By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महाराष्ट्र की राजनीति के बदलेंगे तेवर, अजित पवार पर डाले जा रहे डोरे 
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राजनीती

महाराष्ट्र की राजनीति के बदलेंगे तेवर, अजित पवार पर डाले जा रहे डोरे 

Last updated: 2024/08/14 at 5:45 PM
Share
3 Min Read
महाराष्ट्र की राजनीति के बदलेंगे तेवर, अजित पवार पर डाले जा रहे डोरे 
SHARE

मुंबई। आने वाले समय में महाराष्ट्र की राजनीति बड़ी उथल-पुथल की संभावना बढ़ रही है। वजह ये है कि शरद पवार की एनसीपी के कुछ नेता अजित पवार को सीएम पद का लालच दे रहे हैं तो कुछ परिजन उन्हें अपने रिश्तों का हवाला दे डोरे डाल अपनी तरफ खींचने का प्रयास कर रहे हैं। उधर,भाजपा नहीं चाहती कि अजित कहीं और जाएं। इस खींचतान के बीच आने वाले समय में सियासी उथल पुथल की संभवाना बढ़ती नजर आ रही है। इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद) ने बड़ा दावा कर दिया है। पार्टी का कहना है कि अगर अजित पवार अलग होकर नहीं जाते, तो वह महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बनते। खास बात है कि वरिष्ठ नेता शरद पवार के गुट की तरफ से बयान ऐसे समय पर आया है, जब अटकलें हैं कि शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद के लिए सहयोगियों को मना रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एनसीपी (शरद) नेता जयंत पाटिल ने अजित पवार पर तंज भी कसा है। उन्होंने कहा कि 1990 से अजित विधायक हैं, लेकिन उनके बाद आने वाले एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस आगे निकल गए। खबरें हैं कि महाविकास अघाड़ी (एमवीए) राज्य में कुनबा बढ़ाने की कोशिश में हैं और छोटे दलों को साथ लाने की भी तैयारी कर रहा है।पाटिल ने कहा, अगर वह (अजित पवार) पार्टी छोड़कर नहीं जाते, तो वह मुख्यमंत्री बन जाते। एमवीए के लिए अभी हालात अच्छे हैं। अगला सीएम सिर्फ महाविकास अघाड़ी से होगा। नेताओं की शरद पवार गुट में वापसी को लेकर उन्होंने कहा, वो हमारे संपर्क में हैं, लेकिन मैं इस भरोसे में नहीं रहना चाहता कि वो वापस आ रहे हैं। उनके सिर पर जांच एजेंसियों की तलवार लटक रही है। उनमें से कुछ लोग जहां हैं वहीं खुश हैं। मुझे नहीं लगता कि वो आ रहे हैं।
साल 1991 में अजित पवार ने पहली बार बारामती से चुनाव जीतकर विधानसभा का रुख किया था। बारामती को पवार परिवार का गढ़ माना जाता है। इसके बाद वह सांसद भी बनें। खास बात है कि फडणवीस ने पहला विधानसभा चुनाव 1999 में और शिंदे ने साल 2004 में जीता था। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री भी बन चुके हैं। फडणवीस ने 31 अक्टूबर 2014 को सीएम पद की शपथ ली थी। जबकि, शिंदे 30 जून 2022 को सीएम बने।वहीं खबर है कि हाल ही में उद्धव दिल्ली पहुंचे थे। उस दौरान उनके साथ पत्नी और बेटा आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। उन्होंने कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। कहा जा रहा है कि इस दौरे का मकसद खुद को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने के लिए साथियों को मनाना था। 

You Might Also Like

शरद पवार के एक बयान से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, बोले- 10 नवंबर के बाद बैठकर करेंगे बात

राहुल गांधी की रैली से नदारद रहने पर बड़ा एक्शन, यूथ कांग्रेस के 200 से ज्यादा नेता सस्पेंड

दिग्विजय सिंह का हिंदुत्व पर विवादित बयान, बोले- ‘नफरत फैलाता है, इससे दूर रहें’

हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तंज, बोले- सनातन धर्म रहेगा तो मजबूत रहेगी BJP

अल-सैयद की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- ‘अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएंगे’

August 14, 2024 August 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बंदूक की नोक पर हेलमेट पहने बदमाशो ने ज्वेलरी शॉप से जेवरात, कैश लूटा बंदूक की नोक पर हेलमेट पहने बदमाशो ने ज्वेलरी शॉप से जेवरात, कैश लूटा
Next Article फर्म का 14 लाख का बिल नहीं चुकाया, अब 14 साल बाद सीतामऊ नगर परिषद को चुकाना पड़ेंगे छह करोड़ फर्म का 14 लाख का बिल नहीं चुकाया, अब 14 साल बाद सीतामऊ नगर परिषद को चुकाना पड़ेंगे छह करोड़
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Hyundai भारत में लॉन्च करेगी अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, Ioniq P से बढ़ेगी EV बाजार में हलचल
Hyundai भारत में लॉन्च करेगी अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, Ioniq P से बढ़ेगी EV बाजार में हलचल
व्यापार
IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस की नई कोचिंग टीम तैयार, पोलार्ड समेत 5 दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी
IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस की नई कोचिंग टीम तैयार, पोलार्ड समेत 5 दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी
खेल
राशन कार्ड नहीं है तो अटक सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
राशन कार्ड नहीं है तो अटक सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
देश
भारत ने रिन्यूएबल एनर्जी से बचाए 100 अरब डॉलर, कोयला-गैस के आयात पर घटा खर्च
भारत ने रिन्यूएबल एनर्जी से बचाए 100 अरब डॉलर, कोयला-गैस के आयात पर घटा खर्च
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?