By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले CBI का बड़ा ऐक्शन, हिरासत में पटना AIIMS के 4 डॉक्टर…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Express News Today > Blog > देश > सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले CBI का बड़ा ऐक्शन, हिरासत में पटना AIIMS के 4 डॉक्टर…
देश

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले CBI का बड़ा ऐक्शन, हिरासत में पटना AIIMS के 4 डॉक्टर…

Last updated: 2024/07/18 at 12:04 PM
Share
4 Min Read
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले CBI का बड़ा ऐक्शन, हिरासत में पटना AIIMS के 4 डॉक्टर…
SHARE

 सुप्रीम कोर्ट में आज नीट-यूजी पेपर लीक केस पर सुनवाई होनी है। इससे ठीक पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पटना एम्स के चार डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। 

इसमें 3 छात्र 2022 और एक 2023 बैच के हैं। इन्हें बुधवार की देर रात को ही हिरासत में लेने की बात सामने आ रही है। हालांकि इसकी किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि सीबीआई के स्तर पर नहीं कि जा रही है। 

सीबीआई ने डॉक्टरों के कमरे सील कर दिए हैं और उनके लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। 

डॉक्टरों को हिरासत में लेने से एक दिन पहले सीबीआई ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र चोरी करने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया था।

पंकज कुमार और राजू सिंह नाम के आरोपियों कोबिहार के पटना और झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया था। 

पंकज कुमार पेपर लीक माफिया गैंग का हिस्सा है। उसने राजू की मदद से नीट-यूजी के प्रश्नपत्र चुराए थे।

अधिकारियों ने बताया कि पटना की एक विशेष अदालत ने बुधवार को पंकज कुमार को 14 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया, जबकि राजू को 10 दिन की हिरासत में भेज दिया गया। 

सुप्रीम कोर्ट आज विवादों से घिरी मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। 11 जुलाई को भी सुनवाई हुई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा रद्द करने, दोबारा परीक्षा कराने और NEET-UG 2024 के संचालन में कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग करने वाली याचिकाओं सहित अन्य याचिकाओं की सुनवाई आज तक के लिए स्थगित कर दी थी।

ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि केंद्र और NTA की ओर से कुछ पक्षों को तब तक जवाब नहीं मिले थे।

8 जुलाई को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि NEET-UG 2024 की पवित्रता का उल्लंघन किया गया है। कोर्ट ने कहा था कि अगर पूरी प्रक्रिया प्रभावित हुई है तो दोबारा परीक्षा का आदेश दिया जा सकता है। पीठ ने NTA और CBI से कथित पेपर लीक के समय और तरीके सहित तमाम विवरण मांगा था। 

केंद्र के हलफनामे में कहा गया है कि आईआईटी-मद्रास द्वारा आयोजित नीट-यूजी 2024 के नतीजों के डेटा विश्लेषण से पता चला है कि बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का कोई संकेत नहीं मिला है।

हलफनामे में कहा गया है कि 2024-25 के लिए स्नातक सीटों के लिए काउंसलिंग जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होकर चार राउंड में आयोजित की जाएगी। इसी तरह एनटीए की तरफ से भी हलफनामा दायर किया गया है। 

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ आज नीट-यूजी विवाद के संबंध में 40 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

The post सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले CBI का बड़ा ऐक्शन, हिरासत में पटना AIIMS के 4 डॉक्टर… appeared first on .

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

July 18, 2024 July 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : छत्तीसगढ़ के विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री साय की केंद्रीय गृहमंत्री से हुई महत्वपूर्ण मुलाकात… रायपुर : छत्तीसगढ़ के विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री साय की केंद्रीय गृहमंत्री से हुई महत्वपूर्ण मुलाकात…
Next Article ‘अगर…’ बाइडेन का बड़ा ऐलान, ऐसा हुआ तो हट जाएंगे राष्ट्रपति पद की रेस से… ‘अगर…’ बाइडेन का बड़ा ऐलान, ऐसा हुआ तो हट जाएंगे राष्ट्रपति पद की रेस से…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
छत्तीसगढ़ राज्य
सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम
सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -
कार्यालय -
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?