By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के कृषि विज्ञान केन्द्रों की तीन दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के कृषि विज्ञान केन्द्रों की तीन दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

Last updated: 2024/07/01 at 8:20 PM
Share
3 Min Read
छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के कृषि विज्ञान केन्द्रों की तीन दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
SHARE

रायपुर

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली, कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जोन-9, जबलपुर के अन्तर्गत आने वाले मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के 81 कृषि विज्ञान केन्द्रों की तीन दिवसीय 31वीं क्षेत्रीय कार्यशाला का आज यहां समापन हुआ। 28 से 30 जून तक आयोजित इस कार्यशाला के समापन समारोह के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. (कर्नल) गिरीश चंदेल थे।

समापन समारोह के अध्यक्षता कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जोन-9, जबलपुर के निदेशक डॉ. एस.आर.के. सिंह ने की। इस तीन दिवसीय वार्षिक कार्यशाला में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा विगत वर्ष किये गये कार्यां का प्रस्तुतीकरण दिया गया तथा आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विचार विमर्श किया गया। समापन समारोह के संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के कृषि विज्ञान केन्द्र नवीन अनुसंधान एवं तकनीकों को किसानों तक पहुंचा कर उनकी आय बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्रों को बाजार आधारित कृषि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए नये स्टार्टअप शुरू करने तथा कृषक उत्पादक संगठन गठित करने हेतु आगे आना चाहिए। समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कृषि विज्ञान केन्द्रों को सम्मानित भी किया गया।

तीन दिवसीय कार्यशाला के दौरान भारतीय कृषि अर्थ व्यवस्था कृषि विकास योजनाओं, रोजगार मूलक उपादान, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण, कृषि विपणन व्यवस्था तथा स्टार्टअप आदि में कृषि विज्ञान केन्द्रों की भूमिका के संबंध में विभिन्न तकनीकी सत्र आयोजित किये गये तथा इन विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। कार्यशाला स्थल पर विभिन्न कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा लगाई गई कृषि प्रदर्शनी हेतु छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न कृषि विज्ञान केन्द्रों को पुरस्कृत किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर को सर्वश्रेष्ठ विषय वस्तु प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा, जाजगीर-चांपा, रायगढ़, रायपुर, दुर्ग (पाहंदा), कांकेर, नरायणपुर, सरगुजा, मैनपाट, बलरामपुर, रतलाम, नीमच, झाबुआ, मंदसौर, छिंदवाड़ा-2, सागर-2 कृषि विज्ञान केन्द्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शनी स्टॉल लगाने हेतु सम्मानित किया गया।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. अजय वर्मा ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा संचालित कृषि विकास गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र, दुर्ग (पाहंदा) के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विजय जैन ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर के प्रमुख डॉ. अरूण त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस कार्यशाला में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के एवं विभिन्न संस्थानों के निदेशक, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर, राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के निदेशक विस्तार सेवाएं तथा छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के अंतर्गत कार्यरत 81 कृषि विज्ञान केन्द्रों के प्रमुख एवं वैज्ञानिक शामिल हुए।

You Might Also Like

Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..

Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….

सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार

सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..

July 1, 2024 July 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बदरीनाथ धाम में अलकनंदा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर ,  खाली कराया तप्तकुंड बदरीनाथ धाम में अलकनंदा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर , खाली कराया तप्तकुंड
Next Article गृहमंत्री शर्मा ने सहसपुर लोहरा में नव निर्मित थाना भवन का लोकार्पण गृहमंत्री शर्मा ने सहसपुर लोहरा में नव निर्मित थाना भवन का लोकार्पण
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Bank Holiday: कल 23 सितंबर को भी बंद रहेंगे बैंक, जानें छुट्टी की वजह
Bank Holiday: कल 23 सितंबर को भी बंद रहेंगे बैंक, जानें छुट्टी की वजह
देश
एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 31 रन से हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल
एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 31 रन से हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल
खेल
एशियन गेम्स 2026: भारत ने कोरिया को 63-31 से रौंदा, कबड्डी में लगातार दूसरी बड़ी जीत
एशियन गेम्स 2026: भारत ने कोरिया को 63-31 से रौंदा, कबड्डी में लगातार दूसरी बड़ी जीत
खेल
AI की रफ्तार से क्यों चिंतित हुए बराक ओबामा? बताया सबसे बड़ा खतरा
AI की रफ्तार से क्यों चिंतित हुए बराक ओबामा? बताया सबसे बड़ा खतरा
विदेश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?