By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 10 साल में 16 बार मिले हैं PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन, गहरी होती गई भारत-रूस की दोस्ती…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

10 साल में 16 बार मिले हैं PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन, गहरी होती गई भारत-रूस की दोस्ती…

Last updated: 2024/07/06 at 11:07 AM
Share
3 Min Read
10 साल में 16 बार मिले हैं PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन, गहरी होती गई भारत-रूस की दोस्ती…
SHARE

रूस भारत का सबसे पुराना रणनीतिक साझेदार है। दोनों देशों के राजनयिक संबंध 77 साल से भी ज्यादा पुराने हैं।

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 8 जुलाई से शुरू हो रही रूस यात्रा से इन संबंधों में और मजबूती आएगी।

रूस से भारत को न सिर्फ महत्वपूर्ण रक्षा सामग्री की आपूर्ति होती है, बल्कि टी-90 टैंक और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान का लाइसेंस के जरिये उत्पादन भी भारत में हो रहा है।

रूस से प्राप्त महत्वपूर्ण रक्षा सामग्री पर नजर डालें तो इसमें एस-400 सिस्टम, कामोव हेलीकॉप्टर, आईएनएस विक्रमादित्य और मिग विमान शामिल हैं।

इतना ही नहीं, भारत और रूस संयुक्त उपक्रम के जरिये भारत में ए. के. 203 राइफलों एवं ब्रह्मोस मिसाइलों का भी उत्पादन कर रहे हैं।

रूस के साथ रणनीतिक संबंधों की सबसे बड़ी सफलता भी यही है। दोनों देशों के बीच क्रेता-विक्रेता संबंध संयुक्त अनुसंधान एवं विकास, सह विकास और संयुक्त उत्पादन तक पहुंच चुके हैं।

ब्रह्मोस और एके 203 का उत्पादन इसकी मिसाल है। दोनों देशों के रक्षा संबंधों की यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। सैन्य एवं सैन्य तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग बना हुआ है, जिसकी अध्यक्षता दोनों देशों के रक्षा मंत्री करते हैं।

वर्ष 1971 से मित्रता
विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत और रूस के बीच 1971 में शांति, मित्रता और सहयोग संधि हुई थी। 1993 में मैत्री और सहयोग संधि हुई।

दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की घोषणा वर्ष 2000 में हुई, जो 2010 में विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी में तब्दील हुई। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद जहां विश्व दो ध्रुव में बंटता दिखाई दिया, वहीं भारत और रूस के संबंधों में प्रगाढ़ता बनी रही।

पिछला शिखर सम्मेलन 2021 में हुआ
दोनों देशों के बीच पिछला शिखर सम्मेलन दिसंबर 2021 में आयोजित किया गया था। तब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली आए थे।

वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन तीन वर्षों बाद हो रहा है, हालांकि इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन की मुलाकातें और फोन पर बातचीत कई बार हुई।

पिछले दस सालों में मोदी-पुतिन की 16 बार मुलाकातें हुई हैं। आखिरी मुलाकात सितंबर 2022 में समरकंद में एससीओ सम्मेलन के दौरान हुई थी।

प्रधानमंत्री मोदी को मिल चुका रूस का सर्वोच्च सम्मान
प्रधानमंत्री मोदी को 2019 में रूस के सर्वोच्च सम्मान ‘आर्डर ऑफ द एपोस्टल एंड्रयू द फर्स्ट’ से सम्मानित किया गया था। भारत-रूस के बीच 2023-24 के दौरान द्विपक्षीय व्यापार 65 अरब डॉलर की रिकार्ड ऊंचाई तक पहुंच गया है।

दोनों देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सहयोग हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारा (आईएनएसटीसी), चेन्नई-व्लादिवोस्तोक कॉरिडोर, अंटार्कटिक में सहयोग, कुंडानकुलम एनपीपी, अंतरिक्ष में सहयोग प्रमुख क्षेत्र हैं।

The post 10 साल में 16 बार मिले हैं PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन, गहरी होती गई भारत-रूस की दोस्ती… appeared first on .

You Might Also Like

मिडटर्म चुनाव में हार के बाद बदले ट्रंप के सुर, अब डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर करेंगे काम

अब्दुल की जीत से बनेगा इतिहास? क्या अमेरिका को मिलेगा पहला मुस्लिम सीनेटर

अमेरिकी चुनाव में पिया डंडिया की जीत, जानें बाकी भारतवंशी उम्मीदवारों का हाल

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन को झटका, ट्रंप ने हार पर जताई नाराजगी

कीशा लांस बॉटम्स ने रचा इतिहास, अमेरिका में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

July 6, 2024 July 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article तमिलनाडु BSP चीफ को मारने की ऐसे रची गई साजिश तमिलनाडु BSP चीफ को मारने की ऐसे रची गई साजिश
Next Article ऋषि सुनक के विदाई भाषण के दौरान ऐसी ड्रेस पहनकर पहुंचीं अक्षता मूर्ति, होने लगीं ट्रोल…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

खिलाड़ियों को सम्मानित कर सीएम धामी ने बढ़ाया उत्साह, कहा- खेलों से मजबूत होती है राष्ट्रभावना
खिलाड़ियों को सम्मानित कर सीएम धामी ने बढ़ाया उत्साह, कहा- खेलों से मजबूत होती है राष्ट्रभावना
राज्य
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर धामी सक्रिय, लामाचौड़ में परिसर के लिए मांगी वन भूमि।
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर धामी सक्रिय, लामाचौड़ में परिसर के लिए मांगी वन भूमि।
राज्य
एसआईटी को मिले अहम साक्ष्य, गिरधारी साहू की गिरफ्तारी के लिए दो राज्यों में दबिश।
एसआईटी को मिले अहम साक्ष्य, गिरधारी साहू की गिरफ्तारी के लिए दो राज्यों में दबिश।
राज्य
जॉर्ज एवरेस्ट को लीज पर देने के विरोध में मसूरी में सियासी टकराव
जॉर्ज एवरेस्ट को लीज पर देने के विरोध में मसूरी में सियासी टकराव
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?