By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘मैं मर्दों से आकर्ष‍ित हो जाता हूं और…’, एक याचक ने पूछा सवाल, जानें क्‍यों तारीफ करने लगे प्रेमानंद महाराज
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
धर्म

‘मैं मर्दों से आकर्ष‍ित हो जाता हूं और…’, एक याचक ने पूछा सवाल, जानें क्‍यों तारीफ करने लगे प्रेमानंद महाराज

Last updated: 2024/07/12 at 6:15 AM
Share
6 Min Read
‘मैं मर्दों से आकर्ष‍ित हो जाता हूं और…’, एक याचक ने पूछा सवाल, जानें क्‍यों तारीफ करने लगे प्रेमानंद महाराज
SHARE

वृंदावन के सुप्रस‍िद्ध प्रेमानंद महाराज के दरबार में अनेकों भक्‍त, याचक अपने सवाल और अपने मन की शंकाएं लेकर आते हैं. भगवान कृष्‍ण और राधा रानी के अनन्‍य भक्‍त प्रेमानंद महाराज जी अपने आश्रम में एकांतिक वार्तालाप भी रखते हैं, जहां कई लोग अपने सवाल सीधे प्रेमानंद बाबा से पूछ पाते हैं. इस एकांतिक वार्तालाप में महाराज से म‍िलने व‍िराट कोहली, अनुष्‍का शर्मा, हेमा माल‍िनी, रवि क‍िशन समेत कई फिल्‍म और टीवी के सेलीब्र‍िटीज भी पहुंच चुके हैं. हाल ही में उनसे म‍िलने एक याचक भी पहुंचा ज‍िसने अपने मन की बातें खुलकर महाराज के सामने रखी. इस लड़के ने बताया कि कैसे उसे मर्द होते हुए भी मर्दों के प्रति आकर्षण होता है. लेकिन अब वो इस फेर से न‍िकलना चाहता है. प्रेमानंद महाराज ने न केवल इस व्‍यक्‍ति को उनके सवाल का जवाब द‍िया, बल्‍कि उनकी तारीफ भी की.

मैं अलग-अलग पुरुषों से संबंध बना चुका हूं…
इस व्‍यक्‍ति ने अपना सवाल ल‍िख‍ित में द‍िया, जि‍से प्रेमानंद महाराज के एकांतिक वार्तालाप के समय उनके एक अनुयायी ने पढ़ा. इस सवाल में पूछा गया, ‘मैं पिछले 3 महीनों से आपके प्रवचनों को सुनने के बाद मुझे ऐसा लगने लगा है कि मैं पशु से भी न‍िम्‍नवत जीवन जी रहा हूं. आपके प्रवचन सुनकर जीवन बदलने की प्रेरणा म‍िलने लगी है. महाराज जी, मेरा शरीर पुरुष का होने के बाद भी अलग-अलग पुरुष शरीरों के साथ यौनाचार जैसे घृण‍ित पाप रोज-रोज करता था. अब आपके प्रवचनों से प्रेर‍ित होकर कुछ समय से खुद को ऐसे पापों से खुद को दूर रखा है. फिर भी मन बार-बार वही सब करने को करता है. वैवाह‍िक जीवन में भी तलाक की नौबत आ गई है. महाराज जी आप ही मेरी अंतिम क्षरणागति हो. कृपया मुझे इस पापाचरण से बचाने का मार्ग बताएं.’ इस व्‍यक्‍ति ने ये भी बताया कि इसने ये न‍िर्णय ल‍िया है कि हर 2 महीने तक शरीर को पव‍ित्र रखकर आपके दर्शन करने आया करूंगा. ताकि आपके दर्शन की प्रेरणा मुझे इस पाप से दूर रखे.’
आपने भरी सभा में अपनी कमी को रखा…
ये सवाल सुनते ही प्रेमानंद महाराज ने सबसे पहले इस व्‍यक्‍ति की तारीफ की. उन्‍होंने कहा, ‘पहले तो हम आपका धन्‍यवाद देते हैं कि अभी आपका इतना आत्‍मबल बचा है कि आप भरी सभा में रख रहे हैं. आप अभी आत्‍मबल से युक्‍त हैं. ऐसी बातें समाज में रखी नहीं जाती, क्‍योंकि अपनी कम‍ियों को प्रकाशित करने की ह‍िम्‍मत नहीं होती. लोग संकोच करते हैं. इससे पता चलता है कि आपके भीतर क‍िसी कोने में अभी सत्‍य का अस्‍त‍ित्‍व है.’ फिर महाराज आगे कहते हैं, ‘देख‍िए, ये आपकी गलती नहीं है. इस समय संपूर्ण सृष्‍ट‍ि में काम अपना तांडव मचाए हुए है. कई लोग इसके बारे में चुप हैं, पर तुम इसपर मुखर हो गए. लेकिन लौटकर अपने भीतर झांका जाए तो कुछ ऐसा ही है सबका जीवन. जो सामने आ जाता है, लोग उसके मुंह पर कालिख पोत देते हैं. लेकिन जो काल‍िख लगा रहे हैं उन्‍हें भी अपने भीतर झांकना चाहिए. काम कोई ऐसा नहीं जो क‍िसी को बख्‍श दे. वो उसी को छोड़ता है जो भगवान के आश्रय मानकर भजन शुरू क‍िया.’

