By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हानिया को मई में मारने की तैयारी….फिर योजना में मोसाद ने किया बदलाव
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

हानिया को मई में मारने की तैयारी….फिर योजना में मोसाद ने किया बदलाव

Last updated: 2024/08/04 at 9:30 AM
Share
2 Min Read
हानिया को मई में मारने की तैयारी….फिर योजना में मोसाद ने किया बदलाव
SHARE

तेहरान । इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने ईरानी सुरक्षा एजेंट्स को तेहरान की उस इमारत में विस्फोटक लगाने का जिम्मा दिया था, जहां हमास का राजनीतिक नेता इस्माइल हानिया ठहरा हुआ था।  रिपोर्ट के मुताबिक, शुरूआत में हानिया को मई में तब मारने का प्लान था जब वह पूर्व ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के अंतिम संस्कार के लिए तेहरान आया हुआ था। 
रिपोर्ट में दो ईरानी अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि भारी भीड़ के उमड़ने की वजह से ऑपरेशन को रद्द कर दिया गया, क्योंकि इसमें सफलता मिलने की उम्मीद कम थी। मोसाद के निर्देशन में काम कर रहे दो एजेंटों ने उत्तरी तेहरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) गेस्टहाउस के तीन अलग-अलग कमरों में विस्फोटक उपकरण रखे थे। यह स्थान रणनीतिक रूप से चुना गया था क्योंकि पूरी संभावना थी कि हानिया यहीं ठहरेगा। 
रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी अधिकारियों के पास मौजूद सर्विलांस फुटेज में एजेंट चुपके से घूमते दिख रहे हैं। फुटेज में दिख रहा है कि एजेंट्स चंद मिनटों में कई कमरों में घुसकर बाहर निकल आते हैं। डिवाइस लगाने के बाद वे गुपचुप तरीके से ईरान से बाहर निकल आते हैं। लेकिन देश के भीतर उनके गुर्गे मौजूद थे। बुधवार की सुबह 2 बजे, गुर्गों ने उस कमरे में लगे विस्फोटकों को दूर से उड़ा दिया, जहां हानिया रह रहा था और इस दौरान उसकी मौत हो गई। 
इस हत्या की पुष्टि आईआरजीसी के अधिकारियों ने की है, जिनका मानना है कि मोसाद ने अंसार-अल-महदी सुरक्षा इकाई के एजेंटों को नियुक्त किया था, जिसके पास देश के अंदर और बाहर शीर्ष श्रेणी के नेताओं और अधिकारियों की सुरक्षा का जिम्मा है। इतना ही नहीं आईआरजीसी के एक अधिकारी ने माना कि यह ईरान के लिए अपमानजनक और एक बहुत बड़ी सुरक्षा चूक है।

You Might Also Like

ट्रंप का ‘एनर्जी सीजफायर’ फेल? यूक्रेन फिर रूसी तेल रिफाइनरियों को बनाएगा निशाना

पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा हादसा, स्कूल की छत गिरने से 28 बच्चों की मौत; 40 से ज्यादा घायल

एलन मस्क का ट्रंप के लिए बड़ा दांव! अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में खर्च करेंगे हजारों करोड़ रुपये?

फ्लाईदुबई घटना के बाद बड़ा फैसला, 31 देशों के क्रू पर इजरायल की रोक

ट्रंप को पति कह बैठीं नई प्रेस सेक्रेटरी, फिर खुद ही बोलीं- ‘ओह, ये अच्छा था!

August 4, 2024 August 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article तमिलनाडु के मंत्री शिवशंकर ने फिर दिया विवादित बयान तमिलनाडु के मंत्री शिवशंकर ने फिर दिया विवादित बयान
Next Article गोवर्धन मंदिर से 1 करोड़ 9 लाख लेकर फरार हुआ पुजारी गोवर्धन मंदिर से 1 करोड़ 9 लाख लेकर फरार हुआ पुजारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….
मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महिला किसान दिवस पर सांची में शिवराज सिंह चौहान का संवाद, 46 ग्रामीण सड़कों का भी किया भूमिपूजन
महिला किसान दिवस पर सांची में शिवराज सिंह चौहान का संवाद, 46 ग्रामीण सड़कों का भी किया भूमिपूजन
देश
रेखा आर्य के आरोपों पर पति का पलटवार, बोले- AI से बनाया गया ऑडियो
रेखा आर्य के आरोपों पर पति का पलटवार, बोले- AI से बनाया गया ऑडियो
राज्य
पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त; 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त; 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?