By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुस्लिमों का कर दिया जबरन दाह संस्कार, अब माफी मांगेगी ये सरकार; कैबिनेट में प्रस्ताव पारित…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

मुस्लिमों का कर दिया जबरन दाह संस्कार, अब माफी मांगेगी ये सरकार; कैबिनेट में प्रस्ताव पारित…

Last updated: 2024/07/24 at 11:37 AM
Share
3 Min Read
मुस्लिमों का कर दिया जबरन दाह संस्कार, अब माफी मांगेगी ये सरकार; कैबिनेट में प्रस्ताव पारित…
SHARE

श्रीलंका की सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह कोविड-19 से जान गंवाने वाले मुस्लिम व्यक्तियों के जबरन दाह संस्कार के मामले में देश के मुस्लिम समुदाय से औपचारिक रूप से माफी मांगेगी।

श्रीलंकाई सरकार ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण कोरोना महामारी के दौरान विवादित शवदाह की नीति लागू की थी।

वर्ष 2020 में कोविड-19 पीड़ितों के दाह संस्कार का अनिवार्य आदेश जारी किया गया था जिससे मुसलमानों सहित कई अन्य अल्पसंख्यक समुदायों को उनके धार्मिक अधिकारों से वंचित होना पड़ा था। 

श्रीलंका सरकार की इस नीति के खिलाफ बढ़ती अंतरराष्ट्रीय आलोचनाओं के बीच फरवरी 2021 में इस आदेश को रद्द कर दिया गया था।

एक कैबिनेट नोट के अनुसार, श्रीलंकाई मंत्रिमंडल ने सोमवार को एक बैठक में मार्च 2020 में थोपे गए आदेश के लिए मुस्लिम समुदाय से माफी मांगने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसमें कहा गया है कि मंत्रिमंडल ने सरकार की ओर से सभी समुदायों से माफी मांगने का फैसला किया है।

मंत्रिमंडल ने ऐसे विवादास्पद कदमों की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कानून लाने का भी निर्णय लिया। बयान में कहा गया है कि मंत्रिमंडल ने धर्म के आधार पर शवों को दफनाने या दाह संस्कार पर एक प्रस्तावित कानून को भी मंजूरी दे दी है।

इसमें एक कानून लाने की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है जो किसी खास व्यक्ति या रिश्तेदारों को मृत व्यक्ति को दफनाने या उसका दाह संस्कार के चयन की अनुमति देगा।

श्रीलंका में मुस्लिम समुदाय ने जबरन दाह संस्कार नीति का विरोध किया था और कुछ ने तो अपने प्रियजनों के शवों को अस्पताल के मुर्दाघरों में छोड़ दिया था।

समुदाय के सदस्यों ने कहा था कि या तो उन्हें शव जलाने की अनुमति देने के लिए मजबूर किया गया था या उनकी जानकारी के बिना ऐसा किया गया था। बता दें कि इस्लाम में शव दाह वर्जित है।

फरवरी 2021 में आदेश के रद्द किये जाने से पहले श्रीलंका में 276 मुस्लिमों का दाह संस्कार किया गया। श्रीलंका की सरकार ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देकर दफनाने की अनुमति देने की मांग का विरोध किया था।

तब सरकार ने कुछ विशेषज्ञों की राय का हवाला दिया था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि कोविड​​​​-19 पीड़ितों को दफनाने से जल स्तर प्रदूषित हो जाएगा जिससे महामारी और फैलेगी।

The post मुस्लिमों का कर दिया जबरन दाह संस्कार, अब माफी मांगेगी ये सरकार; कैबिनेट में प्रस्ताव पारित… appeared first on .

You Might Also Like

UN में हाफिज सईद पर सवाल, शहबाज शरीफ ने नहीं दिया जवाब

UN में हाफिज सईद पर सवाल, शहबाज शरीफ ने नहीं दिया जवाब

अमेरिका का MQ-20 ड्रोन फाइटर जेट तैयार, बिना पायलट करेगा ऑटोनॉमस मिशन

Cockroach Drone: इजरायल की रोबोटिक कीड़ों की रिसर्च, कॉकरोच ड्रोन पर हो रहा काम

तुर्की में फिर आया बड़ा भूकंप, 5.8 तीव्रता से हिली धरती; कई इलाकों में झटके

July 24, 2024 July 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मिडिल क्लास और कम आय वाले परिवारों को रेल मंत्री ने दी बड़ी खुशखबरी, बजट के तुरंत बाद किया ऐलान… मिडिल क्लास और कम आय वाले परिवारों को रेल मंत्री ने दी बड़ी खुशखबरी, बजट के तुरंत बाद किया ऐलान…
Next Article क्या IAS पूजा खेडकर ने मम्मी-पापा की शादी में भी कर दिया झोल, पुलिस ने मांगी जानकारी… क्या IAS पूजा खेडकर ने मम्मी-पापा की शादी में भी कर दिया झोल, पुलिस ने मांगी जानकारी…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद मेकर्स से माफी मांग रहे बॉलीवुड के लोग, प्रोड्यूसर ने बताया कारण
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद मेकर्स से माफी मांग रहे बॉलीवुड के लोग, प्रोड्यूसर ने बताया कारण
मनोरंजन
UN में हाफिज सईद पर सवाल, शहबाज शरीफ ने नहीं दिया जवाब
UN में हाफिज सईद पर सवाल, शहबाज शरीफ ने नहीं दिया जवाब
विदेश
UN में हाफिज सईद पर सवाल, शहबाज शरीफ ने नहीं दिया जवाब
विदेश
Asian Games 2026: जापान को 3-1 से हराकर भारत सेमीफाइनल में, लगातार चौथी जीत
Asian Games 2026: जापान को 3-1 से हराकर भारत सेमीफाइनल में, लगातार चौथी जीत
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?