By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रूस ने सेना में शामिल भारतीयों पर दी सफाई, एस जयशंकर ने कही थी यह बात; दूतावास ने बताया कब से भर्ती बंद…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

रूस ने सेना में शामिल भारतीयों पर दी सफाई, एस जयशंकर ने कही थी यह बात; दूतावास ने बताया कब से भर्ती बंद…

Last updated: 2024/08/11 at 12:08 PM
Share
4 Min Read
रूस ने सेना में शामिल भारतीयों पर दी सफाई, एस जयशंकर ने कही थी यह बात; दूतावास ने बताया कब से भर्ती बंद…
SHARE

रूसी सेना की तरफ से यूक्रेन में युद्ध लड़ रहे भारतीयों को लेकर नया बयान आया है।

रूसी दूतावास ने कहा है सभी भारतीय स्वेच्छा से रूसी की सेना में शामिल हुए थे। इन लोगों की पहचान करने और उन्हें वापस भारत भेजने का काम तेजी से किया जा रहा है।

रूसी दूतावास ने दौरान भारतीयों के हताहत होने की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं पर शोक जताया और कहा कि अप्रैल से ही उसके सशस्त्र बलों में भारतीयों की भर्ती बंद कर दी गई है।

इससे पहले भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि भारतीयों को विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर धोखे से ले जाया गया।

इसके बाद उन्हें रूस की सेना में युद्ध लड़ने के लिए झोंक दिया गया। जयशंकर ने कहा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत किसी का पक्षधर नहीं है।

एक बयान में दूतावास ने कहा कि मॉस्को और नयी दिल्ली उन भारतीय नागरिकों की शीघ्र पहचान और सेवा से मुक्ति के लिए काम कर रहे हैं, जो स्वेच्छा से सैन्य सेवा में संविदात्मक कार्य में शामिल हुए थे और अब घर लौटना चाहते हैं।

बयान में यह भी कहा गया है कि कांट्रैक्ट की सभी शर्तों को पूरा किया जाएगा और इन्हें पूरा मुआवजा भी दिया जाएगा।

रूसी दूतावास के बयान में कहा गया है कि इस साल अप्रैल से रूसी रक्षा मंत्रालय ने भारत सहित कई अन्य देशों के नागरिकों को सैन्य सेवा में भर्ती करना बंद कर दिया है।

उसने कहा कि रूसी सेना इस तरह के किसी अभियान का हिस्सा नहीं है, जिसमें दूसरे देश के लोगों को वहां पर नौकरी देने की बात कही गई है। इस तरह के अभियान जालसाजी हो सकते हैं।

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी अपने बयान में कहा कि सीबीआई इस तरह के मामलों की जांच कर रही है। जांच में कुछ मानव तस्करों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

इसके मुताबिक भारतीयों को यह कहकर गुमराह किया गया कि उन्हें विदेश में अच्छी नौकरी दिलाई जाएगी। इसके बाद उन्हें ले जाकर रूस की सेना में भर्ती कर दिया गया है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि कुल 91 भारतीयों की रूस की सेना में नियुक्ति हुई थी। इनमें से आठ लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है।

अन्य 14 लोग या तो सेना द्वारा मुक्त कर दिए गए या किसी अन्य मदद से भारत लौटने में सफल रहे। विदेश मंत्री के मुताबिक फिलहाल कुल 69 भारतीय नागरिक रूसी सेना द्वारा सेवा से मुक्त किए जाने का इंतजार कर रहे हैं।

पिछले महीने रूस के दौरे पर गए पीएम मोदी ने भी प्रेसीडेंट पुतिन के साथ मुलाकात में इस मुद्दे को उठाया था।

The post रूस ने सेना में शामिल भारतीयों पर दी सफाई, एस जयशंकर ने कही थी यह बात; दूतावास ने बताया कब से भर्ती बंद… appeared first on .

You Might Also Like

एनएमडीसी द्वारा सरकारी विद्यालयों के विद्याथियों के लिए हिंदी निबंध लेखन एवं हिंदी वाक् प्रतियोगिताओं का आयोजन

India की पहली Bullet Train अगले साल दौड़ेगी, रेलवे ने वीडियो जारी कर किया कन्फर्म

इस रविवार खुले रहेंगे बैंक, सरकार ने क्यों लिया बड़ा फैसला?

IMEC को ट्रंप का समर्थन, भारत की ग्लोबल कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बूस्ट

Railway Pension Rules 2026: रेलवे ने बदले पेंशन नियम, जानें फैमिली पेंशन के नए प्रावधान

August 11, 2024 August 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मालदीव का चीन से हुआ मोहभंग, जयशंकर से मुलाकात के बाद मुइज्जू बोले- भारत हमारा अमूल्य पार्टनर… मालदीव का चीन से हुआ मोहभंग, जयशंकर से मुलाकात के बाद मुइज्जू बोले- भारत हमारा अमूल्य पार्टनर…
Next Article भगवामय हुईं बांग्लादेश की सड़कें, हिंदुओं ने खोला नई सरकार के खिलाफ मोर्चा; दे दिया अल्टीमेटम… भगवामय हुईं बांग्लादेश की सड़कें, हिंदुओं ने खोला नई सरकार के खिलाफ मोर्चा; दे दिया अल्टीमेटम…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: खटीमा में विकास का डबल डोज! गौशाला का लोकार्पण, 108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास; 34.44 करोड़ से सड़क का होगा कायाकल्प….
Uttarakhand News: खटीमा में विकास का डबल डोज! गौशाला का लोकार्पण, 108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास; 34.44 करोड़ से सड़क का होगा कायाकल्प….
राज्य
Uttarakhand News: सड़क, पानी से लेकर सोलर प्रोजेक्ट तक, धामी सरकार ने खोला खजाना; कई जिलों की विकास योजनाओं के लिए करोड़ों मंजूर….
Uttarakhand News: सड़क, पानी से लेकर सोलर प्रोजेक्ट तक, धामी सरकार ने खोला खजाना; कई जिलों की विकास योजनाओं के लिए करोड़ों मंजूर….
राज्य
एनएमडीसी द्वारा सरकारी विद्यालयों के विद्याथियों के लिए  हिंदी निबंध लेखन एवं हिंदी वाक् प्रतियोगिताओं का आयोजन
एनएमडीसी द्वारा सरकारी विद्यालयों के विद्याथियों के लिए हिंदी निबंध लेखन एवं हिंदी वाक् प्रतियोगिताओं का आयोजन
देश
सुनील पाल का सलमान खान पर हमला, बोले- पहले ‘बिग बॉस’ बंद करिए, ये ‘गटर शो’ है
सुनील पाल का सलमान खान पर हमला, बोले- पहले ‘बिग बॉस’ बंद करिए, ये ‘गटर शो’ है
मनोरंजन
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?