By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सिस्टम से पक गई है ये लड़की, विनेश फोगाट के संन्यास पर बोले शशि थरूर…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

सिस्टम से पक गई है ये लड़की, विनेश फोगाट के संन्यास पर बोले शशि थरूर…

Last updated: 2024/08/08 at 10:40 AM
Share
3 Min Read
सिस्टम से पक गई है ये लड़की, विनेश फोगाट के संन्यास पर बोले शशि थरूर…
SHARE

पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के बाद पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास का ऐलान कर दिया है।

Contents
कुश्ती को विनेश ने कहा अलविदाWFI चीफ के खिलाफ खोला था मोर्चा

इसपर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि ‘सिस्टम से पक गई लड़की’। उन्होंने फोगाट की एक तस्वीर भी साझा की है।

खास बात है कि बुधवार को फाइनल मुकाबले से कुछ घंटों पहले ही वजन ज्यादा होने के चलते स्टार भारतीय रेसलर को अयोग्य घोषित कर दिया था।

थरूर ने लिखा, ‘इस सिस्टम से पक गई है ये लड़की। लड़ते-लड़ते थक गई है ये लड़की।’ साथ ही उन्होंने लिखा, ‘सॉरी विनेश।’ इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी फोगाट को लेकर एक्स पर संदेश दिया था।

उन्होंने कहा था, ‘मैंने आपके साहस, आपकी मेहनत और लगन को देखा है। आप ओलम्पिक के दंगल में देश की करोड़ों लड़कियों के सपनों के लिए लड़ रही थीं।

आपके शानदार खेल से उन करोड़ों लड़कियों के सपनों को उड़ान मिली है, जो छोटे-छोटे शहरों से आती हैं, तमाम चुनौतियों से जूझते हुए, सिस्टम से लड़ते हुए, विपरीत हालातों को हराकर बड़े मंचों पर पहुंचने की आकांक्षा रखती हैं। आपके शानदार खेल ने पूरे देश को गर्व से भर दिया।’

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘तमाम चुनौतियों से लड़ते हुए अपनी अथक मेहनत से आप जिस मुकाम तक पहुंचीं वो आसान नहीं था। आपकी इस अविश्वसनीय यात्रा से करोड़ों सपनों को बल मिला है।

इस मुश्किल समय में करोड़ों देशवासी उसी उत्साह के साथ आपके साथ खड़े हैं, जैसा पूरे कंप्टीशन के दौरान थे। मेरी बहन, खुद को अकेले मत समझना और याद रखना कि आप हमारी चैम्पियन थीं और आप हमेशा हमारी चैम्पियन रहेंगी। मुझे पूरा भरोसा है कि आप और ज्यादा मजबूत तरीके से वापसी करेंगी।’

कुश्ती को विनेश ने कहा अलविदा

फोगाट ने गुरुवार को कहा, ‘मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024। आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी।’

WFI चीफ के खिलाफ खोला था मोर्चा

फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ भी यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर मोर्चा खोला था।

उस दौरान उनके साथ ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और पहलवान बजरंग पूनिया समेत कई बड़े नाम शामिल थे। खास बात है कि उस दौरान कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के नेता दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शन में पहुंचे थे।

The post सिस्टम से पक गई है ये लड़की, विनेश फोगाट के संन्यास पर बोले शशि थरूर… appeared first on .

You Might Also Like

दिसंबर में बढ़ेगी गर्मी! कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ का खतरा, भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज

ESIC का बड़ा ऐलान: प्राइवेट नौकरी करने वालों के परिवार को अब अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे ₹20,000

फ्रांस से भारत तक दंगे-प्रदर्शन के पीछे 101 संगठनों का नेटवर्क? 13 देशों से जुड़े होने का दावा

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

August 8, 2024 August 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बांग्लादेश से भागते समय कपड़े भी नहीं ले सकीं शेख हसीना, सेना ने दिया था सिर्फ 45 मिनट का समय… बांग्लादेश से भागते समय कपड़े भी नहीं ले सकीं शेख हसीना, सेना ने दिया था सिर्फ 45 मिनट का समय…
Next Article UIDAI के बदलते नियम अनुसार, अब आधार कार्ड में जन्मतिथि और नाम बदलवाना आसान नहीं UIDAI के बदलते नियम अनुसार, अब आधार कार्ड में जन्मतिथि और नाम बदलवाना आसान नहीं
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

दिसंबर में बढ़ेगी गर्मी! कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ का खतरा, भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज
दिसंबर में बढ़ेगी गर्मी! कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ का खतरा, भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज
देश
रश्मिका मंदाना का स्किन शो पर दो टूक जवाब, बोलीं- ‘मैं एक्सपोज नहीं करूंगी’
रश्मिका मंदाना का स्किन शो पर दो टूक जवाब, बोलीं- ‘मैं एक्सपोज नहीं करूंगी’
मनोरंजन
Air India की नई सर्विस शुरू, अब बिजनेस क्लास में आसमान में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा खाना
Air India की नई सर्विस शुरू, अब बिजनेस क्लास में आसमान में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा खाना
व्यापार
माथे पर चिपकेगा नया गैजेट TEMPLE, 1 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानें कीमत
माथे पर चिपकेगा नया गैजेट TEMPLE, 1 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानें कीमत
व्यापार
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?