By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मारपीट से पत्नी की मौत के बाद शराबी पति ने किया स्युसाइड, 3 बच्चे हुए अनाथ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राज्य

मारपीट से पत्नी की मौत के बाद शराबी पति ने किया स्युसाइड, 3 बच्चे हुए अनाथ

Last updated: 2024/06/20 at 12:30 PM
Share
3 Min Read
मारपीट से पत्नी की मौत के बाद शराबी पति ने किया स्युसाइड, 3 बच्चे हुए अनाथ
SHARE

द्वारका | शराब के नशे कारण एक हरा भरा परिवार उजड़ गया| शराबी पति द्वारा मारपीट किए जाने से पत्नी की मौत हो गई| पत्नी की मौत के बाद पति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी| पति-पत्नी की मौत से उनकी तीन संतानें अनाथ हो गईं| यह घटना है देवभूमिक द्वारका जिले की कल्याणपुर तहसील के भोगात गांव की| शराब के आदी 40 वर्षीय शैलेष सोनी ने मंगलवार की रात अपनी 38 वर्षीय पत्नी जशु सोनी के साथ बुरी तरह मारपीट की और उसके बाद घर में सो गया| सुबह करीब साढ़े नौ बजे शैलेष नींद से उठा तो पत्नी को निर्जीव सी देख उसकी जांच की| पता चला कि जशु की मौत हो गई है| जिससे शैलेष ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री समेत तीनों संतानों को मंदिर में दीपक जलाकर प्रार्थना करने को कहा| तीनों संतानें जब मंदिर में प्रार्थना कर रहे थे, तब शैलेष में फांसी लगाकर स्युसाइड कर लिया| घटना की खबर पाते ही कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी| शैलेष सोनी की 15 वर्षीय बड़ी बेटी ने बताया कि देर उसके माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ था| उस दौरान पिता उसकी माता के साथ मारपीट की थी| झगड़े के बाद माता-पिता घर में ही सो गए थे| पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि एक दुर्घटना में जशु सोनी को सिर में हेमरेज हो गया था| संभवत: पति द्वारा मारपीट के दौरान सिर के उसी हिस्से में चोट लगने से जशु की मौत हो गई| हांलाकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी| बताया जाता है कि 6 महीने पहले जशु सोनी ने अपने पति शैलेष सोनी के खिलाफ शराब पीकर मारपीट करने की शिकायत कल्याणपुर पुलिस थाने में दर्ज कराई थी| सोने का छुटपुट काम करनेवाला शैलेष शराब पीने का आदी था और आए दिन पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था| शराब की लत ने एक हरे भरे परिवार तहस नहस कर दिया| शैलेष की तीन संतानों में 16 साल की एक बेटी, 11 और 8 साल के दो बेटे हैं| इसके अलावा शैलेष की 80 वर्षीय माता भी हैं| शैलेष सोनी की शराब की आदत ने ना सिर्फ पत्नी की जान ली, बल्कि तीन संतानों समेत उसकी वृद्ध माता को भी निसहाय कर दिया है|

You Might Also Like

ज्योतिर्मठ के सिंहधार वार्ड में भालू की दस्तक से दहशत, गाय को बनाया शिकार

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कोरबा में वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, डीएमएफ मद से 30.96 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा अंडरब्रिज…..

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह होंगे लीग के एंबेसडर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा….

June 20, 2024 June 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पिता के साथ मिलकर बड़े भाई ने छोटे की कर दी हत्या, गाड़ी किस्त चुकाने को लेकर हुआ था विवाद पिता के साथ मिलकर बड़े भाई ने छोटे की कर दी हत्या, गाड़ी किस्त चुकाने को लेकर हुआ था विवाद
Next Article दिल्ली में प्रचंड गर्मी और मौतें: एक ही दिन में 142 शवों का दाह संस्कार, कोरोना के बाद सबसे ज्यादा आंकड़ा दिल्ली में प्रचंड गर्मी और मौतें: एक ही दिन में 142 शवों का दाह संस्कार, कोरोना के बाद सबसे ज्यादा आंकड़ा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

ज्योतिर्मठ के सिंहधार वार्ड में भालू की दस्तक से दहशत, गाय को बनाया शिकार
राज्य
छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कोरबा में वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, डीएमएफ मद से 30.96 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा अंडरब्रिज…..
कोरबा में वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, डीएमएफ मद से 30.96 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा अंडरब्रिज…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?