By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: UAE को 78 runs से हराकर, India Women’s ASIA CUP 2024 सेमी-फाइनल में
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

UAE को 78 runs से हराकर, India Women’s ASIA CUP 2024 सेमी-फाइनल में

Last updated: 2024/07/22 at 12:53 PM
Share
4 Min Read
UAE को 78 runs से हराकर, India Women’s ASIA CUP 2024 सेमी-फाइनल में
SHARE

श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे महिला एशिया कप 2024 में टीम इंडिया ने धूम मचा दी है. भारतीय टीम लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई है. शुक्रवार, 21 जुलाई को दांबुला में भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 78 रन से रौंद दिया. पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर हरमनप्रीत ब्रिगेड ने 201 रन बनाए थे. महिला टी20 इंटरनेशनल में भारत का यह पहला 200 प्लस स्कोर रहा. हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 47 गेंद में 66 रन कूटे. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने सिर्फ 29 गेंद में 64 रन की तूफानी पारी खेली. 202 रन के विशाल टारगेट का पीछा करते हुए यूएई की टीम 7 विकेट खोकर 123 रन ही बना पाई.

ऋचा घोष ने काटा गदर

पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाए जाने पर भारत ने तेज शुरुआत की थी, लेकिन पावरप्ले में 3 विकेट भी गंवा दिए थे. ओपनर शेफाली वर्मा ने 18 गेंद में 37 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें एक छक्का और 5 चौके शामिल रहे. उनकी जोड़ीदार स्मृति मंधाना 9 गेंद में 13 रन ही बना पाईं. वहीं नंबर 3 पर उतरीं दयालन हेमलता सस्ते में निपट गईं. इसके बाद जेमिमाह रॉड्रिग्स भी कुछ खास नहीं कर पाईं. हालांकि उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत का अच्छा साथ निभाया. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी हुई, जिसमें जेमिमाह ने 14 रन का योगदान दिया.

जेमिमाह के पवेलियन लौटने के बाद ऋचा घोष ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी. उन्होंने 15वें ओवर की पहली तीन गेंदों पर तीन चौके लगाए. दूसरे छोर से हरमनप्रीत लगातार स्ट्राइक रोटेट कर रही थीं. भारतीय कप्तान ने 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर सिंगल के साथ अपना 12वां टी20I पचासा पूरा किया. इसके बाद उन्होंने 19वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों को सीमारेखा के बाहर भेजा. हालांकि पारी के अंतिम ओवर की पहली गेंद पर वह रन आउट होकर पवेलियन लौटीं. हरमनप्रीत ने 66 रन की अपनी पारी में 7 चौके और एक छक्का लगाया.

ऋचा ने 20वें ओवर की आखिरी पांच गेंदों पर पांच चौके जड़कर भारत को 200 के पार पहुंचाया. इस बीच उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में पहला अर्धशतक जड़ा. ऋचा ने सिर्फ 26 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की. यूएई की ओर से कविशा एगोडगे ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. रन बनाने के मामले में भी वह अपनी टीम की हाईएस्ट स्कोरर रहीं. मगर उनका यह ऑलराउंड खेल यूएई को जीत नहीं दिला सका.

लगातार दूसरे मैच में दीप्ति शर्मा ने किया कमाल

रन चेज के दौरान यूएई के बल्लेबाज कभी भी खुलकर नहीं खेल सके. भारतीय गेंदबाजों ने उन पर हमेशा अंकुश लगाए रखा. दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए. दीप्ति लगातार दूसरे मैच में भारत के लिए हाईएस्ट विकेट टेकर रहीं. उन्होंने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट चटकाए थे. टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर रहीं तनुजा कंवर ने 4 ओवर में 14 रन देकर एक विकेट झटका. रेणुका सिंह, पूजा वस्त्रकर और राधा यादव को भी एक-एक सफलता मिली.

You Might Also Like

IND vs WI T20: हैदराबाद में टीम इंडिया का धमाका, 297 रन का रिकॉर्ड; अब 300 के आंकड़े पर नजर

अफगानिस्तान के पुछल्ले बल्लेबाजों का कमाल, बांग्लादेश के हाथ से फिसली जीत; टेस्ट मैच ड्रॉ

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी कोच बने युवराज सिंह

WTC पॉइंट्स टेबल: ऑस्ट्रेलिया नंबर-1, भारत बांग्लादेश से पीछे

37 की उम्र में विराट कोहली का नया डेब्यू, पहला पोस्ट वायरल

July 22, 2024 July 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article श्रीलंका दौरे पर हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाने का हुआ खुलासा श्रीलंका दौरे पर हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाने का हुआ खुलासा
Next Article इस तारीख को रिलीज होगा ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ का ट्रेलर, फिल्म के तीसरे गाने पर भी आया बड़ा अपडेट इस तारीख को रिलीज होगा ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ का ट्रेलर, फिल्म के तीसरे गाने पर भी आया बड़ा अपडेट
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अंकिता भंडारी केस: राहुल-प्रियंका ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
अंकिता भंडारी केस: राहुल-प्रियंका ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
देश
फ्लाईदुबई घटना के बाद बड़ा फैसला, 31 देशों के क्रू पर इजरायल की रोक
फ्लाईदुबई घटना के बाद बड़ा फैसला, 31 देशों के क्रू पर इजरायल की रोक
विदेश
अब जन्म से मिलेगी दिव्यांग पेंशन, योजनाओं के नाम भी बदलेंगे
अब जन्म से मिलेगी दिव्यांग पेंशन, योजनाओं के नाम भी बदलेंगे
देश
विजयवाड़ा में पहली बार राष्ट्रीय सरस मेला
विजयवाड़ा में पहली बार राष्ट्रीय सरस मेला
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?