By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राज्यपाल मानहानि मामला: हाईकोर्ट में अपने बयान पर कायम रहीं ममता बनर्जी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राजनीती

राज्यपाल मानहानि मामला: हाईकोर्ट में अपने बयान पर कायम रहीं ममता बनर्जी

Last updated: 2024/07/15 at 5:10 PM
Share
3 Min Read
राज्यपाल मानहानि मामला: हाईकोर्ट में अपने बयान पर कायम रहीं ममता बनर्जी
SHARE

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर अपने बयान पर कायम रहीं। उन्होंने सोमवार को अदालत के सामने कहा कि वह अपने इस बयान पर कायम हैं कि महिलाओं ने कोलकाता में राजभवन में जाने को लेकर डर जाहिर किया था। इतना ही नहीं बंगाल सीएम ने राज्यपाल की ओर से कलकत्ता हाईकोर्ट के समक्ष दाखिल याचिका का विरोध भी किया। ममता बनर्जी ने 27 जून को दावा किया था कि महिलाओं ने उनसे शिकायत की थी कि वे राजभवन जाने से डरती हैं। इसके बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने 28 जून को सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया। जिस पर मानहानि के तहत मुकदमा चलाने के लिए हाल ही में न्यायमूर्ति कृष्ण राव ने अपनी अदालत में अनुमति दे दी। इसी पूरे मामले पर आज सुनवाई। ममता के वकील एसएन मुखर्जी ने न्यायमूर्ति कृष्ण राव के समक्ष दलील दी कि मुख्यमंत्री का बयान सार्वजनिक हित के मुद्दों पर था। उनके बयान में कुछ भी अपमानजनक नहीं था। मुख्यमंत्री के अपने बयान पर कायम रहने की बात कहते हुए वकील ने दलील दी कि उन्होंने केवल राजभवन में कुछ कथित गतिविधियों पर महिलाओं की आशंकाओं को उठाया था। मुखर्जी ने कहा कि वह हलफनामे में उन महिलाओं के नाम बताने को तैयार हैं, जिन्होंने ऐसी आशंका जाहिर की है।

राज्यपाल पर लग चुका है छेड़छाड़ का मामला

दो मई को राजभवन में कार्यरत एक संविदा महिला कर्मचारी ने बोस के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। संविधान के अनुच्छेद 361 के तहत किसी राज्यपाल के खिलाफ उसके कार्यकाल के दौरान कोई आपराधिक कार्यवाही शुरू नहीं की जा सकती है। इससे पहले, इस मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति कृष्ण राव ने निर्देश दिया था कि विवादित मुद्दे पर आगे कोई टिप्पणी न की जाए। उन्होंने राज्यपाल बोस के वकील को इस बीच मुकदमे में प्रतिवादियों को आवेदन की प्रतियां देने का भी निर्देश दिया था। बता दें कि राज्य सचिवालय में एक प्रशासनिक बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने 27 जून को कहा था, 'महिलाओं ने मुझे बताया है कि वे राजभवन में हाल ही में हुई घटनाओं के कारण वहां जाने से डरती हैं।' उनकी इस टिप्पणी के बाद राज्यपाल ने नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि जनप्रतिनिधियों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे गलत और बदनामी वाली धारणा न बनाएं। इसके बाद दो मई को राजभवन की एक संविदा महिला कर्मचारी ने बोस के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। आरोप के बाद कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू की थी। लेकिन संविधान के अनुच्छेद 361 के तहत, राज्यपाल के पद पर रहने के दौरान उनके खिलाफ कोई आपराधिक कार्यवाही नहीं की जा सकती।

You Might Also Like

राज्यसभा चुनाव में सपा का तीसरा दांव नहीं! अखिलेश यादव के संकेत से बढ़ी सियासी हलचल

दीया पहले मैं जलाऊंगा’, भरी सभा में कांग्रेस सांसद से भिड़े थलपति विजय की पार्टी के विधायक

चुनाव आयोग विवाद पर शिवराज का कांग्रेस पर हमला, बोले- हारने पर ECI को बदनाम करना पुरानी आदत

पायलट स्मित मछार की बहादुरी पर कांग्रेस की चुप्पी, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल

संसद की स्थायी समितियों का पुनर्गठन: शशि थरूर फिर बने विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष

July 15, 2024 July 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कावेरी जल विवाद पर तमिलनाडु के सीएम ने बुलाई सर्वदलीय बैठक कावेरी जल विवाद पर तमिलनाडु के सीएम ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
Next Article छत्तीसगढ़-कबीरधाम में शादी का झांसा देकर युवती से  दुष्कर्म, आरोपी को भेजा जेल छत्तीसगढ़-कबीरधाम में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी को भेजा जेल
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर की लंबी छलांग, 18 पायदान चढ़े; कोहली को हुआ नुकसान
T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर की लंबी छलांग, 18 पायदान चढ़े; कोहली को हुआ नुकसान
खेल
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम? BJP अध्यक्ष ने बताया नया नाम, विधानसभा में जल्द आएगा बिल
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम? BJP अध्यक्ष ने बताया नया नाम, विधानसभा में जल्द आएगा बिल
देश
श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे गिरफ्तार, 10 मिलियन रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे गिरफ्तार, 10 मिलियन रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
विदेश
महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को..
महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?