इमानदारी से बताओ, क्‍या आजतक आपको तृप्‍त‍ि हुई?
इस लड़के को इतना समझाने के बाद प्रेमानंद महाराज कहते हैं, ‘अब तुम्‍हारे सवाल का जवाब देते हैं. ये काम होता है सुख बुद्धि के कारण. आप इमानदारी से बताओ, क्‍या आजतक आपको तृप्‍त‍ि हुई?’ इसपर वह शख्‍स कहता है, ‘नहीं.’ इसपर वह आगे कहते हैं, ‘नहीं हुई न, इसका मतलब आज भी वही चाह है, जो शुरू से थी. इसका अर्थ ये है कि वहां सुख है ही नहीं. जब आपने खुलकर प्रश्‍न पूछा है तो मैं आपको उसी आधार पर जवाब देता हूं. इस शरीर में है क्‍या, मल और मूत्र के ही तो द्वार हैं. चाहे क‍ितना सुगंध‍ित पेय पीयो, ज‍ितना ही सुगंध‍ित और स्‍वाद‍िष्‍ट खाना खाओ, 6 घंटे बाद वह मल और मूत्र में पर‍िवर्त‍ित हो जाता है. उसके सेवन का केवल एक ही मार्ग बताया गया है कि संतानोत्‍पत्ति, जो भगवान की सृष्‍ट‍ि का क्रम है, उसकी पूर्ती के लि‍ए काम का आदर क‍िया गया है. भगवान ने कहा ‘धर्मयुक्‍त काम मैं हूं.’ यानी संयम के द्वारा संतानोतपत्त‍ि के लि‍ए, पाण‍िग्रहण संस्‍कार के बाद क‍िया गया काम ही धर्म का मार्ग है. इतने के ल‍िए ही काम का आदर है.’

प्रेमानंद महाराज आगे इसे व्‍यक्‍ति को समझाते हैं कि कैसे वह इस आचरण से अपने इस जन्‍म को खराब कर रहा है. साथ ही उस स्‍त्री के दुख का भी कारण है, ज‍िसे उसने पत्‍नी चुना है. हालांकि आगे उन्‍होंने समझाया कि तुम इसे समझ गए हो तो इससे आगे तुम्‍हें न‍िकलना चाहिए.
 

You Might Also Like

आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

आज का राशिफल 28 जून 2025

आज का राशिफल 25 जून 2025

आज का राशिफल 24 जून 2025

July 12, 2024 July 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अजगैबीनाथ श्रावणी मेला में ऐप बनेगा कांवड़ियों का गाइड, पल पल की और सारी जानकारी देगा अजगैबीनाथ श्रावणी मेला में ऐप बनेगा कांवड़ियों का गाइड, पल पल की और सारी जानकारी देगा
Next Article काल सर्प दोष से मिलेगा छुटकारा…बस इस मंदिर में कर लें पूजा, सारी मुश्किलें हो जाएंगी दूर! काल सर्प दोष से मिलेगा छुटकारा…बस इस मंदिर में कर लें पूजा, सारी मुश्किलें हो जाएंगी दूर!
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

ट्रंप की नोबेल शांति पुरस्कार पर नाराजगी, बोले- मुझे एक नहीं, 8 पुरस्कार मिलने चाहिए थे
ट्रंप की नोबेल शांति पुरस्कार पर नाराजगी, बोले- मुझे एक नहीं, 8 पुरस्कार मिलने चाहिए थे
विदेश
Uttarakhand News: समस्याओं का तुरंत समाधान करो…मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सख्त संदेश, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी निजात….
Uttarakhand News: समस्याओं का तुरंत समाधान करो…मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सख्त संदेश, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी निजात….
राज्य
हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश…..
हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर एक्शन में पीडब्ल्यूडी, सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू….
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर एक्शन में पीडब्ल्यूडी, सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?