By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रूस और यूक्रेन ने रिहा किए एक-दूसरे के युद्ध बंधी, इतने सैनिकों की वतन वापसी; इस देश को कहा शुक्रिया…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

रूस और यूक्रेन ने रिहा किए एक-दूसरे के युद्ध बंधी, इतने सैनिकों की वतन वापसी; इस देश को कहा शुक्रिया…

Last updated: 2024/08/25 at 10:57 AM
Share
4 Min Read
रूस और यूक्रेन ने रिहा किए एक-दूसरे के युद्ध बंधी, इतने सैनिकों की वतन वापसी; इस देश को कहा शुक्रिया…
SHARE

लगातार भयंकर होते यूक्रेन-रूस यु्द्ध के बीच शनिवार को दोनों देशों बंधी बनाए गए एक-दूसरे के 230 सैनिकों को रिहा कर दिया है।

दोनों ही तरफ से 115-115 सैनिकों को रिहा किया गया है। संयुक्त अरब अमीरात की मध्यस्थता में हो रहे इस आदान-प्रदान की जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए दी।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने घर वापस आए सैनिकों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि हमारे 115 जवान वापस अपने घर आ गए हैं। हमारे यह सैनिक हमारे रक्षक हैं।

हमें हमारा हर एक सैनिक याद है और हम सभी को वापस लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। सैनिकों की इस घर वापसी में मदद करने के लिए में यूएई को धन्यवाद देता हूं।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने सैनिकों की इस अदला-बदली पर कहा कि बातचीत के जरिए हमारे 115 रूसी जवान आज यूक्रेनी कैद से आजाद हो गए हैं,आजाद हुए हमारे सैनिक फिलहाल बेलारूस में रुके हुए हैं जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। जब यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो वह अपने वतन वापस आ जाएंगे।

युद्ध शुरू होने के बाद सातवीं बार हुआ सैनिकों का आदान-प्रदान

युद्ध शुरू होने के बाद से रूस और यूक्रेन के बीच यह सातवीं बार सैनिकों का लेन-देन हुआ है। दोनों ही देशों ने इसके लिए यूएई को धन्यवाद दिया है।

यूएई ने इस पर बयान जारी करते हुए कहा था कि हमनें यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध बंधियों का सफल आदान प्रदान करवाया है।

यह यूक्रेन के युद्ध में हमलावर रुख अपनाने के बाद में पहला आदान-प्रदान था। दोनों ही देशों ने इस पर शांति पूर्वक अमल किया है।

इससे पहले, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन के दौरे पर पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। पीएम मोदी ने यूक्रेन को चार भीष्म कैंप भी दिए जो कि एक पोर्टेबल अस्पताल का काम कर सकते हैं।

पीएम मोदी ने यूक्रेन में जाकर कहा कि भारत हमेशा शांति के पक्ष में रहा है और हमारा मानना है कि युद्ध से किसी भी मुद्दे का हल नहीं निकल सकता।

हमें शांति के लिए बातचीत की टेबल पर आना ही होगा। जेलेंस्की ने भारत द्वारा रूसी तेल खरीदे जाने को लेकर कहा कि भारत और अन्य देश मिलकर अगर रूसी तेल खरीदना बंद कर दे तो रूस आसानी से कमजोर होकर बातचीत की टेबल पर आ जाएगा और यह युद्ध रुक जाएगा।

पुतिन पीएम मोदी का सम्मान नहीं करते। क्योंकि जब पीएम मोदी मॉस्कों की यात्रा पर गए थे तो उसी समय रूसी सेना ने यूक्रेन में बच्चों के एक अस्पताल पर हमला कर बच्चों को मार दिया था।

पीएम मोदी ने इस दौरान जेलेंस्की को भारत आने का न्यौता भी दिया।

The post रूस और यूक्रेन ने रिहा किए एक-दूसरे के युद्ध बंधी, इतने सैनिकों की वतन वापसी; इस देश को कहा शुक्रिया… appeared first on .

You Might Also Like

फ्लाईदुबई घटना के बाद बड़ा फैसला, 31 देशों के क्रू पर इजरायल की रोक

ट्रंप को पति कह बैठीं नई प्रेस सेक्रेटरी, फिर खुद ही बोलीं- ‘ओह, ये अच्छा था!

इजरायल जाने वाली उड़ानों में पाकिस्तानी पायलटों की नो-एंट्री, एयर फ्रांस ने लगाया प्रतिबंध

OpenAI के ऑफिस में जासूसी! टॉयलेट पेपर में छिपा मिला रिकॉर्डिंग डिवाइस, FBI ने आरोपी को पकड़ा

रूस में 9 महीने में 3,500 भालुओं की मौत, साइबेरिया में सबसे ज्यादा मामले; जानें क्या है वजह

August 25, 2024 August 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन
Next Article गाजा में इजरायली सेना ने फिर बरपाया कहर, 36 फिलिस्तीनियों की मौत… गाजा में इजरायली सेना ने फिर बरपाया कहर, 36 फिलिस्तीनियों की मौत…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अंकिता भंडारी केस: राहुल-प्रियंका ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
अंकिता भंडारी केस: राहुल-प्रियंका ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
देश
फ्लाईदुबई घटना के बाद बड़ा फैसला, 31 देशों के क्रू पर इजरायल की रोक
फ्लाईदुबई घटना के बाद बड़ा फैसला, 31 देशों के क्रू पर इजरायल की रोक
विदेश
अब जन्म से मिलेगी दिव्यांग पेंशन, योजनाओं के नाम भी बदलेंगे
अब जन्म से मिलेगी दिव्यांग पेंशन, योजनाओं के नाम भी बदलेंगे
देश
विजयवाड़ा में पहली बार राष्ट्रीय सरस मेला
विजयवाड़ा में पहली बार राष्ट्रीय सरस मेला
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?