By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इंग्लैंड में भारत-पाकिस्तान का चैंपियनशिप मुकाबला, 17 साल पुरानी यादें होंगी ताजा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

इंग्लैंड में भारत-पाकिस्तान का चैंपियनशिप मुकाबला, 17 साल पुरानी यादें होंगी ताजा

Last updated: 2024/07/13 at 11:22 AM
Share
5 Min Read
इंग्लैंड में भारत-पाकिस्तान का चैंपियनशिप मुकाबला, 17 साल पुरानी यादें होंगी ताजा
SHARE

भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा से चर्चा का विषय रहता है। इस मैच का इंतजार दर्शक बड़ी दिलचस्पी से करते हैं। पिछले महीने की नौ तारीख को ये दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ी थीं। इस मैच में रोमांच की कमी नहीं थी। एक महीने बाद एक बार फिर वही रोमांच दोबारा दिखने वाला है। भारत और पाकिस्तान की टीमें फिर 22 गज की पट्टी पर दो-दो हाथ करेंगी, लेकिन इस बार टारगेट सिर्फ जीतना नहीं बल्कि खिताब अपने नाम करना होगा।

बर्मिंघम के एजबेस्टन में ये घमासान मचने वाला है। भारत और पाकिस्तान इसी मैदान पर खिताब की लड़ाई करेंगे। ये खिताब है वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स का। इस टूर्नामेंट में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके खिलाड़ी खेल रहे हैं। बीती रात खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंडिया चैंपियंस की टीम ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को 86 रनों से हरा फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल में उसका सामना पाकिस्तान चैंपियंस से होगा। पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज चैंपियंस को हरा खिताबी मुकाबले में कदम रखा है।

जमकर कुटे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंडिया चैंपियंस के बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इंडिया चैंपियंस की तरफ से चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए। सबसे ज्यादा रन ओपनर रॉबिन उथप्पा ने बनाए। उथप्पा ने अपनी 65 रनों की पारी में 35 गेंदों का सामना किया और छह चौकों के अलावा चार शानदार छक्के मारे। उनके ओपनिंग जोड़ीदार अंबाती रायडू कुछ खास नहीं कर पाए और 14 रन बनाकर आउट हो गए। सुरेश रैना भी पांच रन ही बना सके। कप्तान युवराज सिंह ने फिर मोर्चा संभाला और उथप्पा के साथ मिलकर टीम को 100 के पार ले गए।

103 के कुल स्कोर पर जेवियर दोहार्टी ने उथप्पा को आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई चैंपियंस ने यहां राहत की सांस ली लेकिन, फिर युसूफ पठान और इरफान पठान ने उनकी नीदें उड़ा दीं। युवराज ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 28 गेंदों पर चार चौके, पांच छक्के मार 59 रन बनाए। युसूफ 23 गेंदों पर 51 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और इतने ही छक्के मारे। इरफान 19 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्कों की मदद से 50 रन बनाने में सफल रहे। इन सभी की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 254 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फेल

विशाल से स्कोर के सामने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बल्लेबाज फेल हो गए। ये टीम 20 ओवर खेलने के बाद सात विकेट खोकर 168 रन ही बना सकी। टिम पेन टीम के बेस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 32 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। नाथन कुल्टर नाइल ने 14 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 30 रनों की पारी खेली।

भारत की तरफ से पवन नेगी और धवल कुलकर्णी ने दो-दो विकेट लिए। राहुल शुक्ला, हरभजन सिंह और इरफान ने एक-एक विकेट हासिल किया। अब इंडिया चैंपियंस आज रात को पाकिस्तान चैंपियंस से भिड़ेगी।

पुरानी यादें होंगी ताजा

इसी मैच के साथ भारत और पाकिस्तान के 17 साल पुराने मैच की यादें ताजा हो जाएंगी। भारत और पाकिस्तान साल 2007 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भिड़े थे। दोनों टीमों में कुछ खिलाड़ी वही हैं जो उस फाइनल में एक दूसरे के खिलाफ खेले थे। भारत के तरफ से युवराज सिंह, इरफान पठान, युसूफ पठान, हरभजन सिंह, रॉबिन उथप्पा उस समय भारतीय टीम का हिस्सा थे और यही खिलाड़ी इंडिया चैंपियंस में भी हैं। वहीं पाकिस्तान की तरफ से शोएब मलिक, यूनिस खान, सोहेल तनवीर, मिस्बाह उल हक पाकिस्तान टीम में शामिल थे।

You Might Also Like

भारत ने वेस्टइंडीज के गेंदवाजो की जमकर की पिटाई, सबसे बड़ा रन चेज करके सीरीज पर किया कब्‍जा

शुभमन गिल का धमाका, वनडे में रचा इतिहास, जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक

बारिश ने बिगाड़ी टीम इंडिया की तैयारी, बिना मैच खेले एशियन गेम्स सेमीफाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा भारत

भारत का आर्चरी में दबदबा, चीन को हराकर पुरुष कंपाउंड टीम ने जीता गोल्ड

भारत का आर्चरी में दबदबा, चीन को हराकर पुरुष कंपाउंड टीम ने जीता गोल्ड

July 13, 2024 July 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article करोड़ों की ठगी करने वाले प्रोफेसर की गिरफ्तारी, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा करोड़ों की ठगी करने वाले प्रोफेसर की गिरफ्तारी, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Next Article सीरीज जीतने के लिए कप्तान शुभमन गिल प्लेइंग-11 में कर सकते हैं बदलाव, इस खिलाड़ी को करेंगे बाहर! सीरीज जीतने के लिए कप्तान शुभमन गिल प्लेइंग-11 में कर सकते हैं बदलाव, इस खिलाड़ी को करेंगे बाहर!
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

भारत ने वेस्टइंडीज के गेंदवाजो की जमकर की पिटाई, सबसे बड़ा रन चेज करके सीरीज पर किया कब्‍जा
भारत ने वेस्टइंडीज के गेंदवाजो की जमकर की पिटाई, सबसे बड़ा रन चेज करके सीरीज पर किया कब्‍जा
खेल
शुभमन गिल का धमाका, वनडे में रचा इतिहास, जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक
शुभमन गिल का धमाका, वनडे में रचा इतिहास, जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक
खेल
सहारा रिफंड में 18.67 लाख जमाकर्ता ‘गायब’! RTI से सामने आया आंकड़ों का बड़ा अंतर
सहारा रिफंड में 18.67 लाख जमाकर्ता ‘गायब’! RTI से सामने आया आंकड़ों का बड़ा अंतर
देश
जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….
जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?