By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत के साथ बातचीत को तरस रहा कनाडा, इटली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद ट्रूडो को दिखा मौका…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

भारत के साथ बातचीत को तरस रहा कनाडा, इटली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद ट्रूडो को दिखा मौका…

Last updated: 2024/06/19 at 12:10 PM
Share
4 Min Read
भारत के साथ बातचीत को तरस रहा कनाडा, इटली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद ट्रूडो को दिखा मौका…
SHARE

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के बाद उन्हें आर्थिक संबंधों और राष्ट्रीय सुरक्षा सहित नई भारत सरकार के साथ बातचीत करने का “अवसर” दिखाई दे रहा है।

उनका ये बयान इटली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी पहली बातचीत के कुछ दिनों बाद आया है।

जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि भारत के साथ कई “बड़े मुद्दों” पर “समन्वय” है और वह भारत की नई सरकार के साथ आर्थिक संबंधों और “राष्ट्रीय सुरक्षा” सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करने का एक “अवसर” देखते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एक लाइन में कहा गया था कि “जी 7 शिखर सम्मेलन में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात हुई।’’

दक्षिणी इटली के अपुलिया में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई यह बैठक खालिस्तानी चरमपंथ को लेकर दोनों देशों के राजनयिक संबंधों में तनाव आने के बीच पहली थी। दोनों देशों के राजनयिक संबंधों में तब तनाव आ गया था जब ट्रूडो ने पिछले साल सितंबर में सिख आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट की “संभावित” संलिप्तता का आरोप लगाया था।

ओटावा लौटने के बाद ट्रूडो ने ‘सीबीसी न्यूज’ को बताया कि शिखर सम्मेलन के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि “आपको विभिन्न नेताओं के साथ सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है, जिनके साथ विभिन्न मुद्दे हैं और निश्चित रूप से भारत के साथ दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों के साथ ही वास्तव में महत्वपूर्ण आर्थिक संबंध हैं।”

उन्होंने कहा, “कई बड़े मुद्दों पर सहमति है, जिन पर हमें काम करने की आवश्यकता है। लेकिन अब जब वह (मोदी) चुनाव जीत चुके हैं, तो मुझे लगता है कि हमारे लिए बातचीत करने का अवसर है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा और कनाडाई लोगों को सुरक्षित रखने और कानून के शासन से जुड़े कुछ बहुत गंभीर मुद्दे शामिल हैं, जिन पर हम बातचीत करेंगे।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में निज्जर की हत्या की कनाडाई जांच में भारत से सहयोग में सुधार देखा है, तो ट्रूडो ने कहा, “इस पर बहुत काम चल रहा है।” पिछले साल ट्रूडो के आरोपों को विदेश मंत्रालय (एमईए) ने “बेतुका और प्रेरित” बताकर दृढ़ता से खारिज कर दिया था।

भारत यह कहता रहा है कि दोनों देशों के बीच मुख्य मुद्दा यह है कि कनाडा, कनाडा की धरती से संचालित खालिस्तान समर्थक तत्वों को जगह दे रहा है। भारत ने कई बार कनाडा को अपनी “गंभीर चिंताओं” से अवगत कराया है और नयी दिल्ली को उम्मीद है कि ओटावा उन तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। निज्जर की हत्या की जांच रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) द्वारा की जा रही है। आरसीएमपी ने इस संबंध में चार भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

The post भारत के साथ बातचीत को तरस रहा कनाडा, इटली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद ट्रूडो को दिखा मौका… appeared first on .

You Might Also Like

नेपाल में बाढ़ का कहर, 40 घर और 6 पुल बहे; 150 से ज्यादा विदेशी पर्यटक फंसे

जिबूती से यमन जा रही नाव समुद्र में पलटी, 15 बच्चों समेत 139 प्रवासियों की मौत; 84 लापता

ट्रंप का नया आइडिया! अटलांटिक या प्रशांत महासागर का नाम बदलकर ‘ट्रंप ओशन’ रखने का सुझाव

नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक बाढ़ कैसे आई? जानिए 5 बड़ी वजहें

सऊदी अरब का हूतियों को करारा जवाब देने का ऐलान, रियाद एयरपोर्ट हमले के बाद बढ़ा तनाव

June 19, 2024 June 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article केन विलियमसन का चौंकाने वाला फैसला, कप्तानी से दिया इस्तीफा और केंद्रीय अनुबंध भी ठुकराया केन विलियमसन का चौंकाने वाला फैसला, कप्तानी से दिया इस्तीफा और केंद्रीय अनुबंध भी ठुकराया
Next Article लो आ गई खुशखबरी, आज से इन राज्यों में झमाझम बारिश; भीषण गर्मी से मिलेगी राहत… लो आ गई खुशखबरी, आज से इन राज्यों में झमाझम बारिश; भीषण गर्मी से मिलेगी राहत…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कोरबा में वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, डीएमएफ मद से 30.96 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा अंडरब्रिज…..
कोरबा में वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, डीएमएफ मद से 30.96 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा अंडरब्रिज…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह होंगे लीग के एंबेसडर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा….
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह होंगे लीग के एंबेसडर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर….
मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?