By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पोलियो अभियान के लिए ‘युद्धविराम’ पर सहमत हो गए इजरायल और हमास, इतने दिन नहीं होगा हमला…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

पोलियो अभियान के लिए ‘युद्धविराम’ पर सहमत हो गए इजरायल और हमास, इतने दिन नहीं होगा हमला…

Last updated: 2024/08/30 at 11:13 AM
Share
3 Min Read
पोलियो अभियान के लिए ‘युद्धविराम’ पर सहमत हो गए इजरायल और हमास, इतने दिन नहीं होगा हमला…
SHARE

इजरायल और हमास पोलियो टीकाकरण अभियान के लिए गाजा पट्टी में लड़ाई को तीन अलग-अलग क्षेत्रों में, तीन दिनों के लिए रोकने पर सहमत हुए हैं।

यह जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक अधिकारी ने गुरुवार को दी।

वेस्ट बैंक और गाजा के डब्ल्यूएचओ कार्यालय के प्रमुख रिक पीपरकोर्न ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि गाजा में पोलियो टीकाकरण अभियान एक सितंबर से शुरू होगा।

पीपरकोर्न के अनुसार, समझौता स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच होने के लिए है, जो मध्य गाजा में लड़ाई में तीन दिन के विराम के साथ शुरू होगा, फिर दक्षिणी गाजा में एक और तीन दिवसीय विराम और उसके बाद उत्तरी गाजा में तीन दिवसीय विराम।

यह अभियान लगभग 6,40,000 बच्चों को लक्षित करता है, जिसमें जन्म से लेकर 10 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को टीके की दो खुराक दी जाती है। गाजा पट्टी में इस महीने की शुरुआत में 25 वर्षों में पोलियोवायरस संक्रमण का पहला मामला दर्ज किया गया।

पोलियो एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है जो मुख्य रूप से पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करती है।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, यह मुख्य रूप से मल-मौखिक मार्ग के माध्यम से व्यक्ति-से-व्यक्ति में फैलता है या सामान्यतः दूषित पानी या भोजन के माध्यम से।

WHO के डिप्टी डायरेक्टर माइकल रायन ने कहा, हम चाहते हैं कि पोलियो अभियान को लेकर जो भी समझौता किया या है उसका दोनों ही पक्ष पालन करें।

अंतररीष्ट्रीय स्तर पर पोलियो को फैलने से रोकने के लिए 90 फीसदी कवरेज जरूरी है। उन्होंने कहा कि गाजा में NoPV2 की 12.6 करोड़ डोज दी गई हैं ।

वहीं 4 लाख डोज फइर पहुंची हैं। कार्यकर्ता घर-घार जाकर पोलियों ड्रॉप की दो बूंद पिलाएंगे। ऐसे में युद्धविराम बहुत जरूरी है।

इजरायल में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि डब्लूएचओ और यूनीसेफ के साथ मिलकर गाजा पट्टी में पोलियो अभियान चलाने में इजरायल पूरी मदद करेगा।

हमास ने भी मुद्दे को मानवीय बताकर समर्थन करने की बात कही है। यूएस और यूरोपियन यूनियन ने भी गाजा में पोलियो को लेकर चिंता जताई थी।

यहां 25 साल बाद पोलिया का पहला केस पाया गया था। 10 महीने के एक बच्चे में पोलियो के लक्षण देखे गए थे।

The post पोलियो अभियान के लिए ‘युद्धविराम’ पर सहमत हो गए इजरायल और हमास, इतने दिन नहीं होगा हमला… appeared first on .

You Might Also Like

ट्रंप का ‘एनर्जी सीजफायर’ फेल? यूक्रेन फिर रूसी तेल रिफाइनरियों को बनाएगा निशाना

पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा हादसा, स्कूल की छत गिरने से 28 बच्चों की मौत; 40 से ज्यादा घायल

एलन मस्क का ट्रंप के लिए बड़ा दांव! अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में खर्च करेंगे हजारों करोड़ रुपये?

फ्लाईदुबई घटना के बाद बड़ा फैसला, 31 देशों के क्रू पर इजरायल की रोक

ट्रंप को पति कह बैठीं नई प्रेस सेक्रेटरी, फिर खुद ही बोलीं- ‘ओह, ये अच्छा था!

August 30, 2024 August 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मनमोहन सरकार में भी हुई थी ‘जाति आधारित जनगणना’, फिर क्यों नहीं जारी किए गए आंकड़े?… मनमोहन सरकार में भी हुई थी ‘जाति आधारित जनगणना’, फिर क्यों नहीं जारी किए गए आंकड़े?…
Next Article 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….
मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महिला किसान दिवस पर सांची में शिवराज सिंह चौहान का संवाद, 46 ग्रामीण सड़कों का भी किया भूमिपूजन
महिला किसान दिवस पर सांची में शिवराज सिंह चौहान का संवाद, 46 ग्रामीण सड़कों का भी किया भूमिपूजन
देश
रेखा आर्य के आरोपों पर पति का पलटवार, बोले- AI से बनाया गया ऑडियो
रेखा आर्य के आरोपों पर पति का पलटवार, बोले- AI से बनाया गया ऑडियो
राज्य
पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त; 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त; 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?