By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: “Ishant Sharma Birthday: कोहली के करीबी दोस्त और पोंटिंग के खिलाफ किए गए शानदार प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में; बर्थडे पर जानिए 5 बड़े रिकॉर्ड्स”
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Express News Today > Blog > खेल > “Ishant Sharma Birthday: कोहली के करीबी दोस्त और पोंटिंग के खिलाफ किए गए शानदार प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में; बर्थडे पर जानिए 5 बड़े रिकॉर्ड्स”
खेल

“Ishant Sharma Birthday: कोहली के करीबी दोस्त और पोंटिंग के खिलाफ किए गए शानदार प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में; बर्थडे पर जानिए 5 बड़े रिकॉर्ड्स”

Last updated: 2024/09/02 at 1:50 PM
Share
4 Min Read
“Ishant Sharma Birthday: कोहली के करीबी दोस्त और पोंटिंग के खिलाफ किए गए शानदार प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में; बर्थडे पर जानिए 5 बड़े रिकॉर्ड्स”
SHARE

Ishant Sharma Birthday: भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा आज (2 सितंबर) को 36 साल के हो गए हैं। इशांत शर्मा ने 2007-08 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के टेस्ट श्रृंखला के दौरान क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने भारत की ओर से 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले हैं और रेड-बॉल क्रिकेट में एक प्रमुख तेज गेंदबाज के रूप में खुद की पहचान बनाई। इसके अलावा, उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया और 2013 में भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत में योगदान दिया था। 2020 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आखिरी बार इशांत ने नंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट मैच में खेलते नजर आए थे। उसके बाद से वो भारचीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उनके टीम से बाहर होने की प्रमुख वजह उनकी फॉर्म है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब वह अपनी घातक गेंदबाजी से रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों को अपनी उंगली पर नचाते थे।

इशांत शर्मा के बारे में दिलचस्प बातें (Ishant Sharma Interesting Facts)

इशांत शर्मा दुनिया के सबसे लंबे क्रिकेटरों में से एक हैं, जिनकी हाइट 6 फीट 4 इंच है।
इशांत ने सिर्फ 14 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था।
आईपीएल के पहले संस्करण के दौरान इशांत सबसे महंगे गेंदबाज बने थे, जब उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने साथ 3.8 करोड़ रुपये में शामिल किया था।
इशांत शर्मा और विराट कोहली ने एक ही मैच में U-19 वनडे और टेस्ट क्रिकेट डेब्यू किया था। दोनों ने फर्स्ट-क्लास और रणजी ट्रॉफी डेब्यू भी एक ही मैच में किया।
2011-12 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न टेस्ट के बॉक्सिंग डे पर इशांत ने अपनी सबसे तेज गेंद फेंकी थी, जिसकी गति 152.2 किमी/घंटा थी।
इशांत शर्मा, कपिल देव के अलावा एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक विदेशी टेस्ट मैच में 4 बार छह से ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है।
यह भी पढ़ें: DPL T20: टी20 लीग में फॉर्म में लौटने को बेताब हैं Ishant Sharma, कहा- बस थोड़ी सी तैयारी और मैं तैयार

Ishant Sharma की टॉप बॉलिंग परफॉर्मेंस (Ishant Sharma Bowling Records)

1. भारत बनाम इंग्लैंड 2014, दूसरे टेस्ट – कुल 7 विकेट
10 साल पहले भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इशांत शर्मा ने घातक गेंदबाजी कर इंग्लिश बैटर्स की धज्जियां उड़ा दी थी। इंग्लैंड की दूसरी पारी में आक्रामक गेंदबाजी करते हुए इशांत ने 7 विकेट झटके। भारत ने उस मैच को 95 रन से जीतकर सीरीज में महत्वपूर्ण बढ़त बनाई।

2. भारत बनाम न्यूजीलैंड 2014, दूसरा टेस्ट- कुल 6 विकेट
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 2014 की द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला के दूसरे टेस्ट में इशांत शर्मा ने न्यूजीलैंड के बैटर्स को खूब परेशान किया था। उस मैच में इशांत ने कीवी टीम के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त किया, जिसमें पीटर फुल्टन, हैमिश रदरफोर्ड और टॉम लैथम शामिल थे। उन्होंने न्यूजीलैंड की पारी को 6 विकेट लेकर ध्वस्त किया था।

3. भारत बनाम वेस्टइंडीज 2011, दूसरा टेस्ट- 10 विकेट
भारत और वेस्ट इंडीज के बीच 2011 में ब्रिजटाउन में खेले गए दूसरे टेस्ट में इशांत शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया था। इस मैच में इशांत ने पहली पारी में छह विकेट झटके थे। दूसरी पारी में उन्होंने चार और विकेट लेकर कुल 10 विकेट का आंकड़ा पूरा किया।

इसके अलावा इशांत ने साल 2011 आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेलते हुए कोच्चि टस्कर्स के खिलाफ 5 विकेट चटकाए थे। वहीं, आईपीएल 2023 में उन्होंने केकेआर के खिलाफ दो विकेट झटके।

You Might Also Like

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

September 2, 2024 September 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article करुण नायर की कप्तानी में मैसूर वॉरियर्स ने जीता महाराजा ट्रॉफी, समित द्रविड़ को रखा बाहर करुण नायर की कप्तानी में मैसूर वॉरियर्स ने जीता महाराजा ट्रॉफी, समित द्रविड़ को रखा बाहर
Next Article “Ishant Sharma Birthday: कोहली के करीबी दोस्त और पोंटिंग के खिलाफ किए गए शानदार प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में; बर्थडे पर जानिए 5 बड़े रिकॉर्ड्स” “Ishant Sharma Birthday: कोहली के करीबी दोस्त और पोंटिंग के खिलाफ किए गए शानदार प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में; बर्थडे पर जानिए 5 बड़े रिकॉर्ड्स”
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
छत्तीसगढ़ राज्य
सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम
सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -
कार्यालय -
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?