By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जानिए डाइनिंग एरिया के लिए क्या हैं वास्तु के नियम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Express News Today > Blog > धर्म > जानिए डाइनिंग एरिया के लिए क्या हैं वास्तु के नियम
धर्म

जानिए डाइनिंग एरिया के लिए क्या हैं वास्तु के नियम

Last updated: 2024/07/04 at 7:00 AM
Share
3 Min Read
जानिए डाइनिंग एरिया के लिए क्या हैं वास्तु के नियम
SHARE

सेहतमंद रहने के लिए सिर्फ स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन कर लेना ही पर्याप्त नहीं है। वास्तु शास्त्र में भोजन को पकाने के साथ-साथ ही सही ढंग से भोजन ग्रहण करने के नियमों के बारे में बताया गया है। वास्तु नियमों के अनुसार यदि घर की सही दिशा में बैठकर भोजन किया जाए, तो इससे परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी बनी रहती है, वहीं गलत दिशा में बैठकर भोजन करने से सेहत संबंधी अनेकों समस्याएं पैदा हो सकती हैं। परिवार के सभी सदस्यों की सेहत ठीक रहे, घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहे, इसके लिए जरूरी है कि आपका डाइनिंग हॉल वास्तु नियमों के अनुरूप बना हो।

ऐसा हो डाइनिंग एरिया

मध्यम प्रकाश के साथ डाइनिंग रूम की सजावट इस प्रकार से होनी चाहिए जो शांतिपूर्ण भोजन करने में सहायक हो। टीवी देखते हुए या फिर कुछ पढ़ते हुए खाने से भोजन पर से ध्यान हट जाता है, जिससे न तो भोजन के स्वाद का पता चलता है और न ही भोजन का अपेक्षित प्रभाव ग्रहण किया जा सकता है। इसलिए भोजन हमेशा जागरूकता व रूचि लेकर खाना ही हितकर है। डाइनिंग रूम में सकारात्मक ऊर्जा के स्तर में वृद्धि के लिए दीवारों का रंग हल्का, शांत व सौम्य होना चाहिए, इसके लिए हल्के नीले, हरे, पीले अथवा पीच रंगों का प्रयोग किया जा सकता है।

यहां रखें अपनी डाइनिंग टेबल

वास्तु शास्त्र के अनुसार भोजन करने का सबसे उत्तम स्थान घर के पश्चिम में है। ऐसे में घर की पश्चिम दिशा में बना डाइनिंग हॉल शुभ प्रभाव देने वाला होता है। इस जोन में भोजन करने से भोजन संबंधी सभी आवश्यकताएं पूर्ण होती हैं एवं पोषण की प्राप्ति होती है, जिससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है। यदि यहां पर किसी कारण भोजन करना संभव नहीं हो तो, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा दूसरा विकल्प है। लेकिन घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में डाइनिंग रूम नहीं होना चाहिए क्योंकि यहां भोजन करने से शरीर को किसी भी प्रकार की मजबूती और पोषण नहीं मिलता। वहीं रिश्तों में कड़वाहट पैदा होने की आशंका बढ़ जाती है।

जब डाइनिंग टेबल रसोई में हो

यदि आपकी किचन बड़ी है और यहीं खाने की व्यवस्था करनी है, तो इसका प्रबंध इस प्रकार से हो कि किचन के पश्चिमी हिस्से में डाइनिंग टेबल और कुर्सियां रखी जा सकें। यदि आपका किचन घर के उत्तर-पश्चिम कोण (वायव्य) में स्थित है, तो डाइनिंग टेबल को पश्चिमी दीवार की तरफ रखना चाहिए। लेकिन घर के दक्षिण-पूर्व कोण (आग्नेय) में स्थित किचन में डाइनिंग टेबल रखने के लिए पूर्व दिशा को उचित स्थान माना गया है। 

You Might Also Like

आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

आज का राशिफल 28 जून 2025

आज का राशिफल 25 जून 2025

आज का राशिफल 24 जून 2025

July 4, 2024 July 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कब मनाया जाएगा गुरु प्रदोष व्रत? नोट करें शुभ मुहूर्त, तिथि एवं योग कब मनाया जाएगा गुरु प्रदोष व्रत? नोट करें शुभ मुहूर्त, तिथि एवं योग
Next Article इस दिन किया जाएगा सावन का पहला मंगला गौरी व्रत मां पार्वती को ऐसे करें प्रसन्न इस दिन किया जाएगा सावन का पहला मंगला गौरी व्रत मां पार्वती को ऐसे करें प्रसन्न
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
छत्तीसगढ़ राज्य
सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम
सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -
कार्यालय -
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?