By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पवन मल्होत्रा ने ‘फकीर’ के लिए नेशनल अवॉर्ड और OMG 2 की सफलता पर की बातचीत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मनोरंजन

पवन मल्होत्रा ने ‘फकीर’ के लिए नेशनल अवॉर्ड और OMG 2 की सफलता पर की बातचीत

Last updated: 2024/07/21 at 12:34 PM
Share
5 Min Read
पवन मल्होत्रा ने ‘फकीर’ के लिए नेशनल अवॉर्ड और OMG 2 की सफलता पर की बातचीत
SHARE

अपने फिल्मी करियर के लंबे सफर में अपनी पसंद का काम कर पाने को लेकर पवन कहते हैं, ‘इसके लिए कभी-कभी अर्धविराम लेना पड़ता है। अगर आप डिजिटल प्लेटफार्म पर देखें, तो मेरे तीन शो ‘टब्बर’, ‘ग्रहण’ और ‘शिक्षा मंडल’ आए हैं। अभी फार्मा इंडस्ट्री पर आधारित शो ‘पिल’ आया है। इसके बाद मैंने ‘कोर्ट-कचहरी’ किया है। जिसमें मैं वकील की भूमिका में हूं। ‘ओएमजी 2’ में मैंने जज की भूमिका निभाई थी। कोशिश यही रहती है कि लगातार कुछ अलग करते रहें।

उन्होंने कहा, ''डिजिटल प्लेटफार्म से एक और खिड़की खुली है। हम तो इंतजार करते हैं कि अच्छा काम आए। जिसका अच्छा विषय हो। जरूरी नहीं कि सब सामाजिक विषय से जुड़े मुद्दे हों तो आप उसमें कोई हल भी दे पाएं। कभी-कभी कोई सवाल उठाना ही महत्वपूर्ण होता है ताकि लोग उसके बारे में सोचें। मेरे दिमाग में यह बात हमेशा रहती है कि ऐसा काम करो कि लोग देखने के बाद उसके बारे में सोचें। फिल्में और टीवी हमेशा से करता आया हूं। ऊपरवाले की कृपा रही कि बेहतरीन स्क्रिप्ट, फिल्में और पात्र मुझे मिलते रहे। मुझे शुरू से लेकर आज तक सारा काम खुद मिला है।''

'फकीर' के लिए मिला पहना नेशनल अवॉर्ड

मुझे मेरा पहला नेशनल अवार्ड 1998 में फिल्म ‘फकीर’ के लिए मिला था। फिल्म ‘चिल्ड्रन आफ वार’ को तो फ्रांस में अवार्ड मिला। साउथ में पहली फिल्म की, तो वहां का प्रतिष्ठित नंदी अवार्ड मिला। मैं इसलिए तेलुगु फिल्म नहीं कर पा रहा हूं क्योंकि मुझे भाषा की बहुत समस्या है। मुझे लगता है कि बतौर कलाकार मेरा काम प्रभावित होगा। कोशिश यही रही है कि जो भी काम झोली में आया, उसे पूरी ईमानदारी और मजे लेकर करें।’

किरदार समझना जरूरी

कई बार कलाकारों के लिए गंभीर पात्रों से निकलना मुश्किल होता है। हालांकि कोई गंभीर भूमिका निभाने के बावजूद पवन को किरदार से निकलने में दिक्कत नहीं होती। वह कहते हैं, ‘मुझे मालूम है कि बहुत सारे कलाकार ऐसा बोलते हैं कि दो-तीन महीने तक उसी पात्र में रचे-बसे रहे। किसी ने यह भी कहा कि काउंसलिंग के लिए जाना पड़ा, लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ।

‘टब्बर’ सीरीज करने के दौरान जब अंदर लाइटिंग या कुछ और काम चलता था, तब हम फ्री होते थे तो मैं बाहर गली में बच्चों के साथ खेलता था जबकि मेरा पात्र मर्डर करके आता है। ‘चिल्ड्रन आफ वार’ तो बांग्लादेश की कहानी थी, उसमें मैं पाकिस्तानी अफसर की भूमिका में था। उसमें तो बस दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाएं ही थीं। मगर ऐसा नहीं था कि मैं उसी किरदार की तरह सोच या बात कर रहा था। बतौर कलाकार हमारा काम है कि हम पात्र को समझें। मैं किरदार निभाने के बाद उससे तुरंत निकल आता हूं।’

याद करेगी दुनिया

‘सर्कस’ धारावहिक के 35 साल पूरे हो रहे हैं। उसकी यादों को ताजा करते हुए पवन कहते हैं, ‘मैंने अधिकांशत: एक समय पर एक ही काम किया है। जिस सर्कस के साथ हम शूटिंग कर रहे थे वो जहां-जहां पर जाता था, हम उसके साथ जाते थे। गोवा से सतारा गए, फिर रत्नागिरी और पुणे गए। हम सब साथ में समय बिताते थे। सुबह नौ बजे तो कई बार सुबह सात बजे से हम सर्कस के रिंग में शूट करते थे। कई बार चलते सर्कस के बीच शूट कर लेते थे। शो से जुड़ी अच्छी यादें हैं।’

फिल्मों में अपनी विरासत को छोड़ने के सवाल पर पवन कहते हैं, ‘मैंने दिल्ली में एक्टिंग शौक के तौर पर शुरू की थी। उस वक्त नहीं सोचा था कि मुंबई आकर फिल्मों में काम करेंगे। अब पीछे मुड़कर देखता हूं तो यहीं कहूंगा कि ऊपरवाले की कृपा रही है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कोलाज में भले ही मेरी कोई बहुत बड़ी फोटो न हो, लेकिन एक कोने में मेरा बिंदु है, जो मेरा कोना है।’

You Might Also Like

‘Rise and Fall 2’ में माता-पिता को देखकर रो पड़े तेज प्रताप यादव, लालू-राबड़ी से वीडियो कॉल का इमोशनल पल

बिकिनी में बीच पर उतरीं सौंदस मौफकीर, पानी में लेटकर दिए शानदार पोज

‘कॉफी विद करण’ के बाद नया चैट शो लाने की तैयारी में करण जौहर, प्रोडक्शन राइट्स भी होंगे अपने

विद्युत जामवाल की हॉलीवुड में धूम, WWE स्टार कोडी रोड्स बोले- वह कमाल के इंसान हैं

अजय देवगन की ‘चौहान’ की शूटिंग शुरू, कारगिल पहुंचते ही एक्शन मोड में आए अभिनेता

July 21, 2024 July 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article केएल राहुल के लखनऊ सुपर जायंट्स से अलग होने की संभावना ….? केएल राहुल के लखनऊ सुपर जायंट्स से अलग होने की संभावना ….?
Next Article जाह्नवी कपूर को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी, जानें अब कैसी है उनकी तबीयत जाह्नवी कपूर को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी, जानें अब कैसी है उनकी तबीयत
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कोरबा में वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, डीएमएफ मद से 30.96 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा अंडरब्रिज…..
कोरबा में वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, डीएमएफ मद से 30.96 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा अंडरब्रिज…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह होंगे लीग के एंबेसडर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा….
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह होंगे लीग के एंबेसडर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर….
मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?