By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 24150 के करीब
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
व्यापार

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 24150 के करीब

Last updated: 2024/08/14 at 10:52 AM
Share
3 Min Read
बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 24150 के करीब
SHARE

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार होता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150.82 (0.19%) अंकों की बढ़त के साथ 79,088.76 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 14.25 (0.06%) अंक मजबूत होकर 24,153.25 पर पहुंच गया। बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव भी दिखा।

हरे निशान पर कारोबार शुरू होने के थोड़ी ही देर में सेंसेक्स और निफ्टी बिकवाली के दबाव में लाल निशान पर पहुंच गए। हालांकि खरीदारों ने फिर जोर लगाया और सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर लौट गए।

फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बाजार में तेजी

फेड की ओर से सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच अमेरिकी बाजारों में तेजी के बाद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में भी हरे निशान पर कारोबार शुरू हुआ। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 144.92 अंक चढ़कर 79,100.95 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 57.5 अंक बढ़कर 24,196.50 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एनटीपीसी सबसे ज्यादा लाभ में रहीं। अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, अदानी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

मंगलवार को अमेरिकी बजार तेजी के साथ बंद हुए

एशियाई बाजारों में, सियोल और टोक्यो में तेजी रही जबकि शंघाई और हांगकांग में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अमेरिकी बाजार काफी तेजी के साथ बंद हुए। 

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा, "अमेरिका से पीपीआई (प्रोड्यूसर प्राइस इन्फ्लेशन) के आंकड़े मुद्रास्फीति में नरमी का संकेत दे रहे हैं और आज आने वाले सीपीआई के आंकड़ों से इसकी पुष्टि होने की संभावना है। सितंबर में फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती करने की उम्मीद में अमेरिकी बाजार में तेजी आई।" 

रुपया डॉलर के मुकाबले 7 पैसे मजबूत हुआ

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 2,107.17 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,239.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.61 फीसदी बढ़कर 81.18 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 7 पैसे मजबूत होकर 83.90 पर पहुंच गया।

मंगलवार को बीएसई बेंचमार्क 692.89 अंक या 0.87 फीसदी गिरकर 78,956.03 पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी 208 अंक या 0.85 फीसदी गिरकर 24,139 पर बंद हुआ था। 

You Might Also Like

नवरात्रि में टाटा मोटर्स की रिकॉर्ड बिक्री, एक दिन में 10 हजार लोगों ने खरीदी कार

शेयर बाजार में खुलते ही हाहाकार, सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का; इन स्टॉक्स में मची भगदड़

Stock Market Crash: 800 अंक उछलने के बाद धड़ाम हुआ सेंसेक्स, डे-हाई से 1,400 अंक फिसला

जियो IPO को जबरदस्त रिस्पॉन्स, लॉन्च होते ही 100 मिनट में फुल सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Jio IPO से पहले शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला; रिलायंस के शेयरों में हलचल

August 14, 2024 August 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम
Next Article बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा हिंदू पिता, रुला देगा बांग्लादेश का ये वीडियो… बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा हिंदू पिता, रुला देगा बांग्लादेश का ये वीडियो…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जलज सक्सेना ने रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास, बिशन सिंह बेदी के रिकॉर्ड की बराबरी कर केरल को दिलाई जीत
जलज सक्सेना ने रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास, बिशन सिंह बेदी के रिकॉर्ड की बराबरी कर केरल को दिलाई जीत
खेल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का….
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
12 जोड़ियां, 24 सिंगर्स और हिमेश रेशमिया का अंदाज, क्या दिल जीत पाएगा Indian Idol – Legends Return?
12 जोड़ियां, 24 सिंगर्स और हिमेश रेशमिया का अंदाज, क्या दिल जीत पाएगा Indian Idol – Legends Return?
मनोरंजन
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 226 रन का लक्ष्य, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका तूफानी अर्धशतक
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 226 रन का लक्ष्य, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका तूफानी अर्धशतक
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?