By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कनाडा में खालिस्तानियों को खुली छूट, अब बच्चों से लगवा रहे हैं भारत विरोधी नारे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Express News Today > Blog > विदेश > कनाडा में खालिस्तानियों को खुली छूट, अब बच्चों से लगवा रहे हैं भारत विरोधी नारे
विदेश

कनाडा में खालिस्तानियों को खुली छूट, अब बच्चों से लगवा रहे हैं भारत विरोधी नारे

Last updated: 2024/07/16 at 3:02 PM
Share
5 Min Read
कनाडा में खालिस्तानियों को खुली छूट, अब बच्चों से लगवा रहे हैं भारत विरोधी नारे
SHARE

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की दोबारा सत्ता हासिल करने की महत्वाकांक्षा इतनी ज्यादा प्रबल हो चुकी हैं कि उन्होंने अपने देश में खालिस्तानियों को भारत विरोधी गतिविधियां करने की खुली छूट दे रखी है। हाल ही में खालिस्तान समर्थकों ने सरी में एक रैली का आयोजन किया और इस दौरान पी.एम. मोदी की आपत्तिजनक झांकी भी निकाली। इस दौरान खालिस्तानी समर्थकों ने रैली में शामिल बच्चों से नारे भी लगावाए। इन नारों में कहा जा रहा था कि हमने इंदिरा गांधी को भी मार डाला और अब पी.एम मोदी की बारी है। बताया जा रहा है कि जस्टिन ट्रूडो की सियासत खालिस्तानियों पर ही टिकी हुई है और आगामी 2025 के आम चुनाव में उन्हें एक बड़ा वोट बैंक छिटकने का डर है जिसके चलते वह खालिस्तानियों की मनमानी को झेल रहे हैं। मामले से जुड़े जानकारों का कहना है कि कनाडा के सरी में खालिस्तानी समर्थकों की रैली का मंजर तालिबानी शासन जैसा ही था, जहां उन्हें रोकने टोकने वाला कोई नहीं था। ट्रडो सरकार के कार्यकाल में इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है, जब खालिस्तानियों को ऐसे कृत्य करने की इजाजत दी गई हो। इससे पहले भी खालिस्तानियों का भारत विरोधी गतिविधियां करने की खुली छूट दी जाती रही है। हालात ऐसे हो चले हैं कि कनाडा और भारत के बेहतर रिश्तों को लेकर आए दिन सवाल उठने लगे हैं। बीते साल उसने अपने यहां मारे गए आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ बता डाला था। भारत के विरोध के बाद भी वो बेसिर-पैर बातें करता रहा है। बीते जून माह में कनाडाई संसद में इसी आतंकी की पहली बरसी पर दो मिनट का मौन रखा गया था। एक अन्य रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 1960 के दशक में जब कनाडा में लिबरल पार्टी की सरकार आई तो उसे मैनपावर की जरूरत थी। इस दौरान उसने भारतीयों के लिए वीजा नियमों में काफी ढील दे दी, जिससे पंजाब से जहाज भर-भरकर सिख कनाडा पहुंचने लगे। ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद इनमें चरमपंथी भी शामिल हो गए, जो बाकियों की सोच पर भी असर डालने लगे। सिखों की बढ़ी हुई आबादी को देखते हुए जस्टिन ट्रूडो के पिता पियरे ट्रूडो ने उसे अपना वोट बैंक बना लिया। वो हर ऐसा काम करने से बचने लगे, जिससे अलगाववादी नाराज हों। जाहिर तौर पर ये कदम भारत के खिलाफ जाता था और आज भी ऐसा ही हो रहा है। वर्तमान में कनाडा सरकार और सिख संगठनों दोनों को ही एक-दूसरे की जरूरत है। साल 2019 में चुनाव के दौरान जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी मेजोरिटी से 13 सीट पीछे थी। तब सरकार को जगमीत सिंह धालीवाल की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी ने सपोर्ट दिया था। जगमीत सिंह धालीवाल को खालिस्तानी चरमपंथी बताया जाता है, जिनका वीजा साल 2013 में भारत ने रिजेक्ट कर दिया था। सिखों की यही पार्टी ब्रिटिश कोलंबिया को रूल कर रही है। इससे साफ है कि ट्रूडो के पास भारत विरोधी आवाजों को नजरअंदाज करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

कनाडा में 24 लाख भारतीय

कनाडा में भारतीय मूल के 24 लाख लोग हैं। इनमें से करीब साढे 7 लाख सिख ही हैं। इनकी ज्यादा जनसंख्या ग्रेटर टोरंटो, वैंकूवर, एडमोंटन, ब्रिटिश कोलंबिया और कैलगरी में है। चुनाव के दौरान ये हमेशा बड़े वोट बैंक की तरह देखे जाते हैं। यहां तक कि वहां के मेनिफेस्टो में इस कम्युनिटी की दिक्कतों पर जमकर बात होती है। अक्टूबर 2025 में कनाडा में इलेक्शन्स हो सकते हैं। माना जा रहा है कि इसी वजह से वर्तमान सरकार वहां बसे खालिस्तानी अलगाववादियों को खुश करने के लिए तरह-तरह के काम कर रही है।

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

July 16, 2024 July 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ‘रूस के साथ अपने मजबूत संबंधों का इस्तेमाल करके यूक्रेन युद्ध रुकवाए भारत’, अमेरिका की अपील ‘रूस के साथ अपने मजबूत संबंधों का इस्तेमाल करके यूक्रेन युद्ध रुकवाए भारत’, अमेरिका की अपील
Next Article यूएस राष्ट्रपति जो बाइडन ने बयान पर दी सफाई, बोले- ट्रंप को निशाने पर लेने वाली बात कहना एक ‘गलती’ थी यूएस राष्ट्रपति जो बाइडन ने बयान पर दी सफाई, बोले- ट्रंप को निशाने पर लेने वाली बात कहना एक ‘गलती’ थी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
छत्तीसगढ़ राज्य
सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम
सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -
कार्यालय -
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?