By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इस मंदिर की चमत्कारी शक्ति ने दिया था औरंगजेब को मुंहतोड़ जवाब! रोगों से मुक्त होने यहां आते हैं लोग
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
धर्म

इस मंदिर की चमत्कारी शक्ति ने दिया था औरंगजेब को मुंहतोड़ जवाब! रोगों से मुक्त होने यहां आते हैं लोग

Last updated: 2024/08/10 at 6:45 AM
Share
3 Min Read
इस मंदिर की चमत्कारी शक्ति ने दिया था औरंगजेब को मुंहतोड़ जवाब! रोगों से मुक्त होने यहां आते हैं लोग
SHARE

मध्य प्रदेश में कई विश्व प्रख्यात मंदिर हैं. इन सभी मंदिरों का अपना-अपना महत्व है. वहीं, मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक प्रसिद्ध मंदिर है. कालांतर में यह मंदिर श्री छप्पन देव के नाम से प्रख्यात होकर पूरे विश्व में एकमात्र मंदिर है. जहां मंदिर को कई शताब्दी पुराना बताया जाता है. इस मंदिर की महिमा को मुगल काल में औरंगजेब और उसकी सेना भी देख चुकी है. औरंगजेब मंदिर के मंडप को तोड़ने आए थे, लेकिन हो कुछ अजूबा गया था.

खरगोन के छप्पन देव की कहानी
खरगोन जिले में मां नर्मदा नदी के किनारे एक प्राचीन नगर मंडलेश्वर है. यहां से थोड़ी दूर पर कसरावद रोड पर देश का एकमात्र श्री छप्पन देव मंदिर है. यह मंदिर पूरे विश्व में विख्यात है. इस मंदिर का इतिहास करीब ढाई हजार साल पुराना बताया जाता है. जहां मंदिर में एमपी सहित देश के अन्य राज्यों से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं. मान्यता है कि यहां मांगी हुई सभी मुरादें पूरी होती हैं. इस मंदिर परिसर में श्रद्धालु पशुओं की बलि भी देते हैं. जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते रहते हैं.

मुगलों ने भी देखी महिमा
इतिहास के जानकर दुर्गेश कुमार राजदीप ने बताया कि काल भैरव का यह मंदिर है. मंदिर के चारों दिशाओं में मंडप थे. जब वो मंडलेश्वर पहुंचे तो उसने इस मंदिर के भी तीन सभा मंडप तोड़ दिए. लेकिन काल भैरव के सभा मंडप को वो हाथ भी नहीं लगा पाया. लोग इसे बाबा का चमत्कार मानते हैं. तब से इस मंदिर में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है.

मंदिर में दी जाती है पशुओं की बलि
दरअसल, श्री छप्पन देव मंदिर के उत्तर दिशा में गुरु गोरखनाथ मंदिर, दक्षिण दिशा में स्वयं बाबा काल भैरव का मंदिर, पूर्व में शिवालय एवं पश्चिम दिशा में मां सरस्वती विराजमान है. मंदिर में मुगल काल से पशु बलि देने की परंपरा की शुरुआत हुई. पशुओं की बलि होने से ब्राह्मणों ने मंदिर में पूजा करने से मना कर दिया, तब से इस मंदिर में आजतक केवट समाज के लोगों द्वारा मंदिर में सेवा दी जा रही है. इसके साथ ही मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाता है.

भैरव अष्टमी पर होता है भंडारे का आयोजन
श्री छप्पन देव मंदिर में क्षेत्र के लोगों के अनुसार यहां हर साल भैरव अष्टमी पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है. इस शुभ दिन पर मंदिर में सुबह से हवन-पूजन होगा. इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है. साथ ही शाम को एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है. जहां शाम को 7:30 मिनट पर मंदिर में महाआरती होती है. जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं.

You Might Also Like

आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

आज का राशिफल 28 जून 2025

आज का राशिफल 25 जून 2025

आज का राशिफल 24 जून 2025

August 10, 2024 August 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आचार्य, पुरोहित और महंत में क्या है अंतर? अयोध्या के विद्वान से जानें इनकी भूमिका आचार्य, पुरोहित और महंत में क्या है अंतर? अयोध्या के विद्वान से जानें इनकी भूमिका
Next Article भस्म आरती में पगड़ी पहनकर सजे बाबा महाकाल, फूलों से किया गया श्रृंगार भस्म आरती में पगड़ी पहनकर सजे बाबा महाकाल, फूलों से किया गया श्रृंगार
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

WTC पॉइंट्स टेबल: ऑस्ट्रेलिया नंबर-1, भारत बांग्लादेश से पीछे
WTC पॉइंट्स टेबल: ऑस्ट्रेलिया नंबर-1, भारत बांग्लादेश से पीछे
खेल
37 की उम्र में विराट कोहली का नया डेब्यू, पहला पोस्ट वायरल
37 की उम्र में विराट कोहली का नया डेब्यू, पहला पोस्ट वायरल
खेल
पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर निशाना, CEC को कैबिनेट पद और दूसरे को पद्म विभूषण मिलने का उठाया मुद्दा
पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर निशाना, CEC को कैबिनेट पद और दूसरे को पद्म विभूषण मिलने का उठाया मुद्दा
देश
भारत ने भी अमेरिका को नहीं दिखाए अपने फाइटर जेट के सीक्रेट, Su-30MKI के रडार की ऐसे की सुरक्षा
भारत ने भी अमेरिका को नहीं दिखाए अपने फाइटर जेट के सीक्रेट, Su-30MKI के रडार की ऐसे की सुरक्षा
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?