By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-बालोद में दरकती दीवारों के बीच पढ़ाई, आंगनवाड़ी केंद्र की टपक रही छत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-बालोद में दरकती दीवारों के बीच पढ़ाई, आंगनवाड़ी केंद्र की टपक रही छत

Last updated: 2024/08/13 at 6:46 PM
Share
4 Min Read
छत्तीसगढ़-बालोद में दरकती दीवारों के बीच पढ़ाई, आंगनवाड़ी केंद्र की टपक रही छत
SHARE

बालोद.

बालोद जिले के ग्राम बोहारडीह में आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले नैनिहालों को दरकती दीवारों के बीच शिक्षा ग्रहण करना पड़ रहा है। आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 का भवन जर्जर हो गया है और भवन की छत से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। इसलिए मजबूरी वस बच्चों की कक्षाएं कला मंच में लगाई जा रही हैं। पिछले 15 दिन से कला मंच में आंगनवाड़ी का संचालन किया जा रहा है।

वहीं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का कहना है कि खुले में हैं तो बच्चों के यहां वहां जाने का डर लगा रहता है। कला मंच के आसपास जो घर बने हुए हैं, वहां की छत भी जर्जर है और बीच में तो छत गिर भी गई थी, लेकिन उस समय कक्षा संचालित नहीं थी। आंगनवाड़ी केंद्र का संचालन कला मंच में किए जाने के मामले में गांव के सरपंच दीपक ठाकुर ने कहा कि वे मजबूर हैं, इसलिए उन्हें कला मंच में आंगनवाड़ी केंद्र का संचालन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कला मंच में संचालन करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है। वह लगातार शासन और प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के पास प्रस्ताव और आवेदन भेज-भेजकर थक गए हैं। बावजूद इसके किसी तरह का कोई परिणाम नहीं मिला है। उन्हें बच्चों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना है, इसलिए आंगनवाड़ी केंद्र का संचालन खुले मंच में करना पड़ रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तामेश्वरी साहू ने बताया कि कक्षाएं संचालित तो हो रही हैं, लेकिन बच्चों को शौचालय जाने में काफी दिक्कतें होती हैं। यहां पर केवल एक ही कमरा है और सामने मंच बना हुआ है। मंच में कक्षाएं लगती हैं। अंदर भोजन बनता है, लेकिन नया भवन कब मिल पायेगा। इसको लेकर भी कुछ नहीं कहा जा सकता। गांव में जो वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई है, उसी के तहत हम कला मंच में आंगनवाड़ी केंद्र का संचालन कर रहे हैं। बच्चों की देखरेख थोड़ी ज्यादा करना पड़ती है, क्योंकि खुला मंच है बच्चे चंचल मन के होते हैं और कहीं भी आ जा सकते हैं।

नहीं मिली राशि तो लेंगे जनसहयोग
सरपंच ने बताया कि अगर शासन प्रशासन द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र के लिए राशि नहीं दी जाती है तो आने वाले समय में जन सहयोग या फिर पंचायत के पैसे से वाटर प्रूफिंग का काम कराया जाएगा, ताकि आंगनवाड़ी केंद्र का संचालन सुचारु रूप से हो सके। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले एक ठेकेदार द्वारा यहां पर टाइल्स लगाया गया था, लेकिन पानी छत से टपक रहा है औक कभी भी छात्र गिर सकती है, इसलिए आंगनवाड़ी केंद्र का दूसरी जगह संचालन किया जा रहा है।

जल्दी हो व्यवस्था
ग्रामीण नागरिक राजेंद्र कुमार साहू ने बताया कि आंगनवाड़ी शिक्षा का प्रथम अध्याय होता है और इस अध्याय में बच्चों को समुचित व्यवस्था मिलनी चाहिए। लगातार ग्रामीण भी आंगनवाड़ी केंद्र को नया बनवाने या फिर इसे सुधारने की मांग कर रहे हैं। यदि जल्द ही व्यवस्था नहीं होती है तो हमें भी आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा, क्योंकि बात हमारे गांव के छोटे-छोटे नैनिहालों का है।

You Might Also Like

अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड की फिल्म नीति पर मंथन।

Uttarakhand News: CM धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने और फिल्म उद्योग की संभावनाओं पर हुई चर्चा……

Uttarakhand News: चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात….

Uttarakhand News: ऋषिकेश में फिर गूंजेगी बीटल्स की कहानी! ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म की फरवरी 2027 में होगी शूटिंग, CM धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता…

जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा….

August 13, 2024 August 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आंखों में धूल झोंक कर पान मसाला बेचा जा रहा है। पान मसाला आंखों में धूल झोंक कर पान मसाला बेचा जा रहा है। पान मसाला
Next Article छत्तीसगढ़-किसानों को मिले 6199 करोड़ रूपए, अल्पकालीन कृषि ऋण का दिया जा रहा लाभ छत्तीसगढ़-किसानों को मिले 6199 करोड़ रूपए, अल्पकालीन कृषि ऋण का दिया जा रहा लाभ
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड की फिल्म नीति पर मंथन।
अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड की फिल्म नीति पर मंथन।
राज्य
भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा फैलाने की थी योजना? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा फैलाने की थी योजना? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
राजनीती
Uttarakhand News: CM धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने और फिल्म उद्योग की संभावनाओं पर हुई चर्चा……
Uttarakhand News: CM धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने और फिल्म उद्योग की संभावनाओं पर हुई चर्चा……
राज्य
Uttarakhand News: चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात….
Uttarakhand News: चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात….
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?