फूलों के बगीचों से घिरा हुआ है। एक पुल लैगून के पार नदी के बीच में कम्पोंग आयर तक जाता है।

मॉस्कपीडिया के मुताबिक, इस मस्जिद का अंदरूनी हिस्सा सिर्फ़ नमाज़ पढ़ने के लिए है, जिसमें रंगीन कांच की खिड़कियाँ, मेहराब, अर्ध-गुंबद और संगमरमर के स्तंभ जैसी विशेषताएँ हैं। इस मस्जिद के निर्माण में इस्तेमाल की गई लगभग सभी सामग्री विदेशों से आयात की गई थी।

मसलन, इटली से संगमरमर, शंघाई से ग्रेनाइट, इंग्लैंड से क्रिस्टल झूमर और सऊदी अरब से कालीन मंगवाए गए थे। इस मस्जिद में एक मुख्य गुंबद है और 10 मीनारें हैं। यहां एकसाथ 30000 लोग आ सकते हैं।

Went to the Omar Ali Saifuddien Mosque in Brunei. pic.twitter.com/GfMRoYxTXq

— Narendra Modi (@narendramodi) September 3, 2024

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को ही ब्रुनेई में भारतीय उच्चायोग के नए ‘चांसरी’ परिसर का भी उद्घाटन किया और इसे दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों का संकेत बताया।

दो देशों की यात्रा के पहले चरण में आज यहां पहुंचे मोदी ब्रुनेई की द्विपक्षीय यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारतीय उच्चायोग के नये ‘चांसरी’ परिसर का उद्घाटन करके प्रसन्न हूं। यह ब्रुनेई दारुस्सलाम के साथ हमारे मजबूत संबंधों का संकेत है। यह भारतीय मूल के लोगों की भी सेवा करेगा।’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत-ब्रुनेई संबंधों को मजबूत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बंदर सेरी बेगवान में भारतीय उच्चायोग के चांसरी (उच्चायोग का एक हिस्सा) भवन का उद्घाटन किया और एक स्मारक पट्टिका का अनावरण किया।’’

विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस अवसर पर मोदी ने दीप प्रज्वलित किया तथा पट्टिका का अनावरण किया। 

The post क्यों खास है ब्रुनेई की ऐतिहासिक सैफुद्दीन मस्जिद, जिसका PM मोदी ने किया दौरा… appeared first on .

You Might Also Like

पुतिन का बयान- यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशना PM मोदी का मकसद

मिडिल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैनाती, तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर और 10 हजार सैनिक भेजे

AI गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड पर चीन का बड़ा एक्शन, चैटबॉट नहीं कर सकेंगे इमोशनल बातें

फ्लाईदुबई कांड के 4 जांबाजों को सम्मान की सिफारिश, कैप्टन स्मित मच्छार की की थी मदद

फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर चाकूबाजी, नेतन्याहू बोले- ‘9/11 जैसी आपदा टली’

September 4, 2024 September 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article खाद्य मंत्री बघेल आज गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे खाद्य मंत्री बघेल आज गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे
Next Article क्या कर्नाटक में जाएगी…………सिद्धारमैया की सीएम कुर्सी क्या कर्नाटक में जाएगी…………सिद्धारमैया की सीएम कुर्सी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राजभर के 2 विधायक सपा को देंगे वोट? ओमप्रकाश राजभर ने खुद बताई स्थिति
राजभर के 2 विधायक सपा को देंगे वोट? ओमप्रकाश राजभर ने खुद बताई स्थिति
राजनीती
8वें वेतन आयोग के बीच OPS की मांग, सरकार लाई NPS की नई ‘तत्काल’ स्कीम
8वें वेतन आयोग के बीच OPS की मांग, सरकार लाई NPS की नई ‘तत्काल’ स्कीम
देश
पुतिन का बयान- यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशना PM मोदी का मकसद
पुतिन का बयान- यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशना PM मोदी का मकसद
विदेश
‘डाट काली में मन्नत मांगकर आई हूं, तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार’ : बांसुरी स्वराज
‘डाट काली में मन्नत मांगकर आई हूं, तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार’ : बांसुरी स्वराज
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?