By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नगालैंड में दो दशक बाद हुए नगर निकाय चुनाव, मतगणना जारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राजनीती

नगालैंड में दो दशक बाद हुए नगर निकाय चुनाव, मतगणना जारी

Last updated: 2024/06/29 at 11:57 AM
Share
3 Min Read
नगालैंड में दो दशक बाद हुए नगर निकाय चुनाव, मतगणना जारी
SHARE

कोहिमा। नगालैंड में 25 नगर निकायों के लिए दो दशक बाद चुनाव कराए गए हैं। इसके लिए बुधवार को वोट पड़े थे। वहीं आज मतगणना हो रही है। राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि 10 जिलों में तीन नगरपालिकाओं और 21 नगर परिषदों समेत 24 शहरी स्थानीय निकायों के लिए 16 केंद्रों पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। अधिकारी ने बताया कि एनडीपीपी ने कोहिमा में चीफोबोजोउ नगर परिषद में जीत हासिल की और शहरी निकाय के सभी नौ वार्डों में इसके उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। 26 जून को हुए निकाय चुनावों में 2.23 लाख से अधिक मतदाताओं में से लगभग 82 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। नगालैंड राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि पहली बार महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण के साथ शहरी स्थानीय निकाय चुनाव कराए गए। पूर्वोत्तर के इस राज्य में यह एक ऐतिहासिक चुनाव है क्योंकि तीन नगरपालिकाओं और 22 नगर परिषद के लिए चुनाव 20 वर्ष के अंतराल के बाद कराया गया। इससे पहले, नगर निकाय चुनाव 2004 में हुआ था। सरकार ने पहले भी कई बार शहरी स्थानीय निकायों के लिए चुनाव की घोषणा की थी, लेकिन महिलाओं के लिए आरक्षण, भूमि तथा संपत्तियों पर कर के खिलाफ जनजातीय संगठनों और नागरिक संस्थाओं की आपत्तियों के कारण चुनाव नहीं कराया जा सका। इस चुनाव में 11 राजनीतिक दलों के 523 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। अन्य 64 उम्मीदवार नगर निकायों में निर्विरोध चुने गए।

ये दल मैदान में 

चुनाव लड़ रहे दलों में एनडीपीपी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ), राइजिंग पीपुल्स पार्टी, आरपीआई (आठवले), जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) शामिल हैं। नागालैंड में कुल 39 नगर परिषदें हैं, लेकिन राज्य के पूर्वी हिस्से के छह जिलों में 14 शहरी स्थानीय निकायों में कोई चुनाव नहीं हुआ क्योंकि ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन (ईएनपीओ) ने क्षेत्र के छह जिले में चुनावों में भाग नहीं लेने का फैसला किया था। छह पूर्वी जिलों में निवास करने वाली सात नगा जनजातियों की सर्वोच्च संस्था ईएनपीओ ‘फ्रंटियर नगालैंड क्षेत्र’ की मांग करती रही है। उसका दावा है कि इस क्षेत्र को वर्षों से नजरअंदाज किया गया है। ईएनपीओ इलाके में 14 नगर परिषद हैं। इस इलाके से 59 नामांकन पत्र स्वीकार किए गए थे, लेकिन आदिवासी संगठनों ने उम्मीदवारों को अपना नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर किया। ईएनपीओ ने राज्य की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को हुए चुनाव में भी भाग नहीं लिया था। 

You Might Also Like

AAP को बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी पार्टी; कांग्रेस में हुईं शामिल

नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दावा, बोले- ममता के पैर में नहीं हुआ था फ्रैक्चर

अरविंद केजरीवाल की पार्टी को झटका, AAP का बड़ा टीवी चेहरा कांग्रेस में शामिल

UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर घमासान, SP सांसद बोले- 150 तो दूर 50 सीट देना भी बड़ी बात

राजभर के 2 विधायक सपा को देंगे वोट? ओमप्रकाश राजभर ने खुद बताई स्थिति

June 29, 2024 June 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री धर्मापुरी श्रीनिवास का निधन, सुबह तीन बजे हार्ट अटैक से हुई मौत आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री धर्मापुरी श्रीनिवास का निधन, सुबह तीन बजे हार्ट अटैक से हुई मौत
Next Article लद्दाख में नदी पार करने का अभ्यास कर रहे टैंक सवार जवान बहे, जेसीओ सहित पांच ने गंवाई जान लद्दाख में नदी पार करने का अभ्यास कर रहे टैंक सवार जवान बहे, जेसीओ सहित पांच ने गंवाई जान
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एसआईआर के बाद उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख मतदाता दर्ज
एसआईआर के बाद उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख मतदाता दर्ज
राज्य
टैंक से पहले आसमान में होगा ड्रोन, एआई बताएगा खतरे और लक्ष्य
टैंक से पहले आसमान में होगा ड्रोन, एआई बताएगा खतरे और लक्ष्य
राज्य
भाजपा की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर
भाजपा की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर
राज्य
सहस्त्रधारा में बड़ा हादसा: 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन घायल
सहस्त्रधारा में बड़ा हादसा: 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन घायल
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?