By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एड्स संक्रमण की जानकारी, बचाव एवं उपचार के प्रति नागरिकों की जागरूकता एड्स से लड़ाई में अहम: उप-मुख्यमंत्री शुक्ल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्यप्रदेशराज्य

एड्स संक्रमण की जानकारी, बचाव एवं उपचार के प्रति नागरिकों की जागरूकता एड्स से लड़ाई में अहम: उप-मुख्यमंत्री शुक्ल

Last updated: 2024/08/12 at 10:45 PM
Share
6 Min Read
एड्स संक्रमण की जानकारी, बचाव एवं उपचार के प्रति नागरिकों की जागरूकता एड्स से लड़ाई में अहम: उप-मुख्यमंत्री शुक्ल
SHARE

 

भोपाल : उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि "प्रिवेंशन इज बेटर दैन क्योर" यदि हम अपने स्वास्थ्य के प्रति और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक रहेंगे, नियमित जाँच करायेंगे तो हम बीमारी के दुष्चक्र से बाहर रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना और ख़तरों के प्रति सचेत रहना महत्वपूर्ण है। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने वीडियो संदेश के माध्यम से सभी नागरिकों से प्रदेशव्यापी "इंडिया फ़ाइट्स एचआईवी एंड एसटीआई" अभियान में सहभागिता की अपील की।

उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि एड्स के संक्रमण के कारण, बचाव एवं उपचार के प्रति नागरिकों और युवाओं की जागरूकता इसके नियंत्रण के लिए आवश्यक है। लापरवाही से यह गंभीर बीमारी जानलेवा भी साबित हो सकती है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि एचआईवी-एड्स के बारे में सही जानकारी को प्राप्त करना, जोखिम व्यवहार पर एचआईवी की जांच कराना और एचआईवी-पॉज़िटिव की स्थिति में जल्दी से जल्दी अपना एआरटी उपचार शुरू करना। इन तीन बिंदुओं पर सभी लोगों को जागरूक होना है, सक्रिय होना है, सजग रहना है और अन्य को भी जागरूक करने में सहयोग करना है।

खुल के चर्चा और भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता ज़रूरी

राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा नरेंद्र शिवाजी पटेल ने समन्वय भवन भोपाल से राज्य स्तरीय प्रदेशव्यापी "इंडिया फ़ाइट्स एचआईवी एंड एसटीआई" जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि एचआईवी-एड्स संक्रमण के प्रति युवाओं सहित परिवार का पूरे समाज का जागरूक होना आवश्यक है। ताकि वे खुलकर अपनी बात रख पाएँ अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पा सकें। सुरक्षित व्यवहार का पालन करें, साथ ही नागरिक समय से अपनी जाँच कराने और उपचार प्राप्त करने में संकोच न करें। राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि स्वस्थ भारत के लिए स्वस्थ मध्यप्रदेश आवश्यक है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए जागरूकता ज़रूरी है। राज्य मंत्री ने मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सदस्यों, रेड रिबन क्लब के सदस्यों और अन्य समाजसेवी संस्थाओं की अभियान में सहभागिता की सराहना की और अभियान की सफलता की शुभकामनाएँ दीं।

समय से जाँच और दवाओं के सेवन के लिए किया जाएगा जागरूक

संचालक मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्रीमती सुरभि गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में 206 आईसीटीसी सेंटर संचालित हैं, जहाँ एचआईवी वायरस की निःशुल्क जाँच एवं टेस्ट के पूर्व एवं बाद में काउंसलिंग भी की जाती है। प्रदेश में संचालित 33 एआरटी में संक्रमित मरीज़ों का निःशुल्क उपचार एवं दवा वितरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में विगत वर्ष एचआईवी-एड्स संक्रमण के लगभग 6 हज़ार प्रकरण प्राप्त हुए तथा लगभग 1200 मरीज़ों की एड्स संबंधित विभिन्न व्याधियों के कारण मृत्यु हुई। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण समय से जाँच न कराना एवं दवाओं का सेवन न करना पाया गया। इस दिशा में नागरिकों को जागरूक करने के प्रयास अभियान में किए जाएँगे ताकि ऐसी स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

2 माह तक चलेंगी जागरूकता गतिविधियाँ

उल्लेखनीय है कि 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2024 (2 माह) तक प्रदेश व्यापी सघन जागरूकता अभियान "इंडिया फ़ाइट्स एचआईवी एंड एसटीआई" संचालित किया जायेगा। अभियान का उद्देश्य जनसामान्य विशेष रूप से 15 से 49 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं के बीच एचआईवी-एड्स की जागरूकता बढ़ाना है ताकि वे अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत हो सकें। साथ ही राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जाँच एवं उपचार सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। अभियान में एचआईवी संक्रमित एवं प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भ्रांतियों को दूर करने के प्रयास भी किये जायेंगे ताकि भेदभाव को रोका जा सके।

अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के स्टाफ तथा एनजीओ, एनएसएस आदि के सहयोग से ग्राम सभाओं में तथा ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवसों के दौरान जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाओ में जागरूकता गतिविधियां संचालित होंगी। मध्यप्रदेश के प्राथमिकता के 10 जिलों भोपाल, बड़वानी, खरगोन, धार, सतना, श्योपुर, जबलपुर, ग्वालियर, शिवपुरी एवं रतलाम में अभियान का विशेष फोकस रहेगा। शहर की घनी बस्तियों में जागरूकता गतिविधियों के साथ संचार के विभिन्न माध्यमों का जागरूकता गतिविधियों के संचालन में प्रयोग किया जायेगा।

कार्यक्रम में एनएसएस और रेड रिबन क्लब के युवा सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नाटक के माध्यम से एड्स के प्रति जागरूकता और सावधानियों का संदेश दिया। एनएसएस के डॉ. आर.के. विजय और एम्स मेडिसिन डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सागर ने युवाओं को एड्स के प्रति जागरूक किया। सीएमएचओ भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी, मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सदस्य, रेड रिबन क्लब और एनएसएस के युवा कार्यकर्ता, समाजसेवी और युवा उपस्थित रहे।

You Might Also Like

Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..

Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….

सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार

सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..

August 12, 2024 August 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article स्कूल का समय बच्चों के लिये अपनी क्षमताओं को पहचानने और विकसित करने का दौर स्कूल का समय बच्चों के लिये अपनी क्षमताओं को पहचानने और विकसित करने का दौर
Next Article नशा मुक्त भारत ही विकसित भारत बनेगा- मंत्री कुशवाह नशा मुक्त भारत ही विकसित भारत बनेगा- मंत्री कुशवाह
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..
Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..
राज्य
Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….
Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….
राज्य
सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार
महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?