By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इंदौरी क्रिकेट को BCCI की मान्यता, सोहम पटवर्धन को मिली कप्तानी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

इंदौरी क्रिकेट को BCCI की मान्यता, सोहम पटवर्धन को मिली कप्तानी

Last updated: 2024/09/02 at 1:35 PM
Share
4 Min Read
इंदौरी क्रिकेट को BCCI की मान्यता, सोहम पटवर्धन को मिली कप्तानी
SHARE

क्रिकेट में हरफनमौला बहुत हुए हैं, जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों करते हैं। मगर कुछ ऐसे दुर्लभ प्रतिभा के धनी हरफनमौला होते हैं जो दोनों हाथ से गेंदबाजी करने में सक्षम होते हैं। इंदौर के सोहम पटवर्धन ऐसे ही खिलाड़ी हैं, जिनमें बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट का भविष्य देख रही है। यही कारण है कि सोहम को राष्ट्रीय अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया है।

समित द्रविड़ भी टीम में

सोहम की कप्तानी वाली टीम में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ भी शामिल हैं। यह टीम भारत दौरे पर आ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम से टक्कर लेगी। सोहम भारतीय जूनियर टीम की कप्तानी करने वाले मप्र के पहले क्रिकेटर हैं जबकि सीके नायडू के बाद राष्ट्रीय कप्तान बनने वाले प्रदेश के दूसरे खिलाड़ी हैं।

टीम की कमान संभाल रहे 

भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया टीम तीन वनडे और दो टेस्ट (चार दिवसीय) मैच खेलेगी। सोहम चार दिवसीय मैचों में टीम की कमान संभाल रहे हैं। चार दिवसीय मैच तीन सितंबर से 10 अक्टूबर तक चेन्नई में खेले जाएंगे। सोहम इस समय अहमदाबाद में रिलायंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में मप्र टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

सोहम मुख्यत बाएं हाथ के मध्यक्रम बल्लेबाज हैं। जरूरत होने पर दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाज के अनुसार वे दोनों हाथों से कभी ऑफ स्पिन तो कभी लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। कूच बिहार ट्रॉफी में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को काफी छकाया था।

वीनू मांकड़ में शानदार प्रदर्शन 

उल्लेखनीय है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज सोहम को बीसीसीआई द्वारा आयोजित वीनू मांकड़ ट्रॉफी में तीन पारियां खेलने को मिली थी, जिसमें उन्होंने 148 और 60 रनों की पारी खेली थी। वहीं कूच बिहार ट्राफी में हरियाणा के खिलाफ 117 रन, राजस्थान के खिलाफ 94 रन और बड़ौदा के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में 43 और 48 रनों की पारी खेली थी। अंडर-23 स्पर्धा में दिल्ली के खिलाफ 90 रनों की पारी खेली थी। कूच बिहार ट्रॉफी में कुल नौ विकेट चटकाए हैं।

क्रिकेट में परिवार की तीसरी पीढ़ी

पिता निखिल रणजी ट्राफी क्रिकेटर रहे हैं। अब बीसीसीआई पैनल अंपायर हैं और आईपीएल में सेवाएं दे रहे हैं। मां रिचा पटवर्धन भी टेबल टेनिस की राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। दादा अशोक पटवर्धन भी मप्र की कप्तानी भी कर चुके हैं। पिता निखिल ने बताया कि कोच देवआशीष निलोसे के साथ ही चंद्रकांत पंडित से उसे लगातार मार्गदर्शन मिलता है। स्पिन गेंदबाजी के गुर नरेंद्र हिरवानी सिखाते हैं, जिससे वह बेहतर हरफनमौला क्रिकेटर के रूप में विकसित हो रहा है।

सोहम पटवर्धन बोले- खरा उतरूंगा

भारतीय टीम से खेलना और कप्तानी करने का मौका मिलना किसी सपने के सच होने जैसा है। मगर यह सिर्फ शुरुआत है। मुझ पर बीसीसीआई ने जो भरोसा जताया है उसपर खरा उतरने और देश को जिताने का प्रयास करूंगा।

देवआशीष निलोसे की तारीफ

कोच और पूर्व रणजी कप्तान ने कहा सोहम मेहनती खिलाड़ी है। अपनी कमजोरी के बारे में पूछता है और सुधारने के लिए लगातार प्रयास करता रहता है। उसका स्तर इतना बेहतर है कि संभागीय मैचों में कई दोहरे और तिहरे शतक लगा चुका है। दोनों हाथ से गेंदबाजी का अभ्यास भी इसलिए किया ताकि जरूरत होने कर विपक्षी बल्लेबाजों को उलझा सके। अब वह इसमें भी पारंगत हो चुका है।

You Might Also Like

जनवरी में हो सकता है IPL! हर्ष गोयनका ने किया ललित मोदी और जूही चावला की मांग का समर्थन

जनवरी में हो सकता है IPL! हर्ष गोयनका ने किया ललित मोदी और जूही चावला की मांग का समर्थन

हार्दिक पंड्या की MI से विदाई! पंजाब किंग्स में होंगे शामिल, अर्शदीप सिंह मुंबई के नए खिलाड़ी

IPL 2028 में बड़ा बदलाव! पुणे और वडोदरा की हो सकती है एंट्री, 12 टीमों के बीच होगा मुकाबला

उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा, केपटाउन से पहले पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट में भी हुई थी बॉल टेंपरिंग

September 2, 2024 September 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article “तलाक की अटकलों के बावजूद वायरल हुआ Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai का दुबई एयरपोर्ट वीडियो, फैंस ने किया सच का खुलासा!” “तलाक की अटकलों के बावजूद वायरल हुआ Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai का दुबई एयरपोर्ट वीडियो, फैंस ने किया सच का खुलासा!”
Next Article इंदौरी क्रिकेट को BCCI की मान्यता, सोहम पटवर्धन को मिली कप्तानी इंदौरी क्रिकेट को BCCI की मान्यता, सोहम पटवर्धन को मिली कप्तानी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जनवरी में हो सकता है IPL! हर्ष गोयनका ने किया ललित मोदी और जूही चावला की मांग का समर्थन
जनवरी में हो सकता है IPL! हर्ष गोयनका ने किया ललित मोदी और जूही चावला की मांग का समर्थन
खेल
जनवरी में हो सकता है IPL! हर्ष गोयनका ने किया ललित मोदी और जूही चावला की मांग का समर्थन
जनवरी में हो सकता है IPL! हर्ष गोयनका ने किया ललित मोदी और जूही चावला की मांग का समर्थन
खेल
चिराग पासवान का बड़ा विजन, भारत को ग्लोबल फूड बास्केट बनाने की तैयारी
चिराग पासवान का बड़ा विजन, भारत को ग्लोबल फूड बास्केट बनाने की तैयारी
देश
ईरान की धमकियों से अमेरिका में हड़कंप, वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने छोड़ा घर
ईरान की धमकियों से अमेरिका में हड़कंप, वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने छोड़ा घर
विदेश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?