By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारतीय क्रिकेट से अलविदा: जम्मू-कश्मीर का खिलाड़ी अब विदेशी टीम का नया कप्तान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

भारतीय क्रिकेट से अलविदा: जम्मू-कश्मीर का खिलाड़ी अब विदेशी टीम का नया कप्तान

Last updated: 2024/08/24 at 12:42 PM
Share
3 Min Read
भारतीय क्रिकेट से अलविदा: जम्मू-कश्मीर का खिलाड़ी अब विदेशी टीम का नया कप्तान
SHARE

अमेरिका की माइनर लीग क्रिकेट की टीम सिएटल थंडरबोल्ट्स ने लीग के अपने अगले सीजन के लिए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है. सिएटल थंडरबोल्ट्स की टीम ने इससे पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी पॉल वल्थाटी को अपनी टीम का नया हेड कोच बनाया था. ये वही पॉल वल्थाटी हैं जो आईपीएल 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए शतक जड़कर सुर्खियों में आए थे. इस टीम के अब कप्तान के तौर पर भी एक भारतीय को ही चुना है.

सिएटल थंडरबोल्ट्स ने माइनर लीग क्रिकेट के अगले सीजन के लिए जम्मू-कश्मीर के पूर्व खिलाड़ी इयान देव सिंह चौहान को अपना कप्तान नियुक्त किया है. इयान देव चौहान जम्मू-कश्मीर की टीम के कप्तान भी रह चुके हैं. सिएटल थंडरबोल्ट्स ने कप्तान के नाम का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इयान चौहान को 2024 सीज़न के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. एक शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज, इयान टीम में नेतृत्व के अनुभव का खजाना लेकर आए हैं, उन्होंने स्टंप के पीछे और बल्ले से दोनों ही तरह से बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उनकी गतिशील खेल शैली और रणनीतिक मानसिकता उन्हें कप्तानी के लिए स्वाभाविक रूप से उपयुक्त बनाती है.’

इयान देव सिंह चौहान ने पिछले साल ही घरेलू क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. भद्रवाह के रहने वाले इयान देव सिंह रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने श्रीलंका के लिए भी घरेलू क्रिकेट खेला था. इसके अलावा इयान जम्मू-कश्मीर के एकमात्र क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 2005 में भारत में आयोजित अंडर-19 राष्ट्रमंडल क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.

इयान देव सिंह चौहान के घरेलू करियर की बात की जाए तो उन्होंने 93 फर्स्ट क्लास मैच, 72 लिस्ट ए मैच और 48 टी20 मैच खेले थे. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 37.55 की औसत से 5558 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 17 शतक देखने को मिले थे. इसके अलावा लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम 24.28 की औसत से 1627 रन दर्ज हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक लगाए थे. वहीं, टी20 क्रिकेट में उन्होंने 876 रन बनाए हैं. बता दें, इयान देव सिंह चौहान इंडिया ग्रीन, नॉर्थ जोन, इंडिया बोर्ड प्रेसिडेंट 11 और रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम के लिए भी खेला था.
 

You Might Also Like

विराट कोहली का बड़ा सपना, 2027 वर्ल्ड कप फाइनल में मैच जिताऊ पारी खेलकर भारत को दिलाना चाहते हैं खिताब

एशियन गेम्स में अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, स्क्वैश में भारत को दिलाया सिल्वर मेडल

2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन ने भविष्य को लेकर दिया बड़ा संकेत

विराट कोहली ने किया बड़ा खुलासा, 2027 वनडे वर्ल्ड कप होगा आखिरी!

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

August 24, 2024 August 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 19 दिन के मेगा ब्लाक के चलते 52 यात्री ट्रेनें बंद, 25 का रूट बदला, यात्रियों को होंगे परेशान 19 दिन के मेगा ब्लाक के चलते 52 यात्री ट्रेनें बंद, 25 का रूट बदला, यात्रियों को होंगे परेशान
Next Article लालमुनि यादव की कुर्सी गई, 12 अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में और 3 विरोध में पड़े वोट लालमुनि यादव की कुर्सी गई, 12 अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में और 3 विरोध में पड़े वोट
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना ‘मन की बात’ का 138 वां संस्करण…..
कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना ‘मन की बात’ का 138 वां संस्करण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण…..
नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया….
जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?