By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RBI के नियम और बुजुर्गों के लिए क्रेडिट कार्ड: बैंक क्यों नहीं देते सुविधा?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
व्यापार

RBI के नियम और बुजुर्गों के लिए क्रेडिट कार्ड: बैंक क्यों नहीं देते सुविधा?

Last updated: 2024/08/06 at 3:33 PM
Share
5 Min Read
RBI के नियम और बुजुर्गों के लिए क्रेडिट कार्ड: बैंक क्यों नहीं देते सुविधा?
SHARE

क्रेडिट कार्ड आज रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। चाहे बात जरूरी बिल चुकाने की हो, या फिर भी शॉपिंग की। कई बार आपको इमरजेंसी में पैसों की जरूरत पड़ जाती है। उस वक्त क्रेडिट कार्ड बड़े काम की चीज हो जाता है। लेकिन, दिक्कत की बात यह है कि इतने काम की चीज को ज्यादातर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को नहीं देते। अगर आप नौजवान हैं, नौकरी करते हैं, तो आपको बैंक झट से क्रेडिट कार्ड दे देते हैं। कई बार क्रेडिट स्कोर कुछ कम रहने पर भी क्रेडिट कार्ड मिल जाता है। वो भी एक नहीं, कई क्रेडिट कार्ड। लेकिन, अगर आप 60 साल का पड़ाव पार कर चुके हैं, तो आपको क्रेडिट कार्ड मिलने में दिक्कत आएगी। चाहे आपका क्रेडिट स्कोर कितना भी अच्छा हो या फिर आपके बैंक अकाउंट में कितने भी रुपये पड़े हों।

बुजुर्गों को क्यों नहीं मिलता क्रेडिट कार्ड

आपने यह कहावत अक्सर सुनी होगी, 'उम्र तो बस एक नंबर है।' लेकिन, वित्त की दुनिया में ऐसा नहीं है। यहां उम्र आपकी वित्तीय क्षमता और स्वतंत्रता को तय करने में एक अहम भूमिका निभाती है। क्रेडिट कार्ड के मामले में तो इसकी अहमियत और भी ज्यादा हो जाती है।  क्रेडिट कार्ड असल में असिक्योर्ड लोन होता है। ऐसे में बैंक पूरा भरोसा चाहते हैं कि क्रेडिट कार्ड होल्डर्स अपना बकाया चुका सकें। इसीलिए बैंक क्रेडिट कार्ड ज्यादातर उसी शख्स को जारी करते हैं, जिसके पास आमदनी का नियमित सोर्स हो। फिर चाहे उसकी कमाई का जरिया स्व-रोजगार या नौकरी हो।

क्रेडिट कार्ड की अधिकतम आयु सीमा

भारत में क्रेडिट कार्ड के लिए अधिकतम उम्र की सीमा बैंकों के हिसाब से अलग-अलग होती है। लेकिन, अधिकतर बैकों में यह 60 से 70 साल के बीच होती है। बैंकों का मानना होता है कि बुजुर्गों के साथ स्वास्थ्य समस्या होती है और रिटायरमेंट के बाद उनके पास आमदनी का कोई नियमित जरिया भी नहीं होता। इस स्थिति में बुजुर्गों को क्रेडिट कार्ड देना अधिक जोखिम भरा हो सकता है। भारत में क्रेडिट कार्ड के लिए अधिकतम आयु सीमा एक बैंक से दूसरे बैंक में अलग-अलग होती है। आमतौर पर, यह 60 से 70 वर्ष के बीच होती है। बैंक आमतौर पर स्वास्थ्य समस्याओं और सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय की कमी के कारण वृद्ध आवेदकों को जोखिम भरा मानते हैं। ये कारक वृद्ध आवेदकों की अपनी बकाया राशि चुकाने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं।

क्या कहता है आरबीआई का नियम

आरबीआई ने बुजुर्गों को क्रेडिट कार्ड देने के बारे में कोई खास नियम नहीं बना रखा। हालांकि, उसकी गाइडलाइंस यह जरूर कहती है कि बुजुर्गों को कर्ज देना अधिक जोखिम भरा हो सकता है। क्रेडिट कार्ड जारी करना व्यावसायिक फैसला होता है। यह ज्यादातर बैंकों पर ही रहता है कि वे कितनी उम्र वालों को क्रेडिट कार्ड देते हैं। दरअसल, बैंक बुजुर्गों को वित्तीय आश्रित मानते हैं। इसका मतलब कि बुजुर्ग पैसों के लिए अपने बच्चों पर निर्भर रहते हैं। उन्हें सेहत से जुड़ी समस्या भी अधिक होती है। ऐसे में बुजुर्गों को क्रेडिट कार्ड देने में समय पर बिल पेमेंट मिलने में दिक्कत हो सकती है या फिर बैकों का पैसा फंस सकता है।

क्या बुजुर्गों को क्रेडिट कार्ड न देना गलत है?

बैंकों का बुजुर्गों को क्रेडिट कार्ड न देने के सामाजिक और आर्थिक पहलू हैं। इससे यह संदेश जाता है कि बैंक बुजुर्गों को बोझ की तरह देखते हैं। लेकिन, बुजुर्ग ही रिटायरमेंट के बाद एफडी और दूसरे डिपॉजिट माध्यमों से बैंकों की कमाई बढ़ाते हैं। अब भारत में लोगों को औसत उम्र बढ़ रही है। बुजुर्ग टेक्नोलॉजी का अधिक इस्तेमाल भी करने लगे हैं। ऐसे में क्रेडिट कार्ड से उन्हें काफी सहूलियत हो सकती है। वे होटल और फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन जाकर बिल का भुगतान कर सकते हैं। सीनियर सिटीजन का अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में अहम योगदान है। ऐसे में बैकों को चाहिए कि वे वरिष्ठ नागरिकों को क्रेडिट कार्ड नियमों में रियायत दें।

You Might Also Like

रिलायंस का मस्क को दो टूक जवाब, कहा- प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते, हमें भी क्लीयरेंस का इंतजार

पेट्रोल पर 5 गुना बढ़ा विंडफॉल टैक्स, डीजल पर राहत; क्या बढ़ेंगे तेल के दाम?

Jio IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा, ₹30,213 करोड़ जुटाने की तैयारी; निवेश से पहले जानें 10 जरूरी बातें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 650 अंक उछला; IT शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल

एलॉन मस्क के आरोपों पर सुनील मित्तल का करारा जवाब! स्टारलिंक की एंट्री में देरी पर छिड़ी बहस

August 6, 2024 August 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article संगम विहार में बाइक राइडर की चाकू से हत्या, आरोपी फरार संगम विहार में बाइक राइडर की चाकू से हत्या, आरोपी फरार
Next Article दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा, यात्रियों को लंबी कतारों का सामना करना पड़ सकता है दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा, यात्रियों को लंबी कतारों का सामना करना पड़ सकता है
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….
मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महिला किसान दिवस पर सांची में शिवराज सिंह चौहान का संवाद, 46 ग्रामीण सड़कों का भी किया भूमिपूजन
महिला किसान दिवस पर सांची में शिवराज सिंह चौहान का संवाद, 46 ग्रामीण सड़कों का भी किया भूमिपूजन
देश
रेखा आर्य के आरोपों पर पति का पलटवार, बोले- AI से बनाया गया ऑडियो
रेखा आर्य के आरोपों पर पति का पलटवार, बोले- AI से बनाया गया ऑडियो
राज्य
पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त; 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त; 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?