By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उपद्रव बंद करें चीन-पाकिस्तान, क्वाड ने जमकर लगाई लताड़…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उपद्रव बंद करें चीन-पाकिस्तान, क्वाड ने जमकर लगाई लताड़…

Last updated: 2024/07/30 at 10:52 AM
Share
4 Min Read
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उपद्रव बंद करें चीन-पाकिस्तान, क्वाड ने जमकर लगाई लताड़…
SHARE

क्वाड ने चीन और पाकिस्तान को सीधा संदेश देते हुए कहा है कि इन देशों को अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर उपद्रव बंद कर देना चाहिए।

क्वाड ने कहा कि चीन की अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के उल्लंघन की आदत हो सकती है लेकिन इस तरह की जबरदस्ती को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। व

हीं पाकिस्तान का नाम लिए बिना क्वाड समूह ने कहा कि आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है। सम्मेलन में 26/11 मुंबई हमले का भी जिक्र किया गया।

‘क्वाड’ समूह ने  लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और उनसे संबंधित संगठनों सहित संयुक्त राष्ट्र द्वारा सूचीबद्ध सभी आतंकवादी समूहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की बात कही है।

समूह ने पाकिस्तान का संदर्भ देते हुए सभी देशों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र का आतंकवादी उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होने से रोकने के लिए तत्काल, निरंतर और अपरिवर्तनीय कार्रवाई करें।

चार देशों के समूह क्वाड के विदेश मंत्रियों की यहां बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान में, क्वाड मंत्रियों ने सीमा पार आतंकवाद सहित आतंकवाद और हिंसक चरमपंथ के सभी रूपों की ‘स्पष्ट रूप से’ निंदा की। क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।

बयान में कहा गया है, ‘हम 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए हमलों, और पठानकोट हमलों सहित अन्य आतंकवादी हमलों की फिर से निंदा करते हैं तथा इन हमलों को अंजाम देने वालों को बिना देरी के न्याय के कठघरे में लाने का आह्वान करते हैं।’

मंत्रियों ने आतंकवादियों और आतंकवादी संगठनों द्वारा मानव रहित हवाई यान (यूएवी), ड्रोन, सुरंगों और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकियों के इस्तेमाल की निंदा की।

क्वाड ने सभी देशों से आग्रह किया कि वे अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र का आतंकवादी उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होने से रोकने के लिए तत्काल, निरंतर और अपरिवर्तनीय कार्रवाई करें।

बयान में किसी का भी नाम लिए बिना कहा गया है, ‘हम अल-कायदा, आईएसआईएस/दायश, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और उनके छद्म समूहों सहित संयुक्त राष्ट्र द्वारा सूचीबद्ध सभी आतंकवादी समूहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई का आह्वान दोहराते हैं।’

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत अकसर आतंकवाद के मामले को लेकर पाकिस्तान को बेनकाब करता रहा है।

संयुक्त बयान में कहा गया है, ‘हम अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा अपने अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय साझेदारों के साथ व्यापक और सतत तरीके से काम कर रहे हैं, ताकि आतंकवाद और हिंसक चरमपंथ से उत्पन्न खतरों को रोकने, पता लगाने और उनका जवाब देने की उनकी क्षमता को मजबूत किया जा सके।’

चीन को भी लताड़ा
क्वाड मसूह ने पूर्वी और दक्षिणी चीनी सागर को लेकर कहा कि वह लगातार यथास्थिति बदलने का प्रयास कर रहा है। यह सभी देशाों के लिए चिंता की बात है।

इस तरह से जबरदस्ती सीमा का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि क्वाड केवल बातचीत करने का मंच नहीं बल्कि यह ऐक्शन लेने का मंच है। 

The post अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उपद्रव बंद करें चीन-पाकिस्तान, क्वाड ने जमकर लगाई लताड़… appeared first on .

You Might Also Like

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति बोले- एक झटके में खत्म नहीं होगा उत्तर कोरिया का न्यूक्लियर मुद्दा

पाकिस्तान में दिनदहाड़े मंत्री का कथित अपहरण, AK-47 से लैस नकाबपोशों ने रोकी गाड़ी

AI की रफ्तार से क्यों चिंतित हुए बराक ओबामा? बताया सबसे बड़ा खतरा

AI की रफ्तार से क्यों चिंतित हुए बराक ओबामा? बताया सबसे बड़ा खतरा

शी जिनपिंग जाएंगे अमेरिका, ट्रंप से मुलाकात की तारीख तय; इन मुद्दों पर होगी बात

July 30, 2024 July 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आपकी संवेदनहीनता कब खत्म होगी, रेल हादसों पर सीएम ममता का केंद्र सरकार पर करारा प्रहार… आपकी संवेदनहीनता कब खत्म होगी, रेल हादसों पर सीएम ममता का केंद्र सरकार पर करारा प्रहार…
Next Article अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उपद्रव बंद करें चीन-पाकिस्तान, क्वाड ने जमकर लगाई लताड़… अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उपद्रव बंद करें चीन-पाकिस्तान, क्वाड ने जमकर लगाई लताड़…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

IMEC को ट्रंप का समर्थन, भारत की ग्लोबल कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बूस्ट
IMEC को ट्रंप का समर्थन, भारत की ग्लोबल कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बूस्ट
देश
Railway Pension Rules 2026: रेलवे ने बदले पेंशन नियम, जानें फैमिली पेंशन के नए प्रावधान
Railway Pension Rules 2026: रेलवे ने बदले पेंशन नियम, जानें फैमिली पेंशन के नए प्रावधान
देश
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?