By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रिहाई के बाद एक्टिव हुए हेमंत सोरेन; सभी विधायकों को आवास पर बुलाया गया, फिर से संभालेंगे सत्ता की कमान?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राज्य

रिहाई के बाद एक्टिव हुए हेमंत सोरेन; सभी विधायकों को आवास पर बुलाया गया, फिर से संभालेंगे सत्ता की कमान?

Last updated: 2024/07/02 at 10:08 AM
Share
3 Min Read
रिहाई के बाद एक्टिव हुए हेमंत सोरेन; सभी विधायकों को आवास पर बुलाया गया, फिर से संभालेंगे सत्ता की कमान?
SHARE

झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जमानत पर जेल से छूटने के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ी हुई हैं। हेमंत सोरेन भी काफी सक्रिय हैं। वह लगातार बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही भाजपा पर जमकर हमले कर रहे हैं।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी वह काफी सक्रिय दिख रहे हैं। राजनीतिक गलियारे में उन्हें लेकर कई तरह की अटकलें और सुगबुगाहट भी है। इस बीच, बुधवार तीन जुलाई को हेमंत सोरेन के आवास पर सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों की बैठक बुलाई गई है।

जेल से रिहाई के बाद पहली बड़ी बैठक

जेल से रिहाई के बाद गठबंधन के विधायक और वरिष्ठ नेता हेमंत सोरेन से लगातार औपचारिक मुलाकात कर रहे हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर सभी विधायकों की बैठक बुलाने से राजनीतिक गलियारे में एकाएक सुगबुगाहट तेज हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

सत्तापक्ष के सभी विधायकों को बैठक में उपस्थित रहने को कहा गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद पांडेय ने बैठक बुलाए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी की केंद्रीय समिति की भी बैठक होगी।

इन बैठकों में राज्य में नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श होगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भी सूचना देकर कांग्रेस के सभी विधायकों को बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

ये राय दे सकते हैं विधायक

चर्चा है कि बैठक में विधायक हेमंत सोरेन को दोबारा सरकार की कमान सौंपने पर अपनी राय दे सकते हैं। बता दें कि ईडी की कार्रवाई को देखते हुए हेमंत सोरेन ने हिरासत में लिए जाने के पूर्व भी आईएनडीआईए के सभी विधायकों की बैठक बुलाई थी।

उक्त बैठक में विधायकों के समर्थन संबंधी हस्ताक्षर लिए गए थे। बैठक के दौरान चम्पाई सोरेन को नया नेता चुनने का निर्णय किया गया था।

हेमंत सोरेन को हिरासत में लिए जाने के बाद चम्पाई सोरेन ने विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा था और इसी आधार पर सरकार बनाने की दावेदारी की थी। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था।

विधायकों में बढ़ी हलचल

वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में गठबंधन की साझा बैठक बुलाए जाने से विधायकों में हलचल बढ़ गई है। सोमवार की देर शाम तक विधायक बैठक का एजेंडा जानने में व्यस्त रहे।

विधायकों को कहा गया है कि पांच माह बाद हेमंत सोरेन रिहा हुए हैं। वे गठबंधन के विधायकों के साथ मुलाकात कर राजनीतिक परिस्थितियों पर विचार-विमर्श करना चाहते हैं।

You Might Also Like

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का….

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का लोकभवन में आत्मीय स्वागत…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट….

राष्ट्रपति मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत….

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

July 2, 2024 July 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्‍तीसगढ़ में अगले तीन दिन इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग का अलर्ट छत्‍तीसगढ़ में अगले तीन दिन इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग का अलर्ट
Next Article बिहार के इन जिलों में 72 घंटे के अंदर भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट बिहार के इन जिलों में 72 घंटे के अंदर भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जलज सक्सेना ने रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास, बिशन सिंह बेदी के रिकॉर्ड की बराबरी कर केरल को दिलाई जीत
जलज सक्सेना ने रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास, बिशन सिंह बेदी के रिकॉर्ड की बराबरी कर केरल को दिलाई जीत
खेल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का….
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
12 जोड़ियां, 24 सिंगर्स और हिमेश रेशमिया का अंदाज, क्या दिल जीत पाएगा Indian Idol – Legends Return?
12 जोड़ियां, 24 सिंगर्स और हिमेश रेशमिया का अंदाज, क्या दिल जीत पाएगा Indian Idol – Legends Return?
मनोरंजन
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 226 रन का लक्ष्य, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका तूफानी अर्धशतक
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 226 रन का लक्ष्य, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका तूफानी अर्धशतक
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?